शानदार प्रदर्शन की बदौलत T20 सीरीज मैं मिली टीम इंडिया को 2-1 से बढ़त..

अपने आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत आज हरारे मैं इंडिया और जिम्बाब्वे के मध्य हुये तीसरे मुकाबले मैं टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए 5 मैचों की सीरीज मैं 2-1 की बढ़त बना ली.

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जयसवाल (36), शुभमन गिल (66) और ऋतुराज गायकवाड़ (49) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर 20 ओवर मैं जीत के लिए 183 का लक्ष्य रखा।

जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर मैं सिर्फ 159 रन ही बना सकी। भारत की ओर से वाशिंगटन सूंदर ने 3 विकेट तथा आवेश खान ने 2 विकेट लेकर जिम्बाब्वे टीम की कमर तोड़ दी.

बताते चलें कि दो मैचों मैं विफल होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने वापस लय पाते हुए टीम को एक अच्छा स्कोर देने की नींव रखी और इसके बाद टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक ने जिम्बाब्वे को संभलने का कोई मौका नही दिया। इस मैच के बाद जिम्बाब्वे के सीरीज जीतने की उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है और टीम इंडिया भी कोई अन्य गलती करने के मूड मैं नजर नही आ रही.

IMG_20240710_234420.jpg

Author

गौतम गंभीर बने भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच, BCCI ने की अधिकारिक पुष्टि..

कल बीसीसीआई ने भारत के मुख्य कोच की भूमिका के लिए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के नाम पर मोहर लगा दी जो अपने नए कार्यकाल का श्री गणेश आगामी श्रीलंका सीरीज से करेंगे.

बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने गौतम गंभीर को चुनने के पीछे का कारण उनका आक्रामक प्रतिस्पर्धी होना और गजब का रणनीतिकार होना बताया, जिसका लाभ आने वाले दिनों में भारतीय क्रिकेट टीम और इसके खिलाड़ियों को मिलेगा। बताते चलें कि गौतम गंभीर इस पहले आईपीएल 2024 का खिताब जीतने वाली केकेआर टीम के मेंटर भी रह रहे हैं और उनका भारतीय टीम के मौजुदा खिलाड़ियों से काफी तालमेल है।


इसको लेकर बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने एक पोस्ट भी किया है, “मुझे अत्यंत खुशी हो रही है कि मैं श्रीमान @गौतमगंभीर का भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में स्वागत करता हूं। आधुनिक क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते परिदृश्य को करीब से देखा है। अपने पूरे करियर में विभिन्न भूमिकाओं में कठिनाइयों को झेलने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद, मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं। टीम इंडिया के लिए उनका स्पष्ट दृष्टिकोण, उनके विशाल अनुभव के साथ मिलकर, उन्हें इस रोमांचक और सबसे अधिक मांग वाली कोचिंग भूमिका को निभाने के लिए पूरी तरह से सक्षम बनाता है। इस नई यात्रा पर निकलने के लिए बीसीसीआई उनका पूरा समर्थन करता है।

भीषण सड़क हादसा: सड़क पर मौत का तांडव, 18 लोगों की दर्दनाक मौत..

उन्नाव में तेज रफ्तार डबलडेकर बस कंटेनर से टकराई, हुआ भीषण सड़क हादसा.

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह कई घरों के लिए बड़ा ही दुःखद समाचार लेकर आयी, यहाँ हुए भीषण सड़क हादसे मैं कुल 18 यात्रियों की मौत हो गई है. इसमें 14 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. यह हादसा अनियंत्रित डबल डेकर बस के दूध कंटेनर में पीछे से घुसने के कारण हुआ है.

घटना की सूचना पर सम्बंधित थाने की पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर तुरंत ही सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, वहीं हादसे मैं अपनी जान गवां चुके लोगों के पार्थिव शरीर को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही के लिए भिजवाया गया. मौके पर उन्नाव के पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ एवं अन्य थानों का पुलिस बल मौजूद रहा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर तुरंत संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. योगी आदित्यनाथ ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और सही कदम उठाएं निर्देश भी जारी किए तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के दो हिस्से हो गये और टैंकर भी पलट गया, दृश्य काफी डरावना था, हर जगह बस लाशें और घायल ही नजर आ रहे थे और वातावरण चीखों से गूंज रहा था


यूपी के परिवहन मंत्री ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, “जनपद उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दे दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.”

प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना में कृषि स्नातकों को स्वरोजगार के अवसर..

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने और कृषि को एक लाभकारी व्यवसाय बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना, युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है। आइए इस योजना के मुख्य बिंदुओं पर एक नज़र डालते हैं:

योजना का परिचय:

  • योजना का नाम: प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना (एग्रीजंक्शन)
  • लॉन्च: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
  • उद्देश्य: कृषि उत्पादकता बढ़ाना, युवाओं को कृषि उद्यमिता में प्रोत्साहित करना, और कृषि क्षेत्र में रोजगार सृजन।
  • लिंक: क्लिक करें

योजना की विशेषताएँ:

  1. प्रशिक्षण कार्यक्रम: किसानों और कृषि उद्यमियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें कृषि की नवीनतम तकनीकों और प्रथाओं के बारे में जानकारी दी जाती है।
  2. वित्तीय सहायता: कृषि उद्यमियों को आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने कृषि उद्यम को शुरू कर सकें और सफलतापूर्वक संचालित कर सकें।
  3. तकनीकी सहायता: आधुनिक कृषि उपकरणों और तकनीकों के उपयोग के लिए तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
  4. मार्केटिंग सपोर्ट: किसानों को उनके उत्पादों के विपणन में सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने उत्पादों को बेहतर कीमत पर बेच सकें।
  5. सहयोगी नेटवर्क: योजना के तहत किसानों को एक दूसरे के साथ नेटवर्क बनाने और अनुभव साझा करने का अवसर मिलता है।

आवेदन प्रक्रिया:

  1. पंजीकरण: इच्छुक किसानों और युवाओं को एग्रीजंक्शन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
  2. आवेदन पत्र: पंजीकरण के बाद, आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
  3. चयन प्रक्रिया: आवेदन पत्र की समीक्षा के बाद पात्र आवेदकों का चयन किया जाएगा।
  4. प्रशिक्षण: चयनित आवेदकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
  5. वित्तीय सहायता: प्रशिक्षण के बाद, आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

योजना से संबंधित जरूरी निर्देश:

1. पात्रता:


1. आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो.
2. मान्यताप्राप्त विश्व विद्यालय से कृषि विषय से स्नातक हो.
3. आयु 40 वर्ष से अधिक न हो (अनुसूचित जाति जनजाति व महिलाओं के लिए 05 वर्ष की छूट है).
2. चयन प्रक्रिया:
जनपद स्तर पर जिला अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा चयन.
3. आवेदन की प्रक्रिया:

चयन के लिए आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप विभाग की वेबसाइट https://upagripardarshi.gov.in/ से डाउनलोड करें या जनपद के यूपी कृषि निदेशक कार्यालय से प्राप्त कर समस्त वंचित अभिलेख/प्रमाण पत्र संलग्नन कर आवेदन किया जा सकता है।
4. आवेदन की अंतिम तिथि:

जनपद के उप कृषि निदेशक कार्यालय में आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15-07-2024 है, साथ ही आवेदन करने का कोई शुल्क नहीं देना होगा

मुख्य उद्देश्य:

  1. कृषि उद्यमिता को प्रोत्साहन: किसानों और युवाओं को कृषि क्षेत्र में उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना।
  2. आधुनिक तकनीकों का प्रयोग: कृषि में आधुनिक और उन्नत तकनीकों के प्रयोग को बढ़ावा देना।
  3. रोजगार सृजन: ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करना।
  4. आर्थिक स्वावलम्बन: किसानों की आय में वृद्धि और उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाना।

साथ ही किसानों को उनके फसल उत्पादन के लिए कृषि केंद्र (एग्रीजंक्शन) के बैनर तले सारी सुविधाएं “वन स्टॉप शॉप” के माध्यम से उपलब्ध कराना है। इन कृषि केन्द्रों (वन स्टॉप शॉप) के माध्यम से निम्न सेवाएँ को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था होगी:

  1. उच्च गुणवक्ता के बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, वर्मी कम्पोस्ट, कीटनाशक एवं समस्त कृषि निवेश की आपूर्ति.
  2. प्रसार सेवायें कृषि प्रक्षेत्र निर्देशन.
  3. मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर संस्तुत उर्वरक एवं खाद की संतुलित मात्रा के बारे में किसानो को मार्गदर्शन देना.
  4. लघु कृषि यंत्रों को किराये पर उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था.
  5. नवीन तकनीकी की जानकारी.
  6. विभिन्न कृषि योजनाएं जैसे प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना आदि के संबंध में परामर्शी सेवाएं दिए जाने का प्रचार.

उक्त के अतिरक्त एग्रीजंक्शन केंद्र द्वारा कृषि उपकरणों की मरम्मत, अनुरक्षण पशु आहार, कृषि उत्पादों एवं प्रसंस्कृत कृषि उत्पादों की बिक्री, एवं कृषि उत्पाद, मौसम/विपणन व अन्य संबंधित सूचनाएँ उपलब्ध कराने जैसे कार्य भी किये जायेंगे।


इस योजना से सम्बंधित सभी जानकारियों के लिए विभाग वेबसाइट पर जायें अथवा इस लिंक क्लिक करें।

फसल अवशेष वाले कृषि यंत्रों पर मिल रहा है सीआरएम के अंतर्गत अनुदान का सुनहरा अवसर..

प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना (सीआरएम) अंतर्गत फसल अवशेष वाले कृषि यंत्रों पर अनुदान का सुनहरा अवसर.

सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, हैप्पी सीड/स्मार्ट सीडर, सुपर सीडर, पैडी स्ट्रा चोपर, श्रेडर, मल्चर, श्रब मास्टर, रोटरी स्लैशर, सरफेस सीडर, सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर कम बाइंडर आदि के आवेदन हेतु बुकिंग दिनांक 02-07-2024 से 16-07-2024 रात्रि 12:00 बजे तक की जाएगी.

विभागीय पोर्टल https://agriculture.up.gov.in/ पर “यन्त्र अनुदान हेतु टोकन निकालें” पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. कृषि यंत्रों के आवेदन हेतु बुकिंग किये जाने के लिए विभागीय पोर्टल पर पूर्व से उपलब्ध मोबाइल नम्बर पर ओटीपी प्राप्त करने का विकल्प होगा.


अधिक जानकारी के लिए ब्रोशर डाउनलोड करें और जल्द से जल्द योजना का लाभ उठाएं:

पहले आओ, पहले सोलर पंप पाओ योजना के अंतर्गत सोलर पंप पाने का सुनहरा अवसर…

किसान भाईयों के लिए अनुदान पर सोलर पंप पाने का सुनहरा अवसर.

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएमकुसुम) योजना के अंतरगत कृषकों को 60 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप पाने की प्रक्रिया आरंभ है। योजना का लाभ उठाने के लिए कृषकों को विभाग की वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in पर पंजीकरण कराना आवश्यक है। इसके लिए “अनुदान पर सोलर पंप हेतु बुकिंग करें लिंक पर क्लिक करें तथा ऑनलाइन बुकिंग करवाएं। अधिक जानकारी पाने या नियम एवं शर्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग की वेबसाइट पर लॉगऑन करें।

ज़रूरी सूचना: सोलर पंप की बुकिंग कन्फर्म करने के लिए प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी तथा ऑनलाइन है। इस संबंध में किसी भी प्रकार के फोन आने पर उसका संज्ञान न लें और धोखाधाड़ी से बचने के लिए अपने जनपद के यूपी कृषि निदेशक के संज्ञान में लायें।


ब्रोशर डाउनलोड करें:

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में किया बहुमत साबित..

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है. उन्होंने 81 सदस्यीय विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया और उनके समर्थन में 45 विधायकों का साथ मिला वोटिंग से पहले विश्वासमत प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

हेमंत सोरेन ने विधानसभा में कहा कि जो लोग नारे लगा रहे हैं, उनमें से आधे चुनाव के बाद विधानसभा में वापस नहीं आ पाएंगे, न इनके पास सोच है और न ही एजेंडा है, इनके पास बस केंद्रीय एजेंसियां हैं. लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव में भी महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ा जायेगा और इनको उसमें भी आईना दिखाएंगे, इनका षड्यंत्र चलने वाला नहीं है.

उन्होंने चंपई सोरेन का धन्यवाद किया और निर्भीकता से सरकार चलाने की प्रशंसा की, हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी और सोरेन के जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 31 जनवरी को उनकी गिरफ्तारी से कुछ वक्त पहले ही उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. सोरेन को 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया, जब झारखंड हाई कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी.

अखिलेश यादव: जनता पूछ रही है, कोई है ?

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की है, जिसमें सीज गाडिया छुड़ाने के फर्जीवाड़े का पर्दाफ़ाश किया गया है।

अपनी पोस्ट में अखिलेश ने प्रदेश सरकार के लिए लिखा “यूपी में भाजपा सरकार के तहत जालसाज़ी का एक और ‘महाकाण्ड, जिसमें बेख़ौफ़ अपराधियों ने जज और आरटीओ तक के फ़र्ज़ी दस्तावेज बनवाकर सीज की हुई गाड़ियों को छुड़वाने का गोरखधंधा चला रखा है। गृह मंत्री जी और परिवहन मंत्री जी की कोई जवाबदेही है कि नहीं?

जनता पूछ रही है , कोई है ?”

इस पोस्ट के बाद लोगों की मिश्रित प्रतिक्रिया आ रही है, अखिलेश समर्थक जहां इसे बीजेपी का घोटाला बता रहे हैं वहीं इसके विपरीत काफी सोशल मीडिया यूजर्स ने समाजवादी पार्टी से कुछ पुरानी खबरों की कटिंग के माध्यम से तीखे प्रश्न पूछ रहे हैं । कोई थाने की ज़मीन मजार के नाम करने वाले सेवा निवृत्त लेखपाल की गिरफ़्तारी के बारे में प्रश्न पूछ रहा है तो कोई अन्य विचार रख रहा है ।

दूसरे T20 मैच मैं टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा…

पिछले मैच मैं मिली अप्रत्याशित हार से सबक लेते हुए टीम इंडिया ने आज हरारे मैं हुए T20 के दूसरे मैच मैं शानदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंद दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ए. शर्मा (100), ऋतुराज गायकवाड़ (77) और रिंकू सिंह (48) की तूफानी पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर मैं 234 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई जिम्बाब्वे की टीम को एम. कुमार (3), ए. खान (3) और रवि बिश्नोई (2) की कहर बरपाती बॉलिंग से 134 रन पर ही समेट कर 18.4 ओवर मैं मैच इंडिया की झोली मैं डाल दिया।

बताते चलें कि पहली मैच मैं मिली हार के बाद क्रिकेट प्रशंसकों मैं जबरदस्त रोष व्याप्त था और सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर नाखुशी जाहिर की जा रही थी। जिससे सबक लेते हुए टीम इंडिया ने आज के मैच मैं जिम्बाब्वे को बिना कोई मौका देते हुए शानदार जीत दर्ज करते हुए न सिर्फ अपने प्रशंसकों का दिल जीतने की कोशिश की बल्कि आगे के मैचों के लिए अपने तेवर भी जाहिर कर दिए।

पहले ही मैच मैं टीम इंडिया को मिली करारी हार…

इंडिया जिम्बाब्वे के बीच हरारे मैं आज से शरू हुई 5 मैचों की T20 सीरीज के पहले ही मैच मैं अपने से कमजोर आंकी जा रही ज़िम्बाब्वे टीम ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को 13 रन से हराकर करारी शिकस्त दी.

इंडियन टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की जहां रवि बिश्नोई ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 13 रन देकर 4 विकेट चटकाकर जिम्बाब्वे टीम को सिर्फ 155 रन के स्कोर पर रोक दिया। ऐसा लग रहा था कि मैच इंडिया की मुट्ठी मैं है पर जिम्बाब्वे टीम के गेंदबाजों के अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के बल्लेबाजों को सिर्फ 102 रन पर आल आउट करके मैच अपनी झोली मैं डाल लिया.

इस परिणाम से जिम्बाब्वे ने बात दिया कि आगे आने वाले मैचों मैं जिम्बाब्वे को हल्के मैं लेने की भूल इंडियन टीम को भारी पड़ सकती है.

मैन ऑफ थे मैच सिकंदर रजा को अपने आलराउंड प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने के लिए मिला….

काम का बढ़ता दबाव: तंग आकर रोबोट ने की आत्महत्या, टुकड़े-टुकड़े हुआ शरीर

आपने टर्मिनेटर जैसी फिल्म में रोबोट्स को लड़ते और दुनिया पर कब्ज़ा करते देखा होगा पर अगर यहीं रोबोट आत्महत्या करने लग जाएं तो? कई बार काम का बढ़ता दबाव या फिर किसी परेशानी के चलते कुछ लोग आत्महत्या जैसा गलत कदम उठाते हैं पर अगर रोबोट भी इसी रास्ते पर चल दे तो आप क्या कहेंगे ?

चौंक गए, जी हाँ दक्षिण कोरिया से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने दुनिया भर में सभी को हैरान और परेशान कर दिया है। हर कोई ये जानना चाहता है कि एक रोबोट कैसे आत्महत्या कर सकता है. ये पूरी घटना दक्षिण कोरिया के गुमी सिटी काउंसिल की है.

क्या है पूरा मामला: जानकारी के मुताबिक, यह रोबोट सिटी काउंसिल बिल्डिंग में काम कर रहा था, उसी बिल्डिंग की पहली और दूसरी मंजिल के बीच में एक सीढ़ी के नीचे लोगों को वो बिखरा हुआ मिला पर वहां मौजुद लोगों के मुताबिक उन्होनें रोबोट के गिरने से कुछ समय पहले उसमें असामान्य व्यवहार देखा था.

सिटी काउंसिल का फैसला: इस रोबोट को कैलिफोर्निया की स्टार्टअप कंपनी Bear Robotics ने बनाया था. रोबोट की आत्महत्या के बाद गुमी सिटी में लोग काफी ज्यादा हैरान हैं.

इसी को देखते हुए गुमी सिटी काउंसिल ने रोबोट्स को काम पर रखने की अपनी योजनाओं को रोकने का फैसला किया है. दक्षिण कोरिया दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां पर रोबोट्स को बहुत तेजी से कंपनियों और फैक्ट्रियों में काम पर रखा जा रहा है. वहां पर ऐसे फैसला लेना चौंकाने वाली बात है.

फिलहाल इस घटना के बाद से आने वाले समय में रोबोट्स को लेकर एक रोचक मुद्दे को जन्म दे दिया है.

Weather Report: अगले 2 दिनों मे होने वाली बारिश बन सकती है परेशानी का कारण।

इन राज्यों के लिए मौसम विभाग (IMD) ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले 2 दिनों के भीतर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों में झमाझम बारिश होने के आसार है। इससे एक ओर जहां तपती भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी वहीं अधिक बारिश के कारण जलभराव और अन्य परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा, मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा , राजस्थान , उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , गोवा , गुजरात , महाराष्ट्र, चंडीगढ़ , दिल्ली , जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में जमकर बारिश होगी। वहीं, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान गरज के साथ छीटें पड़ेंगे।

इन राज्यों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट: उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय के लिए मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 5 से 7 जुलाई तक जमकर बारिश होगी।

ब्रिटेन में लेबर पार्टी को मिला बहुमत, ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को लग सकता है झटका

किएर स्टार्मर के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाएं प्रबल

अगर एग्जिट पोल की माने तो ब्रिटेन में 14 साल बाद फिर से लेबर पार्टी की सत्ता वापसी संभव होती दिख रही है, किएर स्टार्मर के नेतृत्व में लेबर पार्टी बड़ी जीत की तरफ़ बढ़ रही है और शुरुआती नतीजों में लेबर पार्टी मौजूदा प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी से बहुत आगे चल रही है। लेबर पार्टी की जीत के साथ ही किएर स्टार्मर का ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनना तय है. स्टार्मर 2020 में जर्मी कोर्बिन की जगह लेबर पार्टी के नए नेता चुने गए थे।

एग्ज़िट पोल्स की मानें तो लेबर पार्टी को इस बार 410 सीटें मिल रही हैं यानी 1997 की तुलना में महज़ नौ सीटें ही कम हैं, चुनावी नतीजे में लेबर पार्टी अगर 419 का अंकड़ा पार करती है तो ये लेबर पार्टी के ही टोनी ब्लेयर की जीत के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देगी जो उन्हें 1997 में बनाया था।

चुनाव में ख़राब प्रदर्शन को लेकर कंजर्वेटिव पार्टी के नेता अपने पार्टी की खुलकर आलोचना कर रहे हैं.

बताते चलें कि 44 साल के भारतीय मूल के ऋषि सुनक अक्टूबर 2022 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे. ऋषि के माता-पिता भारतीय मूल के हैं और वह ब्रिटेन के पहले ग़ैर-गोरे प्रधानमंत्री बने थे.

कल्कि AD2898 ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए विश्वभर में मचाई धूम

नाग अश्विन द्वार प्रस्तुत फिल्म कल्कि AD2898 ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए विश्वभर में धूम मचा रखी है और फिल्म महज चंद दिनों में ही 700 करोड़ का अंकड़ा पार कर चुकी है | और अभी इसके निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर निर्माता और निर्देशक पूर्ण अश्वस्त हैं, फिल्म से जुड़ी टीम को उम्मीद है कि ये फिल्म तमाम रिकॉर्ड्स को तोड़ कर आगे निकल जाएगी |

ऐसा लगता है कि महाकाव्य या काव्य ग्रंथ पर अगर सही दिशा मैं और सही योजना के साथ फिल्म निर्माण किया जाए तो ऐसी फिल्म को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता, ऐसी फिल्म को ना तो भोंडेपन में लपेटने की जरूरत है ना किसी तरह का गैर जरूरी मिर्च मसाला चाहिए| बस आप सही पटकथा लेखन, पात्र चयन, छायांकन आदि का सही इस्तमाल करें और फिल्म नए रिकॉर्ड बनाने को तैयार मिलेगी|

और दर्शक भी शायद इसलिए ही ये फिल्में पसंद कर रहे हैं क्योंकि ना सिर्फ ये आपको आपके अतीत से रूबरू करा रही हैं वरन ये अहसास भी करवा रही हैं कि फिल्म को हिट करवाने के लिए कानफाडू संगीत, भोंडा प्रदर्शन और कामुक दृश्य जरूरी नहीं इसका उदाहरण है हाल के दिनों में आई बाहुबली और RRR जैसी फिल्में.

इसको लेकर फिल्म के ऑफिशियल अकाउंट से भी एक पोस्ट किया गया है जो 700 करोड़ को पार करने की खुशी में the dream run contunues नाम के शीर्षक से पोस्ट किया गया है|

स्वदेश पहुंची विश्व चैंपियन भारतीय टीम का एयरपोर्ट पर क्रिकेट फैंस ने किया भव्य स्वागत

29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर दूसरा टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम आज स्वदेश लौट आई है टीम के कप्तान रोहित शर्मा के हाथ में ट्रॉफी देश प्रशंशक गदगद हो उठे। टीम के स्वागत के लिए लोग तरह-तरह की तख्तियां और तिरंगे के साथ इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बाहर एकत्र हुए जहां हर कोई अपने पसंदीदा के खिलाड़ी की एक झलक पाने को बेताब दिखा।

आज शाम को टीम के मुंबई के लिए रवाना होने की उम्मीद है। इसके बाद टीम शाम करीब पांच बजे एक ओपन बस रोड शो में हिस्सा लेगी जिसके बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह होगा। इसके पहले टीम का प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का कार्यक्रम तय है।

बताते चलें कि इस पहले बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर टीम के खिलाड़ियों का विमान से वतन लौटते हुए का वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें खिलाड़ी वर्ल्ड कप ट्रॉफी को लेकर वतन लौटने को बेताब दिखे। वर्ल्ड कप जीतने की खुशी खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ झलक रही थी जिसको खेल प्रेमियो ने काफी पसंद किया, शेयर किया और जबरदस्त कमेंट्स भी किये।

द इंडिया हाउस (The India House) फिल्म: जल्द ही रिलीज हो रही है..

राम वामसी कृष्णा द्वारा निर्देशित और निखिल सिद्धार्थ अनुपम खेर द्वारा अभिनीत फिल्म The India House बहुत जल्दी ही सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली है, इसको लेकर आज AAArtsofficials ने एक पोस्ट साझा की जिसमें फिल्म की टीम हम्पी के विरुपाक्ष मंदिर में पूजा करते नजर आई.

बताते चलें कि ये फिल्म स्वतंत्रता-पूर्व युग के दौरान लंदन में स्थापित, यह फिल्म इंडिया हाउस के आसपास बड़े पैमाने पर राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान एक प्रेम कहानी दर्शाती है।

इस पर मशहूर अभिनेता राम चरण ने जवाब देते हुए लिखा “वैश्विक दर्शकों के लिए एक भारतीय कहानी #दइंडियाहाउस प्रस्तुत करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि यह फिल्म दुनिया भर में सभी को पसंद आएगी।” पूरी टीम को शुभकामनाएँ।

दर्शक भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और बड़ी बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

हाथरस मैं प्रवचन के दौरान हुआ भीषण हादसा, भगदड़ मैं 100 से ज्यादा मृत असंख्य घायल

उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव फुलराई मैं 02 जुलाई 2024 को आज प्रवचक भोले बाबा के प्रवचन के दौरान हुई भगदड़ मैं 100 से ज्यादा लोगो ने दबने, कुचलने व सांस घुटने के कारण दम तोड़ दिया तथा असंख्य लोग हताहत हुए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवचन समाप्त होने के उपरांत जब लाखों की संख्या मे पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़ जब वापस लौटने लगी तभी प्रवचक भोले बाबा के काफिले के लिए जाने का रास्ता बनाने के दौरान चरण रज लेने को उत्साहित भीड़ में अचानक भगदड़ मच गई और सारी व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए भीड़ बेकाबू हो गयी जिसकी वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ.

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत मैं आ गया और लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल और मृतकों को शवगृह भिजवाने का कार्य शुरू हुआ। इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए तथा प्रदेश के 03 मंत्री, मुख्य सचिव व डीजीपी को तुरंत वहां पहुंच कर हालात का जायजा लेने को भेजा साथ ही घायलों के उपचार व मृतकों को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया वहीं घटना की जांच के लिये कमेटी का गठन कर शीघ्रता से गहन जांच के आदेश दिए, योगी ने कहा कि किसी भी सूरत में दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा.

योगी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस पहुंचे हैं और घायलों से भी मुलाकात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि मृतकों और घायलों को समय पर मुआवजा मिले.

घटना के दौरान प्रशासन के हाथ पैर फूले नजर आए, जहां एक ओर अस्पतालों मैं स्ट्रेचर का अभाव नजर आया वहीं एम्बुलेंस की कमी होने के कारण घायलों को टेम्पो और ऑटो का सहारा लेना पड़ा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार त्रासदी इतनी भीषण थी कि हर जगह बस लाशें और घायल ही नजर आ रहे थे और वातावरण चीखों से गूंज रहा था. देर रात तक लोग अपने परिवारीजनों को तलाशते नजर आए.

सवाल ये भी उठता है कि इतने बड़े स्तर पर जुटने वाली भीड़ के लिए प्रबंधको ने क्या इंतजाम कर रखे थे ? और क्या इतनी भीड़ के लिए प्रशासन से जरूरी परमिट आदि लिए गए थे या नही? क्या किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के कोई प्रबंध पहले से किये गए थे या फिर सिर्फ खानापूरी करके इतिश्री कर कर दी गयी. साथ ही क्या प्रशासन की तरह से कोई एडवाइजरी जारी की गई थी या नही और अगर हां तो उसपर क्या एक्शन लिया गया, इस बाबत जानकारी करने पर अभी जांच होने बाद का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया गया है.

खबर लिखे जाने तक आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है.

6 जुलाई से शुरू होने वाले Zimbabwe Tour के लिए रवाना हुई टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की अभूतपूर्व जीत के बाद टीम इंडिया अब हरारे के लिए रवाना हो गई है, इस बार टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य कोच की भूमिका दी गई है, हालांकि नए मुख्य कोच इस महीने मई में खेली जाने वाली व्हाइट बॉल सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे, जिसके लिए संभावित नाम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक गौतम गंभीर और डब्ल्यूबी रमन के नामों पर विचार किया जा रहा है।

6 जुलाई से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज इस बार शुमन गिल की कप्तानी में खेली जाएगी। विश्व विजेता टीम के तीन खिलाड़ी संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल जल्द ही रिंकू सिंह और खलील अहमद के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली टीम का हिस्सा होंगे। लेकिन ये खिलाड़ी अभी भी बारबाडोस में हैं और जल्द ही जिम्बाब्वे के लिए उड़ान भरेंगे, जबकि बाकी विश्व विजेता टीम पीएम मोदी से मिलने के बाद अपने परिवारों के पास लौट जाएगी।

इस संबंध में आज बीसीसीआई के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से फ्लाइट की तस्वीरें शेयर की गईं, जिससे क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बढ़ गया है और सभी एक और धमाकेदार जीत के लिए टीम इंडिया टीम को बधाई दे रहे हैं।

जो लोग खुद को हिन्दू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा, नफरत, असत्य करते हैं: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार (1 जुलाई) को संसद सत्र के बीच विवादित बयान देकर हिंदू समाज में आक्रोश पैदा कर दिया है।

राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपने संबोधन में राहुल ने कहा कि “ये देश अहिंसा का देश है, डर का देश नहीं है। हमारे सारे महापुरुषों ने अहिंसा की बात की, डर मिटाने की बात की– डरो मत, डराओ मत। शिवजी भी यही कहते हैं, अभयमुद्रा दिखाते हैं। अहिंसा की बात करते हैं। त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं। और जो लोग खुद को हिन्दू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत-नफरत, असत्य-असत्य-असत्य करते हैं।”

राहुल यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों में अल्पसंख्यकों पर अन्याय बहुत तेज़ी से बढ़े हैं। भाजपा ने मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा और अत्याचार किया है, सिखों और क्रिश्चन्स के खिलाफ नफ़रत फैलाई है – हर अल्पसंख्यक वर्ग पर आक्रमण किया है। अल्पसंख्यक हर क्षेत्र में हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व करते हैं, नाम रौशन करते हैं – वो चट्टान की तरह भारत के साथ खड़े रहने वाले देशभक्त हैं।

उन्होंने खुद को सही ठहराते हुए इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी किया. जिस पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक ओर जहां इंडी गठबंधन के समर्थक इसको समर्थन दे रहे हैं वहीं हिंदूवादी लोगों का इस पर कड़ा रूख है।

लोकसभा में राहुल गांधी के हिंदुओं पर नफरती बयान देने के बाद भाजपा सांसदों ने हंगामा कर दिया। नेता प्रतिपक्ष की यह बात सुन प्रधानमंत्री मोदी अचानक अपनी सीट से उठे और राहुल को करारा जवाब देते हुए कहा, ”पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर विषय है।” वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल ने हिंदुओं का अपमान किया है।

ऐसे में अब देखना यह होगा कि क्या उनके इस हिंदू विरोधी बयान ने एक बार फिर उनकी हिंदुओं के प्रति घृणा को उजागर कर दिया है और क्या वह केवल वोट बैंक के लिए ही हिंदुओं का इस्तेमाल करते हैं ?

स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि: भारत के किसानों के सच्चे हितैषी को नमन

आज जाट बुलेटिन परिवार के सभी सदस्य स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को याद करते हैं। भारतीय राजनीति के इस अद्वितीय नेता और किसानों के प्रति उनकी असीम निष्ठा को हमेशा याद किया जाएगा। उनके योगदान आज भी भारतीय समाज में गूंज रहे हैं।

प्रारंभिक जीवन और राजनीतिक यात्रा:

चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के नूरपुर गाँव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। उनका प्रारंभिक जीवन और परवरिश ग्रामीण परिवेश में हुई, जिसने उनमें किसानों की समस्याओं के प्रति गहरी संवेदना और समझ विकसित की। यही प्रारंभिक अनुभव उनके राजनीतिक दर्शन और कृषि सुधारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को आकार देने में महत्वपूर्ण रहे।

चरण सिंह ने 1930 के दशक की शुरुआत में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने सक्रिय भाग लिया और अपने साथियों तथा आम जनता का सम्मान और प्रशंसा अर्जित की। लेकिन उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू स्वतंत्रता के बाद का कार्यकाल रहा।

कृषि सुधारों के प्रति प्रतिबद्धता:

चौधरी चरण सिंह शहरी केंद्रित नीतियों के घोर आलोचक थे, जो स्वतंत्रता के बाद के भारत में हावी थीं। उनका मानना था कि देश की असली ताकत उसके गाँवों में है और ग्रामीण भारत का विकास देश की समग्र प्रगति के लिए अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश में मंत्री और बाद में मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने कई भूमि सुधार नीतियों को लागू किया, जिनका उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना और जमींदारी व्यवस्था को समाप्त करना था।

उनकी सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक उत्तर प्रदेश में जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार अधिनियम का लागू करना था। इस क्रांतिकारी कानून का उद्देश्य सामंती भूमि व्यवस्था को समाप्त करना और लाखों भूमिहीन किसानों को भूमि अधिकार प्रदान करना था, जिससे उस समय की सबसे गंभीर सामाजिक अन्याय की समस्याओं का समाधान हुआ।

प्रधानमंत्री का कार्यकाल और राष्ट्रीय प्रभाव :

किसानों और ग्रामीण विकास के प्रति चौधरी चरण सिंह की निरंतर वकालत ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा दिया। 1979 में, वे भारत के प्रधानमंत्री बने, हालांकि उनका कार्यकाल बहुत छोटा था। इसके बावजूद, उनकी नीतियों और दृष्टिकोण का स्थायी प्रभाव रहा। उनके शासनकाल में ग्रामीण विकास, कृषि उत्पादकता, और किसानों की भलाई पर जोर दिया गया।

उनके कार्यकाल में व्यापक कृषि सुधार, किसानों के लिए क्रेडिट सुविधाओं में सुधार, और सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के प्रयास किए गए। यद्यपि उनका कार्यकाल छोटा था, लेकिन उनकी कृषि नीतियों पर प्रभाव गहरा और स्थायी था।

विरासत और वर्तमान प्रासंगिकता:

चौधरी चरण सिंह का निधन 29 मई 1987 को हुआ, लेकिन उनकी विरासत आज भी जीवित है। उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में याद किया जाता है, जो वास्तव में ग्रामीण गरीबों की परवाह करते थे और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक काम करते थे। किसानों की शक्ति में उनके विश्वास और राष्ट्रीय एजेंडे में उनके कल्याण को शामिल करने के प्रयास ने भविष्य के नीति निर्माताओं के लिए एक मिसाल कायम की।

वर्तमान समय में, जब किसान अधिकार, सतत कृषि, और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दे राष्ट्रीय बहस के केंद्र में हैं, चौधरी चरण सिंह के योगदान पहले से अधिक प्रासंगिक हैं। उनकी दृष्टि आज भी उन आंदोलनों और नीतियों को प्रेरित करती है, जो आर्थिक समानता और सामाजिक न्याय प्राप्त करने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं।

एक व्यक्तिगत प्रतिबिंब:

चौधरी चरण सिंह जी के जीवन और विरासत पर विचार करते समय, यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि उनका कार्य केवल राजनीतिक नहीं था, बल्कि गहरी मानवतावादी दृष्टिकोण से प्रेरित था। उनका जीवन मिशन यह था कि एक राष्ट्र की समृद्धि उसके किसानों की भलाई से जुड़ी होती है।

आज, जब हम उनके योगदान को याद करते हैं, आइए हम भी उन मूल्यों और सिद्धांतों को पुनः पुष्टि करें, जिनके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया। चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर, हम सभी उन्हें नमन करते हैं और उनकी महान विरासत को सलाम करते हैं।

चौधरी चरण सिंह जी की विरासत के तत्व:

कृषि विकास: चौधरी चरण सिंह ने हमेशा ग्रामीण विकास और किसानों की भलाई को प्राथमिकता दी। उन्होंने कई ऐसे सुधार किए जो आज भी किसानों को लाभान्वित कर रहे हैं।

समाजवाद: उनके नेतृत्व में समाजवाद का सिद्धांत ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हुआ। उन्होंने समाज के सबसे कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए नीतियों को लागू किया।

शिक्षा और स्वास्थ्य: चौधरी चरण सिंह ने ग्रामीण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। उनका मानना था कि ग्रामीण विकास के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है।

राष्ट्रवाद और स्वाभिमान: उनका जीवन भारतीयता के मूल्यों और ग्रामीण आत्म-सम्मान के सिद्धांतों से प्रेरित था। वे किसानों को उनके अधिकारों और स्वाभिमान के लिए जागरूक करने में विश्वास रखते थे।

चौधरी चरण सिंह जी की सीखें:

चौधरी चरण सिंह जी का जीवन और उनके कार्य आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उनका दृष्टिकोण और उनके सिद्धांत हमें यह सिखाते हैं कि सच्चे नेतृत्व का मतलब केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं है, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करना है। उनके द्वारा स्थापित मूल्य और सिद्धांत आने वाले पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक रहेंगे।

निष्कर्ष:

चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर, हम सभी को उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को याद करते हुए, उनके आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उनकी विरासत हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी और भारतीय समाज के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। आइए, हम सभी मिलकर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।