मेडिकल शिक्षा के लिए 75000 नई सीटें, 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया एलान..

न्यूज डेस्क, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से लगातार 11वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने मेडिकल शिक्षा के लिए 75000 नई सीटें देने की घोषणा की। यह सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा में सुधार कि भारतीय युवाओं को पढ़ाई के लिए विदेश जाने की जरूरत न पड़े।

ध्वजारोहण के बाद पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में ही देश के सैनिकों, किसानों और युवाओं को सलाम कर किया। पीएम मोदी ने कहा, कि जब हम 40 करोड़ थे, तब हमने सफलतापूर्वक आज़ादी का सपना देखा। आज तो हम 140 करोड़ हैं, एक साथ मिलकर हम किसी भी बाधा को पार कर सकते हैं।

PM मोदी ने अपने भाषण मैं जिन मुद्दों पर चर्चा की:

1. प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करने में सफलता मिली है।
2. ग्लोबल मंच पर भारत का योगदान बढ़ा है।
3. एक्सपोर्ट बढ़ा है।
4. ग्लोबल संस्थानों का भारत में भरोसा बढ़ा है।
5. युवाओं को रोज़गार के नए अवसर मिले हैं।
6. पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ी अपनी ताक़त दिखा रहे हैं।
7. हमारे बैंक विश्व के अग्रणी बैंकों में अपना स्थान बना चुके हैं।
8. अगले पाँच साल में मेडिकल लाइन में 75 हज़ार नई सीटें बनाई जाएंगी।
9. किसानों को नई तकनीक से जोड़ा जा रहा है।
10. प्राकृतिक खेती के लिए बजट बढ़ाया।
11. डिफ़ेंस निर्माण में भारत की धमक बढ़ी है।

महिला उत्पीड़न पर क्या बोले मोदी: पीएम मोदी ने कहा कि आज महिलाओं के ख़िलाफ़ हो रहे अपराध को गंभीरता से लिया जाना ज़रूरी है और दोषियों में डर पैदा करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, “मैं आज लाल क़िले से अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहता हूं। हमें गंभीरता से सोचना होगा। हमारी माताओं, बहनों, बेटियों के प्रति जो अत्याचार हो रहे हैं, उसके प्रति जन सामान्य का आक्रोश है। इसे देश को, समाज को, हमारी राज्य सरकारों को गंभीरता से लेना होगा।”

पीएम मोदी बोले, ”मैं कहना चाहूंगा कि जब बलात्कार की घटनाएं होती हैं तो वो मीडिया में छाया रहता है लेकिन जब ऐसे राक्षसी कृत्य करने वालों को सज़ा होती है तो वह ख़बर नहीं बनता। मुझे लगता है कि समय आ गया है जब ऐसे कृत्य करने वालों की ख़बरें बनें, ये डर बनाना बहुत ज़रूरी है।”

बांग्लादेश पर जताई चिंता: पीएम मोदी ने अपने भाषण में बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिंदुओं पर हो रहे हमलों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो. उन्होंने कहा कि हम पड़ोसियों का सुख और शांति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है वह चिंताजनक है।

अधिक जानने के लिए दूरदर्शन पर प्रसारित पूरा वीडियो देखें..


क्या Jasmin Walia के लिए हार्दिक पंड्या के दिल मैं कुछ कुछ होता है ?

Jasmin Walia

सोशल मीडिया डेस्क, आजकल इंटरनेट हो या सोशल मीडिया, ये सवाल हर तरफ पूछा जा रहा है कि क्या Jasmin Walia को डेट कर रहे हैं हार्दिक पंड्या। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पिछले कुछ वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले पत्नी नताशा स्टैनकोविक से तलाक, फिर अनन्या पांडे को डेट करने की खबरें और अब एक ताजा जानकारी के मुताबिक हार्दिक Jasmin Walia के साथ नए रिलेशनशिप में हैं।

अटकलों का बाजार तब गर्म होने लगा जब नेटिज़न्स ने देखा कि हार्दिक और जैस्मिन ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर एक ही पूल के किनारे तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें बैकग्राउंड में सुंदर ग्रीक लैंडस्कैप है। और दोनों एक दुसरे के पोस्ट को लाइक भी कर रहे हैं।

जैस्मिन ने हाल ही में एक नीली बिकिनी में अपनी एक आकर्षक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह एक हवादार नीली शर्ट के साथ पूल के किनारे स्टाइलिश तरीके से पोज दे रही हैं और कुछ ही समय बाद हार्दिक ने उसी पूल के चारों ओर घूमते हुए खुद का एक वीडियो पोस्ट किया उनके पोस्ट में मिलते-जुलते बैकग्राउंड ने प्रशंसकों के बीच उत्सुकता की लहर पैदा कर दी।

जैस्मीन वालिया ब्रिटिश सिंगर और टीवी पर्सनैलिटी हैं, लंदन के एस्सेक्स में जन्मीं जैस्मिन के माता-पिता भारतीय मूल के हैं। साल 2018 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के लिए ‘बॉम डिगी डिगी’ सॉन्ग को रीमेक किया। हार्दिक पांड्या के साथ उनके कथित रिश्ते ने हाल ही में उन्हें सुर्खियों में ला दिया है, जिससे उनके निजी जीवन और करियर दोनों पर ध्यान आकर्षित हुआ है।


Haryana Assembly Elections 2024: चुनाव आयोग (ECI) ने की तैयारियों की समीक्षा..

प्रेस विज्ञप्ति, मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और डॉ. एस.एस. संधू के साथ चंडीगढ़ में हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Elections 2024) के लिए चुनाव तैयारियों की विस्तृत और व्यापक समीक्षा की। हरियाणा में विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर, 2024 को समाप्त होने वाला है और राज्य में 90 निर्वाचन क्षेत्रों (73 सामान्य; 17 एससी) के लिए चुनाव होना है।

आयोग की दो दिवसीय समीक्षा यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय लोक दल और जननायक जनता पार्टी के प्रतिनिधि आयोग से मिलने आए।

राजनीतिक दलों द्वारा उठाए गए मुख्य मुद्दे:

  1. सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना।
  2. संवेदनशील मतदान केंद्रों में पर्याप्त केंद्रीय बलों की तैनाती।
  3. कुछ दलों ने मतदाता सूची को अद्यतन करने और पंचकूला की मतदाता सूची से मृत और स्थानांतरित मतदाताओं को हटाने की आवश्यकता बताई।
  4. अनुरोध किया गया कि मतदान केंद्रों के बीच की दूरी को कम किया जाए और बुजुर्ग तथा महिला मतदाताओं के लिए सुविधाओं में सुधार किया जाए।
  5. कुछ दलों ने शहरी क्षेत्रों में मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार से पार्टियों के मतदान डेस्क की दूरी को 200 मीटर की जगह 50 मीटर करने की वकालत की।
  6. समय पर शिकायतों के निवारण की जरूरत बताते हुए चुनाव पर्यवेक्षकों की अनुपलब्धता के बारे में भी चिंता व्यक्त की गई।
  7. अन्य मांगों में नामांकन की समय सीमा के तुरंत बाद उम्मीदवारों के साथ मतदाता सूचियों को समय पर साझा करना शामिल था।
  8. जब मतदान दल मतदाताओं के घर मतदान कराने के लिए जाते हैं तो राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को पहले से सूचित किया जाना चाहिए।
  9. कुछ दलों ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा में वृद्धि का भी अनुरोध किया।

आयोग ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उसने राजनीतिक दलों के सुझावों और चिंताओं का संज्ञान लिया है और ईसीआई राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष, सहभागी, समावेशी, शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीतिक दलों को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया गया कि वे चुनाव से पहले मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के लिए जारी दूसरी विशेष संक्षिप्त संशोधन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल हों।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में पहली बार, 85+ वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और 40 प्रतिशत बेंचमार्क दिव्यांगता वालों को अपने घर से मतदान करने का विकल्प दिया जाएगा। घर से मतदान की सुविधा वैकल्पिक है। यदि कोई मतदाता अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर जाने के लिए तैयार है, तो मतदान केंद्र पर आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। इस सुविधा का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं से अधिसूचना के 5 दिनों के भीतर बीएलओ द्वारा आवेदन पत्र 12डी भरवाया जाएगा और इसे रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी और राजनीतिक दलों तथा उम्मीदवारों के प्रतिनिधि घर से मतदान की इस पूरी प्रक्रिया में शामिल होंगे।

मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं

सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि राज्य भर के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप, पेयजल, शौचालय, बिजली, शेड, कुर्सियां ​​आदि जैसी न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

प्रौद्योगिकी

जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) ने बताया कि वे मतदाताओं और राजनीतिक दलों सहित सभी हितधारकों की सुविधा के लिए आईटी अनुप्रयोगों के इको-सिस्टम का उपयोग करेंगे।

सी-विजिल: इस ऐप से नागरिक किसी भी चुनावी उल्लंघन और कदाचार की रिपोर्ट कर सकते हैं। इसमें न सिर्फ शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाती है बल्कि 100 मिनट के भीतर उन्हें जवाब भी दिया जाता है। उपयोग में आसान,  इस सहज ऐप के माध्यम से उठाई गई शिकायतों के समाधान के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं।

सुविधा: यह उम्मीदवारों के लिए मीटिंग हॉल, राजनीतिक रैलियों के लिए ग्राउंड बुकिंग आदि की अनुमति के लिए अनुरोध करने के लिए एक सिंगल विंडो ऐप है। यह तकनीक सभी हितधारकों को समान सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है क्योंकि इसका इस्तेमाल बिना किसी भेदभाव के “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर किया जा सकता है।

केवाईसी या नो योर कैंडिडेट ऐप जानकार और जागरूक मतदाता को बढ़ावा देने के लिए एक कदम है। ऐप में चुनावी उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास, यदि कोई हो, और उनकी संपत्ति और देनदारियों तथा शिक्षा का विवरण शामिल हैं।

सक्षम ऐप विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं के लिए तैयार किया गया है जिसमें शामिल विभिन्न सुविधाओं तक उनकी पहुंच को आसान बनाया गया है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान अनुभव को सुगम बनाने के लिए इस ऐप के माध्यम से मतदान केंद्र पर पिक-एन-ड्रॉप सुविधा, व्हीलचेयर सहायता या स्वयंसेवक की सहायता के लिए अनुरोध किया जा सकता है।


रंगारंग कार्यक्रमों और खट्टी मीठी यादों के साथ हुआ Paris Olympics 2024 का समापन, पदकों के मामले में अमेरिका ने बाजी मारी..

फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से शुरू हुए खेलों के ‘महाकुंभ’ का रविवार को समापन हो गया। Paris Olympics 2024 का समापन समारोह आधी रात को 12.30 बजे पेरिस के स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस समापन समारोह में अमेरिकन आर्टिस्ट बिली इलिश, स्नूप डॉग और रेड हॉट चिली पेपर्स ने परफॉर्म किया।

तीन घंटे तक चले समापन समारोह की शुरुवात फ्रांस के नेशनल एंथम के साथ हुई और अमेरिका के नेशनल एंथम के साथ खत्म हुई। 2028 ओलिंपिक की मेजबानी अमेरिका करेगा, इसलिए हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज और अमेरिकन रैपर स्नूप डॉग अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हुए परफॉर्म करते नजर आए। समारोह के दौरान सभी विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया और ओलंपिक का झंडा लॉस एंजेलिस को सौंपा गया जो साल 2028 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का अगला मेज़बान है।

पेरिस ओलंपिक के पदक तालिका में अमेरिका 126 मेडल (40 गोल्ड, 44 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज़) के साथ शीर्ष पर रहा। जबकि चीन 91 मेडल (40 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज़) के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पदक तालिका में तीसरे स्थान पर जापान रहा, जिसे कुल 45 पदक मिले जिसमें 20 गोल्ड शामिल हैं।

इस बार के ओलंपिक खेलों में भारतीय कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने, मुक्केबाज़ ईमान ख़लीफ़ और लिन यू तिंग के साथ जेंडर विवाद और अर्मीनिया की जिम्नास्ट जॉर्डन चाइल्स से कांस्य पदक छिन जाने के कुछ विवाद सुर्खियों में रहे।

भारत इस बार के ओलंपिक की पदक तालिका में 71वें स्थान पर रहा। पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारत की ओर से ध्वजवाहक निशानेबाज़ मनु भाकर और हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश रहे।


परमाणु संपन्न देश मैं भुखमरी के हालात, 100 में से 74 लोगों के पास जरूरी चीजें खरीदने के लिए पैसे नहीं, फिर भी नहीं आ रहा बाज..

न्यूज डेस्क, हमारे देश में आम भाषा में कही जानी वाली एक कहावत, “खाने को नहीं हैं दाने और अम्मा चली भुनाने” आजकल पडोसी इस्लामिक देश पाकिस्तान पर सटीक बैठ रही है। वहां के लोगो वित्तीय परेशानियों से इस कदर त्रस्त हैं कि उनको अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दो-दो नौकरियां करनी पड़ रही हैं। परमाणु संपन्न देश मैं भुखमरी के हालात ऐसे हैं कि उनके यहाँ खाने तक के लाले पड़े हुए हैं। यह जानकारी पाकिस्तान के शहरों में रहने वाले लोगों पर पल्स कंसल्टेंट द्वारा किये गए एक सर्वे में सामने आई है, जिसे पाकिस्तानी मीडिया ARY न्यूज ने सार्वजानिक किया है।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY न्यूज ने बताया कि पाकिस्तान में पिछले एक साल में जिस तरह से महंगाई बढ़ी है, उस अनुपात में इनकम में इजाफा नहीं हुआ है। यही कारण है कि शहर के लोगों को कई जरूरी चीजों में कटौती करनी पड़ रही है। सर्वे के मुताबिक मई 2023 में करीब 60 फीसदी लोगों ने माना था कि महंगाई के कारण उन्हें वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार यह 14 फीसदी और बढ़कर 74 फीसदी हो गया है।

पल्स कंसल्टेंट (Pulse Consultant) के सर्वे के हवाले से एआरवाई न्यूज (ARY News) की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की शहरी आबादी बड़े संकट में है. लगभग 60 फीसदी लोग न सिर्फ अपने खर्च घटा रहे हैं बल्कि खाने-पीने का सामान भी कम मात्रा में खरीद रहे हैं. इसके अलावा 40 फीसदी लोगों ने खर्च चलाने के लिए परिवार और दोस्तों से उधार मांगना शुरू कर दिया है. इस सर्वे से पता चला है कि 10 फीसदी लोगों को मजबूरी में 2 नौकरियां करनी पड़ रही हैं

पाकिस्तान को इंटरनेशनल मोनेट्री फंड (IMF) से उम्मीद थी कि वह उन्हें बेलआउट पैकेज देगी. मगर, आईएमएफ ने देश को और मदद देने के बदले ऐसी-ऐसी शर्तें लगाई हैं, जिन्हें मानना पाकिस्तान को बहुत भारी पड़ रहा है. सरकार का राजकोषीय घाटा पिछले 5 साल में लगभग 7.3 फीसदी बना हुआ है. पाकिस्तान के ऊपर चीन का भी कर्ज बढ़ता जा रहा है. उसने चीन से मांग की है कि 8 साल के लिए उसे कर्ज से राहत दी जाए. आलम यह है कि उसे कर्ज को चुकाने के लिए और ज्यादा कर्ज लेना पड़ रहा है.

इसके बावजूद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों के बाज नहीं आ रहा, ऐसे नाजुक समय में इस देश को अपना कर्ज कम करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ देने पर अपना सारा जोर लगाना चाहिए। मगर वो अभी भी भारत विरोधी गतिविधियों और घुसपैठ को बढ़ावा देने में ही अपना अधिकतर समय बर्बाद कर रहा है।


जन्माष्टमी (Janmashtami) स्पेशल: अब मात्र 200 रुपए में AC बस से करें बृज मंडल का टूर, नगर निगम की सिटी बस सेवा करवाएगी मथुरा-वृंदावन का भ्रमण..

न्यूज डेस्क, मथुरा । जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर कान्हा की नगरी मैं बृज दर्शन को मथुरा आ रहे श्रृद्धालुओं के लिए नगर निगम ने सिटी बस सेवा प्रारम्भ की है जिसमे आपको मात्र 200 रुपये में मथुरा वृन्दावन, गोकुल, बरसाना, और गोवर्धन के पवित्र स्थलों के दर्शन करने का आनंद प्राप्त होगा।

सिटी बस स्टेशन के अधिकारी के बताया कि जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर बृज दर्शन के लिए निगम द्वारा श्रृद्धालुओं के लिए हाईटेक सुविधाओं से लेस एयर कंडिशन्ड बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्री मात्र 200 रूपये का किराया देकर बृज के पवित्र स्थलों का दर्शन कर सकते हैं। बस में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, म्यूजिक सिस्टम, पैनिक बटन सहित अन्य हाईटेक उपकरण भी मौजूद हैं. बस मैं लगे कमरे कंट्रोल रूम से मॉनिटर किये जाते हैं।

सिटी बस स्टेशन प्रभारी ने मथुरा-वृंदावन आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नगर निगम की सिटी बस सेवा का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इन बसों में आपकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और किराया भी सबसे कम है। साथ ही डग्गेमार वाहनों से होने वाली परेशानी से भी उनको छुटकारा मिलेगा जो न सिर्फ अधिक किराया वसूलते हैं बल्कि सुविधाओं के नाम पर यात्रियों को भूसे की तरह भरकर चलते हैं।

वृंदावन से चलने वाली बस मथुरा, गोकुल, गोवर्धन और बरसाना के दर्शन कराती है। गोकुल में बस को 2 घंटे और गोवर्धन में 3 घंटे के लिए रोका जाता है, बरसाना में भी श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाते हैं इसके बाद बस उसी रूट से वापस लौटती हुयी अपने यात्रा का समापन करती है।

इन बसों से न केवल यात्रियों को बृज दर्शन यादगार होगा बल्कि जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर होने वाली भीड़ मैं उनकी यात्रा भी सुगम होगी।


Movie Review: डेडपूल & वूल्वरिन (Deadpool & Wolverine)

26 जुलाई 2024 को रिलीज़ हुई डेडपूल & वूल्वरिन (Deadpool & Wolverine) एक ऐसी फिल्म है जिसका इंतजार न सिर्फ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) बल्कि X-Men सीरीज के फैंस भी बेसब्री से कर रहे थे। इस फिल्म का निर्देशन शॉन लेवी ने किया है, और यह दो सबसे पसंदीदा मार्वल पात्रों, डेडपूल (रयान रेनॉल्ड्स) और वूल्वरिन (ह्यू जैकमैन), को एक साथ लाकर एक जबरदस्त, एक्शन-पैक्ड एडवेंचर प्रस्तुत करता है।

कहानी

फिल्म की कहानी डेडपूल और वूल्वरिन के बीच एक अनपेक्षित गठबंधन पर आधारित है। फिल्म की शुरुआत डेडपूल के क्लासिक मेटा-नैरेटिव से होती है, जहां वाड विल्सन (डेडपूल) दर्शकों से सीधे संवाद करता है, जो फिल्म के लिए एक हास्यपूर्ण और अनूठी टोन सेट करता है। कहानी तब तेज हो जाती है जब डेडपूल, एक और अराजकता से भरे एडवेंचर के बाद, खुद को एक गंभीर स्थिति में पाता है जहाँ उसे उस व्यक्ति की मदद की ज़रूरत होती है जिसे वह कभी भी जरूरतमंद नहीं मानता—लोगन, जिसे वूल्वरिन के नाम से जाना जाता है।

फिल्म के दौरान, दोनों एक नए और खतरनाक खतरे को रोकने के मिशन पर जाते हैं, जो उनके सभी प्रियजनों को नष्ट कर सकता है। कहानी में ट्विस्ट और टर्न्स की भरमार है, जिसमें टाइम ट्रैवल, वेपन X की सुविधा की यात्रा, और अन्य मार्वल पात्रों की कई कैमियो शामिल हैं। डेडपूल और वूल्वरिन के बीच की केमिस्ट्री फिल्म की मुख्य ताकत है, जिसमें उनके विपरीत व्यक्तित्व कई हास्य और भावनात्मक क्षणों को जन्म देते हैं।

अभिनय

रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन इस फिल्म में अपने चरम पर हैं। रेनॉल्ड्स का डेडपूल उतना ही चुटीला और बेधड़क है, जितना कि वह हमेशा रहा है, और वह एक के बाद एक हास्यास्पद संवाद प्रस्तुत करता है। ह्यू जैकमैन, जो पहले माना जा रहा था कि लोगन (2017) के बाद वूल्वरिन के रूप में आखिरी बार नजर आएंगे, इस फिल्म में एक नए अंदाज में लौटे हैं। उनकी गंभीर, अनुभवपूर्ण प्रस्तुति में भी हास्य तत्व शामिल हैं। दोनों अभिनेताओं के बीच की केमिस्ट्री जबरदस्त है, और यह साफ़ है कि वे एक-दूसरे के साथ अभिनय का पूरा मज़ा ले रहे हैं।

सपोर्टिंग कास्ट भी चमकती है, जिसमें नए और वापसी करने वाले पसंदीदा पात्रों की महत्वपूर्ण भूमिकाएं शामिल हैं। फिल्म के खलनायक, जिसे एक सरप्राइज अभिनेता ने निभाया है (जिसकी पहचान फिल्म के अंत तक गुप्त रहती है), मुख्य पात्रों के लिए एक योग्य प्रतिद्वंदी साबित होता है। अन्य मार्वल पात्रों की कई कैमियो भी शामिल की गई हैं, जो मुख्य कथा को और भी गहरा बनाती हैं और फैंस के लिए एक बोनस की तरह हैं।

दृश्य और एक्शन

दृश्य रूप से, डेडपूल & वूल्वरिन एक दृश्य आनंद है। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस MCU में अब तक के सबसे बेहतरीन हैं, जिसमें ब्रूटल हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और हाई-ऑक्टेन CGI बैटल्स का सही मिश्रण है। डेडपूल और वूल्वरिन की लड़ाई के दृश्यों की कोरियोग्राफी शानदार है, जिसमें डेडपूल की चुस्ती और अनिश्चितता वूल्वरिन की कच्ची ताकत और उग्रता के साथ खूबसूरती से मेल खाती है।

फिल्म के विशेष प्रभाव भी उच्च स्तर के हैं, विशेष रूप से वूल्वरिन की हीलिंग क्षमता और डेडपूल की टेलीपोर्टेशन डिवाइस से जुड़े दृश्यों में। CGI का उपयोग सहज है, और फिल्म का रंग पैलेट—जो वूल्वरिन की दुनिया के गहरे, गंभीर रंगों से लेकर डेडपूल की उथल-पुथल भरी दुनिया के चमकीले, अराजक रंगों तक है—दोनों पात्रों के दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से अलग करता है।

हास्य और भावनात्मक गहराई

डेडपूल & वूल्वरिन की सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि यह फिल्म हास्य और भावनात्मक गहराई को संतुलित करने में सक्षम है। फिल्म डेडपूल के सिग्नेचर हास्य से भरपूर है—सेल्फ-रेफरेंशियल जोक्स, पॉप कल्चर रेफरेंस, और ढेर सारे चौथी दीवार को तोड़ने वाले क्षण। हालाँकि, इस हास्य के नीचे एक ऐसी कहानी छिपी है जिसमें असली भावनात्मक दांव हैं, विशेष रूप से वूल्वरिन के अतीत की खोज और उसकी हानि और मोचन के साथ संघर्ष में।

फिल्म दोनों पात्रों के काले पक्ष को भी उजागर करती है। वूल्वरिन की यात्रा विशेष रूप से मार्मिक है, क्योंकि वह हिंसा के वर्षों के बाद शांति की अपनी इच्छा और कर्तव्य की भावना के बीच जूझता है। वहीं दूसरी ओर, डेडपूल को भी अपने ही राक्षसों का सामना करना पड़ता है, जिसमें उसके कार्यों के परिणाम और जुड़ाव की उसकी आवश्यकता शामिल है।

निष्कर्ष

अंत में, डेडपूल & वूल्वरिन एक ऐसी फिल्म है जो उम्मीदों से कहीं बढ़कर है। यह सभी मोर्चों पर डिलीवर करती है—एक्शन, हास्य, भावनात्मक गहराई, और फैन सर्विस—जिससे यह MCU की एक महत्वपूर्ण प्रविष्टि बन जाती है। चाहे आप एक हार्डकोर मार्वल फैन हों या एक कैजुअल मूवीगोअर, यह फिल्म आपको जरूर मनोरंजन करेगी और एक स्थायी छाप छोड़ेगी। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन का संयोजन सुपरहीरो सिनेमा का एक स्वर्गीय मेल है, और उनकी केमिस्ट्री ही इस फिल्म को देखने लायक बनाती है। यह फिल्म न केवल दोनों पात्रों की विरासत को सम्मानित करती है बल्कि मार्वल यूनिवर्स में भविष्य की रोमांचक संभावनाओं के लिए भी रास्ता बनाती है।


अनुपमा (Anupama) के घर में आया बड़ा मोड़, 10 अगस्त 2024 के एपिसोड में हुआ खुलासा..

शुक्रवार, 10 अगस्त 2024 का “अनुपमा (Anupama)” एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास रहा। इस एपिसोड में परिवार के सदस्यों के बीच गंभीर टकराव देखने को मिला, जो शो के भविष्य की कहानी में बड़ा मोड़ ला सकता है। अनुपमा और वनराज के बीच की दूरियाँ और बढ़ गई हैं, जिससे घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है।

इस एपिसोड में, अनुपमा को अपने आत्म-सम्मान और परिवार के बीच एक कठिन चुनाव करना पड़ा। वनराज, जो पहले ही कई विवादों में उलझ चुके हैं, इस बार भी अपनी ज़िद और अंहकार के कारण अनुपमा से टकराते दिखे। अनुपमा ने अपनी मजबूती से वनराज को चुनौती दी, जो शो के प्रशंसकों के लिए एक अप्रत्याशित मोड़ साबित हुआ।

घर के अन्य सदस्य भी इस टकराव में अपनी भूमिका निभाते नजर आए। बा और पाखी की चिंता और तनाव भरी निगाहें दिखाती हैं कि परिवार का यह संघर्ष अब और भी जटिल होता जा रहा है। दर्शकों ने इस एपिसोड में एक नया और दमदार अनुपमा देखा, जो अपने आत्म-सम्मान के लिए खड़ी होती है और किसी भी कीमत पर अपने निर्णयों पर अडिग रहती है।

यह एपिसोड दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि क्या अनुपमा अब पूरी तरह से वनराज और परिवार के अन्य सदस्यों से अलग होने की तैयारी कर रही है? क्या वनराज अपनी गलतियों को स्वीकार करेगा या फिर उनका अहंकार उन्हें और भी बड़ी मुसीबत में डाल देगा?

“अनुपमा” के प्रशंसकों के लिए यह एपिसोड एक भावनात्मक यात्रा से कम नहीं था। शो की कहानी अब एक ऐसे मोड़ पर है, जहां से हर एपिसोड में नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा अपने भविष्य के फैसलों में कितनी मजबूत और अडिग रहती है, और कैसे वह अपने परिवार को इस कठिन समय से बाहर निकालती है।


Paris Olympics 2024: जाटों का दबदबा कायम, बढ़ा रहे हैं देश का मान सम्मान, अब अमन सेहरावत ने जीता कांस्य..

खेल डेस्क, देश की आन बान शान की खातिर हमेशा से ही तत्पर रहने वाला समाज जहाँ मेहनत से खेती करके देश के लिए अनाज उत्पन्न करता है वहीं सीमा पर दुश्मनो को करारा जवाब देने के लिए अपने प्राण भी न्योछावर करने से पीछे नहीं हटता।

इस बार भी Paris Olympics 2024 मैं भी जाटों ने अपना पूरा दबदबा कायम कर रखा है, देश के लिए पदक जीतने मैं इस बार भी जाटों ने पूरा दबदबा बना रखा है। मनु भाकर, सबरजोत सिंह के बाद अमन सेहरावत ने कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने का एक और मौका दे दिया।

अमन सेहरावत ने कुश्ती मैं अपना मुकाबला 13-5 से जीतकर जीतकर देश को छठा कांस्य पदक दिलाया। विनेश फोगट की ही तरह अमन पर भी डिसक्वालीफाई होने खतरा मंडरा रहा था मगर उन्होंने पूरी रात मेहनत कर अपना वजन संतुलित किया और पदक लाने मैं सफल रहे। उन्होंने इस मेडल के लिए काफी कड़ी मेहनत की, एक रिपोर्ट के मुताबिक अमन ने करीब 10 घंटे में 4.6 किलोग्राम वजन घटा लिया।

इसी के साथ एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज से साथ भारत के Paris Olympics 2024 मैं कुल 6 पदक हो गए हैं जो मुख्य रूप से मनु भाकर, सरबजोत सिंह, स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग मैं, हॉकी टीम ने, नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक मैं और अमन सेहरावत ने कुश्ती मैं जीते हैं।

बताते चलें की अगर विनेश फोगट डिसक्वालीफाई नहीं होती तो गोल्ड या सिल्वर के साथ भारत को 7 पदक मिलने के साथ ही रैंकिंग मैं भी अच्छी उछाल मिलती।


World War III (WW3): क्या इस तारीख को शुरू हो रहा है विश्व का सबसे भयानक तृतीय विश्व युद्ध, जानने के लिए पूरा पढ़ें..

World War III (WW3)

सोशल मीडिया डेस्क, “भारत के नास्त्रेदमस” कहे जाने वाले कुशल कुमार की ज्योतिषीय गणनाओं को मानें तो विश्व मैं हर तरफ बढ़ रही अशांति और खगोलीय गणना इस ओर इशारा कर रही हैं कि World War III (WW3) युद्ध अब ज्यादा दूर नहीं और ये कभी भी शुरू हो सकता है।

कौन हैं कुशल कुमार: जानकारी के मुताबिक कुशल कुमार भारत के हरियाणा राज्य में रहते हैं। वह खुद को एक भविष्यवक्ता बताते हैं। एक ब्लॉग के जरिए वह अपनी भविष्यवाणियों के बारे में बताते हैं तथा सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर भी वह काफी लोकप्रिय हैं। उनके लेख कैलिफोर्निया की ‘द माउंटेन एस्ट्रोलॉजी’ और न्यूयॉर्क के ‘होरोस्कोप’ जैसी पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हुए हैं। फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस के नाम पर उन्हें ‘भारत का नास्त्रेदमस’ कहा जाता है। नास्त्रेदमस का जन्म 1503 में हुआ था और उन्होंने कई प्रमुख भविष्यवाणियां की थीं।

क्या कहा: विश्व युद्ध को लेकर उन्होंने एक नई चेतावनी जारी की थी जिसमें कुशल ने कहा था कि तीसरा विश्वयुद्ध 4 अगस्त या 5 अगस्त को शुरू हो सकता है। हालाँकि ये तारीख निकल गयी और ऐसा कुछ नहीं हुआ. इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि 18 जून 2024 को युद्ध शुरू होगापर सब तरफ शांति रही। फिर उन्होंने एक नई तारीख की घोषणा करते हुए का कि 26 जुलाई या 28 जुलाई को युद्ध शुरू होगा, लेकिन इस बार भी उनकी भविष्यवाणी सही साबित नहीं हुई। वह पहले इजरायल-हमास युद्ध और रूस-यूक्रेन युद्ध की भविष्यवाणी कर चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो कोई नयी तारीख कि गणना करते हैं और क्या वो भी पिछली बार गलत साबित होती है। या फिर सच मैं तृतीय विश्व युद्ध आरम्भ हो जायेगा।

ये पहली बार नहीं है कि किसी ने तृतीय विश्व युद्ध कि भविष्यवाणी कि हो। इससे पहले नास्त्रेदमस को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने लंदन की आग और हिटलर के उदय से जुड़ी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की थीं। नास्त्रेदमस के साथ-साथ बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को भी तीसरे विश्वयुद्ध के साथ जोड़ा जाता रहा है।

बाबा वेंगा ने 9/11 के हमले को लेकर भविष्यवाणी की थी। उन्होंने भी कई बड़े युद्ध की भविष्यवाणी कर रखी है। 2025 को लेकर उन्होंने डराने वाली भविष्यवाणी की है, जिसके मुताबिक दुनिया का अंत इसी साल से शुरू होगा। उनका कहना है कि 2025 में यूरोप में बड़ा संघर्ष छिड़ जाएगा।


For more news, please visit us at:

Ind vs Sl 3rd ODI: श्रीलंका ने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर 2-0 जीती सीरीज, टीम इंडिया को दी 110 रन की करारी हार, भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह ढही..

स्पोर्ट्स डेस्क, एक बार फिर अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने Ind vs Sl के बीच खेली गए तीसरे एकदिवसीय मैच मैं टीम इंडिया के सूरमाओं को धूल चटाते हुए एक दिवसीय मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर भारत के खिलाफ 27 साल बाद किसी एकदिवसीय सीरीज पर कब्ज़ा किया।

श्रीलंकाई टीम की ओर से दुनिथ वेल्लालागे ने एक बार फिर अपने कहर बरपाती गेंदबाजी से 5.1 ओवर मैं 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए, वहीँ पिछले मैच के खेवनहार जेफ्री वेंडरसे ने 2 विकेट और महेश दीक्षाना ने 2 विकेट लेकर टीम इंडिया की मैच मैं किसी भी वापसी को असंभव कर दिया.

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने अविष्का फर्नांडो के ताबड़तोड़ 96 रन की पारी के साथ पथुम निसांका (45 रन) और कुसल मेंडिस (59 रन) की अनमोल पारियों की मदद से 50 ओवर मैं 7 विकेट ने नुकसान पर 248 रन बनाये.

जवाब मैं उतरी टीम इंडिया ताश के पत्तों की तरह ढह गयी और सिर्फ 138 रन के स्कोर पर मात्र 26.1 ओवर मैं ही आल टीम आउट होकर खेल से बहार हो गयी.

हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश दिखे, उन्होंने बिना कोई बहाना बनाये ये स्वीकार किया किया कि श्रीलंकाई टीम हमसे बेहतर खेली। कुल मिलाकर हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली है और इसलिए हम हार गए।

बताते चलें कि इससे पहले हुयी T20 सीरीज मैं भारत ने 3-0 से क्लेन स्वीप कर सीरीज अपने नाम कि थी पर वनडे सीरीज मैं टीम इंडिया के लचर प्रदर्शन के कारण 27 साल बाद श्रीलंका को सीरीज जीतने का मौका आखिरकार दे ही दिया। विराट कोहली पूरी सीरीज मैं जूझते नजर आये और बाकी खिलाडियों ने भी अपनी इस मैच मैं आशानुरूप नहीं किया।

इस प्रदर्शन से टीम के नए मुख्या कोच गौतम गंभीर भी काफी निराश दिखे क्योंकि मुख्य कोच कि भूमिका मैं ये उनकी पहली सीरीज थी। जिसको हरने के बाद उनके चयन पर भी सवालिया निशान लग गया है। हालांकि सिर्फ एक सीरीज के दम पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी और आने वाला समय ही बताएगा कि उनके मार्गदर्शन टीम किस तरह का प्रदर्शन करती है।


पलवल जिले के नव नियुक्त उपायुक्त ने उद्योगपतियों से की शिष्टाचार भेंट, जानी उद्योगों की समस्याएं..

उपायुक्त

संवाददाता हरियाणा, पलवल जिले के नव नियुक्त उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ (आईएएस) ने आज अपने कार्यालय मैं जिले के तमाम उद्योगपतियों से एक शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए जिले के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या मैं वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

उपायुक्त ने जिले मैं मजूद सभी उद्योगिक संस्थानों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की, साथ ही उन वृक्षों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए ट्री गार्ड लगाने और उनका रखरखाव करने की जिमेदारी पर भी बल दिया। उपायुक्त ने बताया कि इस बार जिले मैं 2 लाख पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमे समाज के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने उद्योगों की समस्याओं को भी सुना और सम्बंधित अधिकारी को उन समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण करने की बात भी कही। इस मौके पर पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान डॉ. एस. सी. कंसल ने विस्तारपूर्वक उद्योगों को आ रही समस्या उपायुक्त के सामने रखी जिसपर उपायुक्त ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा बिंदुवार उत्तर देने के लिए कहा गया।

एसोसिएशन के उप प्रधान राजीव मेहरा ने उद्योगों को हो रही बिजली की भारी किल्लत पर चर्चा की जिसके जवाब मैं बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता/संचालन जोगिन्दर हूडा ने क्रमवार उत्तर देते हुए विभाग के द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी एसोसिएशन से साझा की।

मीटिंग मैं निर्बाध बिजली, बेहतर सड़क, पीने का पानी, कानून एवं सुरक्षा आदि मुहैया करवाने पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और मीटिंग मैं मौजूद उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्त समस्याओं का निराकरण शीघ्र किया जायेगा।

मीटिंग के समापन मैं इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपायुक्त द्वारा उनकी समस्याओं को सुनने और निराकरण का भरोसा दिलाने का आभार व्यक्त किया और वृक्ष महोत्सव मैं सभी उद्योगों की पूर्ण भागीदारी का भरोसा दिलाया।

मीटिंग मैं पीआईए के पदाधिकारियों और उद्योगपतियों के आलावा प्रशासन की ओर से कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


जन्माष्टमी (Janmashtami) 2024: भव्यता व दिव्यता से जगमगा उठेगी कान्हा की नगरी, श्रद्धालुओं का मन हो उठेगा रोमांचित..

तीर्थनगरी मथुरा मैं इस बार धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, होंगे रंगारंग कार्यक्रम जगह जगह पर लगेंगे भंडारे।

लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण जिनको बृजवासी प्यार से कान्हा बुलाते हैं, का जन्मोत्सव उनकी जन्मस्थली मथुरा के साथ बृज क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थलों पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें मथुरा-वृंदावन के तिराहे-चौराहे, घाट और 23 प्रमुख मंदिरों को विधुत प्रकाश से सजाया जाएगा। जगह-जगह सेल्फी पॉइंट और मंच बनाए जाएंगे। मंचों पर ब्रज, राजस्थान, गुजराज, महाराष्ट्र के कलाकार कला सांस्कृतिक छटा बिखेंरेंगे। पूरा बृज मंडल भक्ति और प्रेम मैं सरोबार हो अपने कान्हा का जन्मोस्तव हर घर मैं सजावट कर और पकवान बना कर धूमधाम से मनाएगा।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस बार तीन दिवसीय 25 से 27 अगस्त तक ब्रज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत बड़े स्तर पर मनाएगा। इसे भव्य और दिव्य बनाने के लिए पूरा विचार विमर्श किया जा चुका है। इस बार जन्माष्टमी पर पांच मुख्य मंचन बनाए जाएंगे। इनमें जुबली पार्क, श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच, वृंदावन में गीता शोध संस्थान, परासौली स्थित चंद्र सरोवर हैं। यहां सांस्कृतिक काय्रक्रमों के साथ भजन गायन, लोक गायन एवं रसिया गायन, रासलीला एवं नृत्य होगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं द्वारिकाधीश मंदिर सहित ब्रज के 23 प्रमुख मंदिरों को झालरों एवं रंगबिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इन मंदिरों को सजाने का जिम्मेदारी मंदिर प्रबंधन की है। सजने वाले मंदिरों में मथुरा के साथ-साथ वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, दाऊजी, गोवर्धन, महावन, छटीकरा एवं मार्ग के अन्य मंदिर भी शामिल हैं। साथ ही छोटे बड़े सामाजिक समूह भी अपने अपने स्तर पर अपने आसपास के मंदिरों को सजायेंगे और जगह जगह भंडारों का आयोजन भी किया जायेगा जिसमे भांति भांति के पकवान प्रसाद स्वरुप श्रद्धालुओं को खिलाये जायेंगे।

इन स्थानों पर बनेंगे छोटे मंच..

कृष्णपुरी तिराहा, पोतरा कुंड, महाविद्या चौराहा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गेट तीन के सामने, मसानी मुकुंद विहार के पास, डीग गेट सब्जी मंडी, भूतेश्वर तिराहा, रेलवे स्टेशन मालगोदाम रोड, बीएसए कॉलेज रोड पर बैंक के सामने, नया बस अड्डा, गोवर्धन चौराहा, गोवर्धन थाने के पास, जय गुरुदेव मंदिर के पास, धौलीप्याऊ, भांडीर वन, बल्देव में मंदिर के पास, गोकुल में मंदिर पास, महावन चौरासी खंबा मंदिर, नंदगांव रंगीली चौक आदि पर छोटे मंच बनाये जायेंगे जहाँ लीलाधर की लीलाओं का मंचन किया जायेगा।

मथुरा-वृंदावन के इन प्रमुख चौराहों पर होगी भव्य सजावट..

कृष्णापुरी तिराहा, लक्ष्मी नगर तिराहा, स्टेट बैंक चौराहा, भूतेश्वर तिराहा, डीग गेट तिराहा, मसानी चौराहा, पोतरा कुंड तिराहा, भरतपुर गेट चौराहा, डेंपियर नगर चौराहा, गोवर्धन चौराहा, विद्यापीट चौराहा, अटल्ला चुंगी चौराहा, कल्याण करोति तिराहा, होलीगेट चौराहा आदि पर भव्य सजावट की जाएगी।

इन घाटों पर होगी भव्य सजावट..

वृंदावन के केशीघाट, गोकुल के ठकुरानी घाट, मथुरा के विश्राम घाट पर बिजली की लाइटें लगाकर जगमग प्रकाश की सजावट की जाएगी।

बनेंगे सेल्फी पॉइंट..

पोतरा कुंड के पास, महाविद्या चौराहा, श्रीकृ ष्ण जन्मभूमि गेट नं-3, मसानी चौराहा, भरतपुर गेट चौराहा, जन्मभूमि मार्ग पेट्रोल पंप के पास, कल्याण करोति के पास, नए बस स्टैंड पर, स्टेट बैंक चौराहा, माल गोदाम रोड, धौलीप्याऊ, बीएसए कॉलेज के पास, भूतेश्वर तिराहा, फायर स्टेशन के पास जलकल कार्यालय, गोवर्धन चौराह पुल के नीचे, टीएफसी वृंदावन, रसखान समाधि स्थल।

बृज मंडल मैं आने वाले सभी श्रद्धालुओं के साथ ही आम जनमानस को समस्या न हो इसके लिए ट्रैफिक को जगह जगह रोकने और डाइवर्ट करने का पूरा प्रबंध प्रशासन ने कर लिया है, जिससे भक्तजन बिना किसी व्यवधान के कान्हा के जन्मोत्सव की पूरा आनंद उठा पाएं।


बांग्लादेश (Bangladesh) के 01 करोड़ बांग्लादेशी शरणार्थी भारत मैं घुसने वाले हैं, शुभेंदु अधिकारी की सरकार को चेतावनी, सीमा पर बढ़ी सेना की निगरानी..

बांग्लादेश (Bangladesh) मैं हुए उग्र प्रदर्शन, हिंसा और अराजकता के बीच बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना तो भारत आ चुकी हैं पर बांग्लादेश (Bangladesh) मैं फैला असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच भाजपा के नेता और पश्चिम बंगाल मैं नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि 01 करोड़ बांग्लादेशी हिन्दू शरणार्थी पश्चिम बंगाल मैं आ रहे हैं और बांग्लादेश (Bangladesh) मैं हिन्दुओं कि निर्मम हत्याएं कि जा रही हैं।

रंगपुर के काउंसलर को मार दिया गया है, सिराजगंज मैं 13 पुलिसवालों को जिन्दा जला दिया गया जिसमे 9 हिन्दू थे। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा उपराज्यपाल को केंद्र से बात करने कि अपील की।

भारत ने बांग्लादेश जाने वाली सभी ट्रेन और विमान सेवाएं बंद कर दी हैं और सीमा पर बीएसफ की गश्त बढ़ा दी है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विदेशमंत्री जयशंकर मामले पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

बांग्लादेश (Bangladesh) मैं हिसंक प्रदर्शन अभी भी जारी है, भीड़ ने सोमवार को बांग्लादेश क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर में आग लगा दी है। बर्बर भीड़ क्रिकेटर, नेता, कारोबारियों के घर तक को निशाना बना रही है। यह कहा जा सकता है कि बांग्लोदश (Bangladesh) में भीड़ किसी को नहीं छोड़ रही है और हर तरफ लूटमार और आगजनी हो रही है। कारखानों मैं ताले पड़े हैं और अल्पसंख्यक हिन्दू अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

पूर्व पीएम के देश छोड़कर भागने के बाद, उनके आवास पर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों के वीडियो की बाढ़ आ गई, जिसमें वे आवास में घुस गए और जो कुछ भी मिला उसे अपने साथ ले गए।

वीडियो में प्रदर्शनकारियों को शेख हसीना के आवास से जो मिला लूटते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही वीडियो मैं लोग मछली, बर्तन, कालीन, बैग, सूटकेस यहाँ तक की शेख हसीना की साड़ी, ब्लाउज के साथ साथ उनके अंतवस्त्र भी लूटते नजर आये।

वहीं, एक और क्लिप में कुछ लोगों को रसोई में घुसते और पूर्व प्रधानमंत्री के आवास में बिरयानी जैसी दिखने वाली चीजों पर दावत उड़ाते हुए भी दिखाया गया।


पूरे देश मैं लगाया गया कर्फ्यू, हिंसा के बीच बांग्लादेश (Bangladesh) की PM शेख हसीना ढाका छोड़ भारत के लिए हुयी रवाना..

बांग्लादेश (Bangladesh) हिंसा की आग में सुलग रहा है, PM हाउस मैं हजारों प्रदर्शनकारी घुसे। शेख हसीना ने दिया इस्तीफ़ा, सेना ने संभाली कमान।

हाल ही मैं सरकारी नौकरियों में आरक्षण कोटा को लेकर बांग्लादेश मैं विवाद इतना गहरा गया है कि वहां की मौजूदा प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा है, इतना ही नहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार शेख हसीना ने ढाका छोड़ दिया है और वो भारत के लिए रवाना हो गयी हैं।

बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में आरक्षण खत्म करने और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों के बीच भड़की भयंकर हिंसा में अब तक 300 लोगों की जान चली गई है और हजारों लोग घायल हुए हैं।

बांग्लादेश में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि पूरे देश में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। साथ ही पुलिस कि जगह अब सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। देश में इंटरनेट सेवा पर बैन लगा हुआ है और दंगाइयों को देखते ही गोली मरने के आदेश हैं।

बांग्लादेश में फैली इस देशव्यापी हिंसा का प्रमुख कारण वहां पर सरकारी नौकरियों को लेकर आरक्षण कानून का प्रावधान है। बांग्लादेश में आरक्षण प्रणाली के तहत 56 फीसदी सरकारी नौकरियां आरक्षित हैं।

इन नौकरियां में से 30 फीसदी आरक्षण साल 1971 के मुक्ति संग्राम के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार वालों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा 10 फीसदी आरक्षण पिछड़े प्रशासनिक जिलों के लिए और 10 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण रिजर्व है। इसके अलावा पांच प्रतिशत आरक्षण जातीय अल्पसंख्यक समूहों के लिए और एक प्रतिशत दिव्यांग लोगों के लिए आरक्षित है।

बांग्लादेश की सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण की कोटा प्रणाली को लेकर पिछले महीने हिंसक विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए थे। जैसे-जैसे यह प्रदर्शन तेज होता गया, सुप्रीम कोर्ट ने कोटा घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया, जिसमें से 3 प्रतिशत सेनानियों के रिश्तेदारों को दिया गया।


Ind vs SL: करिश्माई प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने टीम इंडिया को दी पटखनी, सीरीज मैं मिली 1-0 कि बढ़त..

न्यूज़ डेस्क, प्रेमदासा स्टेडियम में हुए Ind vs SL के दूसरे एकदिवसीय मैच मैं आज फिर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम ने बिना कोई गलती किये टीम इंडिया को 32 रनों से हराकर 3 मैचों की सीरीज मैं 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

श्रीलंकाई टीम की ओर से गेंदबाज जेफरी वेंडरसे ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए और टीम इंडिया के आधा दर्जन बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेज दिया। रही सही कसर चरिथ असलंका के 3 विकेट लेकर भारतीय टीम उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 50 ओवर मैं 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन का स्कोर बनाया। टीम इंडिया की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट और कुदीप यादव ने दो विकेट लिए।

जवाब मैं टीम इंडिया ने सधी हुई शुरुआत के साथ पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े, कप्तान रोहित शर्मा ने 64 रन और शुभमन गिल ने 35 रन बनाए। इसके अलावा सिर्फ अक्षर पटेल ही 44 रन का योगदान दे सके, बाकी की सारी टीम वेंडरसे और असलंका की आंधी मैं ताश के पत्तों की तरह ढह गई। विराट कोहली ने फिर एक बार निराशाजनक प्रदर्शन कर क्रिकेट प्रशंसकों को निराश किया।

श्रीलंकाई टीम ने जहां अपने खेल के स्तर मैं सुधार करते हुऐ टीम परफॉर्मेंस दी वहीं टीम इंडिया ने अपने आशा के विपरीत प्रदर्शन कर दूसरा मैच गवां दिया। इससे पहले भी पिछले मैच मैं जीत के करीब पहुंच टीम इंडिया को ड्रा पर संतोष करना पड़ा।

टीम की हार से निराश क्रिकेट प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली और टीम इंडिया को अच्छा प्रदर्शन करने की नसीहत दी। टीम का आखिरी मैच 7 तारीख को खेला जाएगा जिसको जीतने की भरसक कोशिश टीम इंडिया को करनी पड़ेगी वरना सीरीज हाथ से फिसलते देर नही लगेगी।


इस नई खोज से चीन (China) को बर्बाद कर देगा जापान (Japan)..

जापान (Japan) के वैज्ञानिकों ने ऐसी खोज कर ली है जिसके बाजार में आते ही चीन (China) की लुटिया डूबना तय है। अभी तक इलेक्ट्रिक वाहनों एवं बैटरी बाजार के बड़े हिस्से पर चीन का दबदबा है। जापानियों के इस आविष्कार से चीनियों की नींद हराम हो गई है।

जापान ने बायोमीथेन से चलने वाला इंजन बनाकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक नई क्रांति का आगाज कर दिया है।जापानी वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्ष 2026 में लॉन्च हो जायेंगे बायोमीथेन से चलने वाले वाहन।

जिस प्रकार की तकनीकि क्रांति आज चल रही है उससे आने वाले समय मैं कुछ भी संभव है और इसी कड़ी मैं जापान ने एक कदम आगे बढ़ते हुए पारंपरिक और इलेक्ट्रिक वाहनों से हटकर महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देते हुए दुनिया का पहला बायोमीथेन इंजन पेश किया है। टोयोटा, सुजुकी और निसान द्वारा विकसित, यह बायोफ्यूल आधारित इंजन कृषि अपशिष्ट से प्राप्त बायोमीथेन का उपयोग करता है, जो इसे एक स्वच्छ विकल्प के रूप में पेश करता है।

सुजुकी के वैगनआर जैसे बायोमीथेन-ईंधन वाले इंजन, काफी कम उत्सर्जन के साथ गैसोलिन कारों के बराबर प्रदर्शन का वादा करते हैं।

2026 तक पहली बायोमीथेन-संचालित कारों को लॉन्च करने की योजना के साथ, जापान का लक्ष्य ईवी और हाइड्रोजन-संचालित वाहनों के प्रभुत्व को चुनौती देते हुए टिकाऊ ईंधन प्रौद्योगिकी में नेतृत्व करना है।

अगर ये प्रयोग सफल होता है तो वहां तकनीक मैं ये एक प्रभावकारी कदम साबित होगा जो न सिर्फ कार्बन उत्सर्जन को काम करने मैं मदद करेगा बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के अति इस्तेमाल पर रोक भी लगायेगा।


Ind vs SL: रोमांचक मुकाबले मैं श्रीलंका ने किया शानदार प्रदर्शन फिर भी जीत से चूके, मैच हुआ ड्रा..

T20 मैं अपने आलराउंड प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका को 3-0 से करारी शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम करने वाली टीम इंडिया ने आज से शरू हुई Ind vs SL एक दिवसीय सीरीज के पहले मैच मैं ही हार के कगार पर पहुंच कर बड़ी मुश्किल से मैच ड्रा करवाने मैं कामयाब हुई।

वहीं श्रीलंका ने आने बेहतरीन खेल से टीम इंडिया को नाकों चने चबाने को मजबूर कर दिया। पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर मैं 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। जिसके जवाब में टीम इंडिया 47.5 ओवर मैं 230 के स्कोर पर आल आउट हो गयी, जिससे मैच ड्रा हो गया।

श्रीलंका की ओर से पथुम निसंका ने 56 रन का योगदान दिया वहीं दुनित वेल्लालागे ने 67 रन की शानदार पारी साथ 02 विकेट चटकाकर अपने आलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया के लिए परेशानी खड़ी की। दुनित के अलावा वनिन्दू हरसंघा (3 विकेट) और चरिथ असलंका (3 विकेट) के बॉलिंग अटैक ने टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह (2 विकेट), अक्सर पटेल (2 विकेट) के साथ कप्तान रोहित शर्मा (58 रन) ही ठीक ठाक प्रदर्शन कर सके।

ज्ञात रहे कि T20 प्रारूप से सन्यास लेने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का ये पहला एक दिवसीय मैच था। इस मैच के ड्रा हो जाने से कप्तान रोहित काफी दुखी नजर आए। हालाँकि इस मैच मैं 234 छक्कों के साथ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

अब आने वाले अगले मैचों मैं टीम इंडिया के लिए जीत दर्ज करना कितना आसान होगा ये तो अगला मैच ही बताएगा पर आगे के मैचों के लिए टीम इंडिया को अभी से कमर कसनी पड़ेगी नही तो श्रीलंका को हल्के मैं लेने की भूल टीम को भारी भी पड़ सकती है।


ED जल्द ही कर सकती है बड़ी छापेमारी, राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) का सनसनीखेज खुलासा..

जी हां, ये हम नहीं कह रहे बल्कि ये बात काँग्रेस सांसद एवं लोकसभा मैं नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट मैं साझा की। राहुल गाँधी कहना है कि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय मैं उनके विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि उनके चक्रव्यूह वाले बयान से आहत होकर सत्ता पक्ष अब ED के जरिये उनसे बदला लेने कि तैयारी कर रहा है और उनके यहाँ छापेमारी कि तैयारी कि जा रही है।

राहुल गांधी संसद भवन के जिस चक्रव्यूह वाले बयान का जिक्र कर ED की छापेमारी का दावा कर रहे हैं, वह बयान सदन की कार्यवाही के समय राहुल ने 29 जुलाई को लोकसभा में दिया था। उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी में एख चक्रव्यूह तैयार हुआ है जिसका आकार पद्मव्यूह अर्थात कमल की तरह है। उन्होंने अपने भाषण में हलवा सेरेमनी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस सेरेमनी में एक भी दलित या पिछड़े वर्ग का व्यक्ति शामिल नहीं है. क्या इसपर उनका अधिकार नहीं था।

दूसरी तरफ बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर कि तरफ से राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया आयी थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता नहीं कि विपक्ष के नेता का मतलब क्या होता है। इन्होंने नेता प्रतिपक्ष का मतलब ही बदल दिया है अब यह लीडर ऑफ ओपोजीशन नहीं बल्कि लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को रील का नेता बनने की बजाए रीयल नेता बनना चाहिए।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट मैं लिखा “मैं बाहें फैलाकर ईडी के आने का इंतजार कर रहा हूं। प्रवर्तन निदेशालय की टीम में चाय और बिस्किट मैं अपनी तरफ से खिलाऊंगा।”


Paris Olympics 2024: भारत को शूटिंग मैं तीसरा पदक, स्वप्निल कुसाले ने दिलाया कांस्य..

जीत के घोड़े पर सवार भारतीय शूटिंग दल ने Paris Olympics 2024 मैं एक बार फिर से बेहतरीन प्रदर्शन को दोहराते हुए भारत की झोली मैं तीसरा कांस्य पदक डालकर देश को ख़ुशी से झूमने का मौका दे दिया।

स्वप्निल कुसाले के बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन की मेंस कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। मनु भाकर, सरबजोत सिंह के बाद स्वप्निल कुसाले पदक जीतने वाले तीसरे खिलाडी बन गए हैं।

ओलिंपिक में इसी साल डेब्यू करने वाले स्वप्निल का ये पहला ही ओलम्पिक है तथा 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन की कैटेगरी मैं पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय हैं। फाइनल में 451.4 पॉइंट हासिल कर तीसरी पोजीशन हासिल करने वाले स्वप्निल ने कहा कि “मुझे काफी खुशी हो रही है कि मैं देश के लिए मेडल जीता। फाइनल के दौरान काफी नर्वस था, धड़कनें तेज हो गई थीं।”

स्वप्निल के रोल मॉडल एमएस धोनी हैं। धोनी की तरह स्वप्निल भी सेंट्रल रेलवे में टिकट कलेक्टर का काम करते हैं। स्वप्निल भी धोनी की तरह ही शूटिंग एरिना में शांत रहते हैं। स्वप्निल ने एक इंटरव्यू में कहा था, मैं शूटिंग जगत में किसी विशेष एथलीट को फॉलो नहीं करता। मैं शूटिंग से बाहरी दुनिया में धोनी को आदर्श मानता हूं। जैसे धोनी क्रिकेट फील्ड पर शांत रहते हैं, वैसे ही मेरे खेल में भी शांत और धैर्यपूर्ण स्वभाव की जरूरत होती है। मैं खुद को उनकी कहानी से जोड़ पाता हूं क्योंकि मैं भी उनकी तरह टिकट कलेक्टर हूं।

इस पदक से फिर एक बार देशवासियों मैं ख़ुशी कि लहर दौड़ गयी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से स्वप्निल को शुभकामना सन्देश भी भेजा।