मशहूर सिंगर मीका सिंह पहुंचे प्रेमानंद महाराज के दरबार मैं, क्या हुआ जब मीका ने पूछा सवाल..

मथुरा न्यूज, महाराज प्रेमानंद के दरबार में आजकल एक के बाद एक कई दिग्गज चेहरे उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने भी बीते दिनों उनके उनके दरबार में हाजिरी लगाई और और महाराज जी से आशीर्वाद लिया। आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज से सिंगर मीका सिंह ने क्या सवाल पूछे और उनके अपने सवालों का क्या जवाब मिला।

प्रेमानंद महाराज के दरबार में उनसे मिलने के लिए देश-दुनिया से लोग पहुंचते हैं. हेमा मलिनी, विराट कोहली, थे ग्रेट खली से लेकर हर क्षेत्र के नमी गिरामी दिग्गज भी उनसे मुलाकात करने जा चुके हैं। इसी कड़ी मैं बीते दिनों प्रेमानंद महाराज के दरबार उनसे मिलने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह भी पहुंचे।

प्रेमानंद महाराज ने मीका सिंह से पूछा कि क्या राधा नाम कभी गाया है? इस पर मीका सिंह ने कहा कि आज थोड़ा कोशिश कर लेंगे गा लेंगे, इसके बाद मीका ने राधा नाम का एक भजन गाने की कोशिश की जिसको सुनने के बाद महाराज जी कहते हैं, ‘ठीक है.’ आगे महाराज जी बोलते हैं राधा नाम अमूल्य रत्न है।

एक प्रश्न के उपरांत ये पूछने पर कि ऐसे माहौल में रहते हुए जहां भागवतिक क्षेत्र नहीं है, वहां अच्छे विचार धारण कैसे करूं, जिससे आने वाले समय में मेरे अच्छे कर्म हो, इसके लिए क्या उपाय है। इस पर प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि तुम्हें बहुत ही सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी, तब ऐसा हो सकता है। क्योंकि हमारा बाहरी वातावरण जैसा होता है वैसा हम पर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब तक खान-पान अच्छा नहीं होगा, चरित्र पवित्र नहीं होगा, तब तक हमारे कर्म अच्छे कैसे हो सकते हैं।

मीका सिंह प्रेमानंद जी को बताया कि ऐसे तो हम आपके दर्शन हर रोज टीवी पर करते हैं, लेकिन आज साक्षात आपके दर्शन करके बहुत अच्छा लग रहा है बस आप आशीर्वाद अपना बनाए रखें।

पूरी वीडियो देखने के लिए भजन मार्ग चैनल के लिंक पर जाएँ।


Haryana Assembly Elections 2024: चुनाव आयोग (ECI) ने की तैयारियों की समीक्षा..

प्रेस विज्ञप्ति, मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और डॉ. एस.एस. संधू के साथ चंडीगढ़ में हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों (Haryana Assembly Elections 2024) के लिए चुनाव तैयारियों की विस्तृत और व्यापक समीक्षा की। हरियाणा में विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर, 2024 को समाप्त होने वाला है और राज्य में 90 निर्वाचन क्षेत्रों (73 सामान्य; 17 एससी) के लिए चुनाव होना है।

आयोग की दो दिवसीय समीक्षा यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय लोक दल और जननायक जनता पार्टी के प्रतिनिधि आयोग से मिलने आए।

राजनीतिक दलों द्वारा उठाए गए मुख्य मुद्दे:

  1. सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना।
  2. संवेदनशील मतदान केंद्रों में पर्याप्त केंद्रीय बलों की तैनाती।
  3. कुछ दलों ने मतदाता सूची को अद्यतन करने और पंचकूला की मतदाता सूची से मृत और स्थानांतरित मतदाताओं को हटाने की आवश्यकता बताई।
  4. अनुरोध किया गया कि मतदान केंद्रों के बीच की दूरी को कम किया जाए और बुजुर्ग तथा महिला मतदाताओं के लिए सुविधाओं में सुधार किया जाए।
  5. कुछ दलों ने शहरी क्षेत्रों में मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार से पार्टियों के मतदान डेस्क की दूरी को 200 मीटर की जगह 50 मीटर करने की वकालत की।
  6. समय पर शिकायतों के निवारण की जरूरत बताते हुए चुनाव पर्यवेक्षकों की अनुपलब्धता के बारे में भी चिंता व्यक्त की गई।
  7. अन्य मांगों में नामांकन की समय सीमा के तुरंत बाद उम्मीदवारों के साथ मतदाता सूचियों को समय पर साझा करना शामिल था।
  8. जब मतदान दल मतदाताओं के घर मतदान कराने के लिए जाते हैं तो राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को पहले से सूचित किया जाना चाहिए।
  9. कुछ दलों ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा में वृद्धि का भी अनुरोध किया।

आयोग ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उसने राजनीतिक दलों के सुझावों और चिंताओं का संज्ञान लिया है और ईसीआई राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष, सहभागी, समावेशी, शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीतिक दलों को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया गया कि वे चुनाव से पहले मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के लिए जारी दूसरी विशेष संक्षिप्त संशोधन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल हों।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में पहली बार, 85+ वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और 40 प्रतिशत बेंचमार्क दिव्यांगता वालों को अपने घर से मतदान करने का विकल्प दिया जाएगा। घर से मतदान की सुविधा वैकल्पिक है। यदि कोई मतदाता अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर जाने के लिए तैयार है, तो मतदान केंद्र पर आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। इस सुविधा का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं से अधिसूचना के 5 दिनों के भीतर बीएलओ द्वारा आवेदन पत्र 12डी भरवाया जाएगा और इसे रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी और राजनीतिक दलों तथा उम्मीदवारों के प्रतिनिधि घर से मतदान की इस पूरी प्रक्रिया में शामिल होंगे।

मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं

सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि राज्य भर के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप, पेयजल, शौचालय, बिजली, शेड, कुर्सियां ​​आदि जैसी न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

प्रौद्योगिकी

जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) ने बताया कि वे मतदाताओं और राजनीतिक दलों सहित सभी हितधारकों की सुविधा के लिए आईटी अनुप्रयोगों के इको-सिस्टम का उपयोग करेंगे।

सी-विजिल: इस ऐप से नागरिक किसी भी चुनावी उल्लंघन और कदाचार की रिपोर्ट कर सकते हैं। इसमें न सिर्फ शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाती है बल्कि 100 मिनट के भीतर उन्हें जवाब भी दिया जाता है। उपयोग में आसान,  इस सहज ऐप के माध्यम से उठाई गई शिकायतों के समाधान के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं।

सुविधा: यह उम्मीदवारों के लिए मीटिंग हॉल, राजनीतिक रैलियों के लिए ग्राउंड बुकिंग आदि की अनुमति के लिए अनुरोध करने के लिए एक सिंगल विंडो ऐप है। यह तकनीक सभी हितधारकों को समान सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है क्योंकि इसका इस्तेमाल बिना किसी भेदभाव के “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर किया जा सकता है।

केवाईसी या नो योर कैंडिडेट ऐप जानकार और जागरूक मतदाता को बढ़ावा देने के लिए एक कदम है। ऐप में चुनावी उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास, यदि कोई हो, और उनकी संपत्ति और देनदारियों तथा शिक्षा का विवरण शामिल हैं।

सक्षम ऐप विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं के लिए तैयार किया गया है जिसमें शामिल विभिन्न सुविधाओं तक उनकी पहुंच को आसान बनाया गया है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान अनुभव को सुगम बनाने के लिए इस ऐप के माध्यम से मतदान केंद्र पर पिक-एन-ड्रॉप सुविधा, व्हीलचेयर सहायता या स्वयंसेवक की सहायता के लिए अनुरोध किया जा सकता है।


जन्माष्टमी (Janmashtami) स्पेशल: अब मात्र 200 रुपए में AC बस से करें बृज मंडल का टूर, नगर निगम की सिटी बस सेवा करवाएगी मथुरा-वृंदावन का भ्रमण..

न्यूज डेस्क, मथुरा । जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर कान्हा की नगरी मैं बृज दर्शन को मथुरा आ रहे श्रृद्धालुओं के लिए नगर निगम ने सिटी बस सेवा प्रारम्भ की है जिसमे आपको मात्र 200 रुपये में मथुरा वृन्दावन, गोकुल, बरसाना, और गोवर्धन के पवित्र स्थलों के दर्शन करने का आनंद प्राप्त होगा।

सिटी बस स्टेशन के अधिकारी के बताया कि जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर बृज दर्शन के लिए निगम द्वारा श्रृद्धालुओं के लिए हाईटेक सुविधाओं से लेस एयर कंडिशन्ड बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्री मात्र 200 रूपये का किराया देकर बृज के पवित्र स्थलों का दर्शन कर सकते हैं। बस में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, म्यूजिक सिस्टम, पैनिक बटन सहित अन्य हाईटेक उपकरण भी मौजूद हैं. बस मैं लगे कमरे कंट्रोल रूम से मॉनिटर किये जाते हैं।

सिटी बस स्टेशन प्रभारी ने मथुरा-वृंदावन आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नगर निगम की सिटी बस सेवा का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इन बसों में आपकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और किराया भी सबसे कम है। साथ ही डग्गेमार वाहनों से होने वाली परेशानी से भी उनको छुटकारा मिलेगा जो न सिर्फ अधिक किराया वसूलते हैं बल्कि सुविधाओं के नाम पर यात्रियों को भूसे की तरह भरकर चलते हैं।

वृंदावन से चलने वाली बस मथुरा, गोकुल, गोवर्धन और बरसाना के दर्शन कराती है। गोकुल में बस को 2 घंटे और गोवर्धन में 3 घंटे के लिए रोका जाता है, बरसाना में भी श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाते हैं इसके बाद बस उसी रूट से वापस लौटती हुयी अपने यात्रा का समापन करती है।

इन बसों से न केवल यात्रियों को बृज दर्शन यादगार होगा बल्कि जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर होने वाली भीड़ मैं उनकी यात्रा भी सुगम होगी।


पलवल जिले के नव नियुक्त उपायुक्त ने उद्योगपतियों से की शिष्टाचार भेंट, जानी उद्योगों की समस्याएं..

उपायुक्त

संवाददाता हरियाणा, पलवल जिले के नव नियुक्त उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ (आईएएस) ने आज अपने कार्यालय मैं जिले के तमाम उद्योगपतियों से एक शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए जिले के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या मैं वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

उपायुक्त ने जिले मैं मजूद सभी उद्योगिक संस्थानों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की, साथ ही उन वृक्षों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए ट्री गार्ड लगाने और उनका रखरखाव करने की जिमेदारी पर भी बल दिया। उपायुक्त ने बताया कि इस बार जिले मैं 2 लाख पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमे समाज के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने उद्योगों की समस्याओं को भी सुना और सम्बंधित अधिकारी को उन समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण करने की बात भी कही। इस मौके पर पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान डॉ. एस. सी. कंसल ने विस्तारपूर्वक उद्योगों को आ रही समस्या उपायुक्त के सामने रखी जिसपर उपायुक्त ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा बिंदुवार उत्तर देने के लिए कहा गया।

एसोसिएशन के उप प्रधान राजीव मेहरा ने उद्योगों को हो रही बिजली की भारी किल्लत पर चर्चा की जिसके जवाब मैं बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता/संचालन जोगिन्दर हूडा ने क्रमवार उत्तर देते हुए विभाग के द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी एसोसिएशन से साझा की।

मीटिंग मैं निर्बाध बिजली, बेहतर सड़क, पीने का पानी, कानून एवं सुरक्षा आदि मुहैया करवाने पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और मीटिंग मैं मौजूद उद्योगपतियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्त समस्याओं का निराकरण शीघ्र किया जायेगा।

मीटिंग के समापन मैं इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपायुक्त द्वारा उनकी समस्याओं को सुनने और निराकरण का भरोसा दिलाने का आभार व्यक्त किया और वृक्ष महोत्सव मैं सभी उद्योगों की पूर्ण भागीदारी का भरोसा दिलाया।

मीटिंग मैं पीआईए के पदाधिकारियों और उद्योगपतियों के आलावा प्रशासन की ओर से कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


जन्माष्टमी (Janmashtami) 2024: भव्यता व दिव्यता से जगमगा उठेगी कान्हा की नगरी, श्रद्धालुओं का मन हो उठेगा रोमांचित..

तीर्थनगरी मथुरा मैं इस बार धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, होंगे रंगारंग कार्यक्रम जगह जगह पर लगेंगे भंडारे।

लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण जिनको बृजवासी प्यार से कान्हा बुलाते हैं, का जन्मोत्सव उनकी जन्मस्थली मथुरा के साथ बृज क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थलों पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें मथुरा-वृंदावन के तिराहे-चौराहे, घाट और 23 प्रमुख मंदिरों को विधुत प्रकाश से सजाया जाएगा। जगह-जगह सेल्फी पॉइंट और मंच बनाए जाएंगे। मंचों पर ब्रज, राजस्थान, गुजराज, महाराष्ट्र के कलाकार कला सांस्कृतिक छटा बिखेंरेंगे। पूरा बृज मंडल भक्ति और प्रेम मैं सरोबार हो अपने कान्हा का जन्मोस्तव हर घर मैं सजावट कर और पकवान बना कर धूमधाम से मनाएगा।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस बार तीन दिवसीय 25 से 27 अगस्त तक ब्रज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत बड़े स्तर पर मनाएगा। इसे भव्य और दिव्य बनाने के लिए पूरा विचार विमर्श किया जा चुका है। इस बार जन्माष्टमी पर पांच मुख्य मंचन बनाए जाएंगे। इनमें जुबली पार्क, श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच, वृंदावन में गीता शोध संस्थान, परासौली स्थित चंद्र सरोवर हैं। यहां सांस्कृतिक काय्रक्रमों के साथ भजन गायन, लोक गायन एवं रसिया गायन, रासलीला एवं नृत्य होगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं द्वारिकाधीश मंदिर सहित ब्रज के 23 प्रमुख मंदिरों को झालरों एवं रंगबिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इन मंदिरों को सजाने का जिम्मेदारी मंदिर प्रबंधन की है। सजने वाले मंदिरों में मथुरा के साथ-साथ वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, दाऊजी, गोवर्धन, महावन, छटीकरा एवं मार्ग के अन्य मंदिर भी शामिल हैं। साथ ही छोटे बड़े सामाजिक समूह भी अपने अपने स्तर पर अपने आसपास के मंदिरों को सजायेंगे और जगह जगह भंडारों का आयोजन भी किया जायेगा जिसमे भांति भांति के पकवान प्रसाद स्वरुप श्रद्धालुओं को खिलाये जायेंगे।

इन स्थानों पर बनेंगे छोटे मंच..

कृष्णपुरी तिराहा, पोतरा कुंड, महाविद्या चौराहा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गेट तीन के सामने, मसानी मुकुंद विहार के पास, डीग गेट सब्जी मंडी, भूतेश्वर तिराहा, रेलवे स्टेशन मालगोदाम रोड, बीएसए कॉलेज रोड पर बैंक के सामने, नया बस अड्डा, गोवर्धन चौराहा, गोवर्धन थाने के पास, जय गुरुदेव मंदिर के पास, धौलीप्याऊ, भांडीर वन, बल्देव में मंदिर के पास, गोकुल में मंदिर पास, महावन चौरासी खंबा मंदिर, नंदगांव रंगीली चौक आदि पर छोटे मंच बनाये जायेंगे जहाँ लीलाधर की लीलाओं का मंचन किया जायेगा।

मथुरा-वृंदावन के इन प्रमुख चौराहों पर होगी भव्य सजावट..

कृष्णापुरी तिराहा, लक्ष्मी नगर तिराहा, स्टेट बैंक चौराहा, भूतेश्वर तिराहा, डीग गेट तिराहा, मसानी चौराहा, पोतरा कुंड तिराहा, भरतपुर गेट चौराहा, डेंपियर नगर चौराहा, गोवर्धन चौराहा, विद्यापीट चौराहा, अटल्ला चुंगी चौराहा, कल्याण करोति तिराहा, होलीगेट चौराहा आदि पर भव्य सजावट की जाएगी।

इन घाटों पर होगी भव्य सजावट..

वृंदावन के केशीघाट, गोकुल के ठकुरानी घाट, मथुरा के विश्राम घाट पर बिजली की लाइटें लगाकर जगमग प्रकाश की सजावट की जाएगी।

बनेंगे सेल्फी पॉइंट..

पोतरा कुंड के पास, महाविद्या चौराहा, श्रीकृ ष्ण जन्मभूमि गेट नं-3, मसानी चौराहा, भरतपुर गेट चौराहा, जन्मभूमि मार्ग पेट्रोल पंप के पास, कल्याण करोति के पास, नए बस स्टैंड पर, स्टेट बैंक चौराहा, माल गोदाम रोड, धौलीप्याऊ, बीएसए कॉलेज के पास, भूतेश्वर तिराहा, फायर स्टेशन के पास जलकल कार्यालय, गोवर्धन चौराह पुल के नीचे, टीएफसी वृंदावन, रसखान समाधि स्थल।

बृज मंडल मैं आने वाले सभी श्रद्धालुओं के साथ ही आम जनमानस को समस्या न हो इसके लिए ट्रैफिक को जगह जगह रोकने और डाइवर्ट करने का पूरा प्रबंध प्रशासन ने कर लिया है, जिससे भक्तजन बिना किसी व्यवधान के कान्हा के जन्मोत्सव की पूरा आनंद उठा पाएं।


योगी आदित्यनाथ ने कावंड़ियों से संयम, शांति व अनुशासन बनाये रखने की अपील की..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से सभी कावंड़ियों एवं श्रद्धालुजनों से संयम, शांति व अनुशासन बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव का पावन श्रावण मास प्रारम्भ हो चुका है और सभी शिवभक्त भक्ति मैं लीन हो शिव आराधना करते हैं साथ ही काफी शृद्धालु कावड़ लेने भी जाते हैं, शासन और प्रशासन ने सभी कावड़ियों की सुविधा, सुरक्षा और उनकी सुगम यात्रा के लिए उचित प्रबंध किये हैं. ड्रोन और हेलीकाप्टर से निगरानी और पुष्पवर्षा का भी समुचित प्रबंध किया गया है.

योगी ने कहा कि ”कोई भी पर्व-त्यौहार बिना आत्म अनुशासन के पूरा नहीं होता। शिव बनने के लिए शिव जैसी साधना भी होनी चाहिए”, इसलिए सभी से श्रद्धालुजनों से अनुरोध है कि पूर्ण संयम, शांति और अनुशासन से अपनी यात्रा को पूर्ण करें साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आमजन को इससे किसी भी तरह की परेशानी का सामना नही करना पड़े.


फरीदाबाद में हाईटेंशन लाइन की चपेट मैं आने से डाक कावड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे कावंड़िये के साथ हुआ हादसा, एक की मौत..

संवाददाता फरीदाबाद। तिगांव से आयी खबर के अनुसार, हाईटेंशन लाइन की चपेट आने से 14 कावंड़िये बुरी तरह झुलस गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान एक कांवड़िये की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब तिगांव से सटे नवादा में कावंड़िये डाक कांवड़ ले जाने की तैयारी कर रहे थे। मृतक नितिन के जानकर ने बताया कि गांव के लगभग 14 कांवड़िये आज रविवार शाम को डाक कावड़ लेने के लिए हरिद्वार जाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने एक कैंटर बुक किया था। कैंटर को कांवड़िये आज सुबह बल्लभगढ़ से डीजे लगवा कर तिगांव की और आ रहे थे और यहां से उन्हें आज शाम को हरिद्वार के लिए निकलना था।

बताया गया कि जैसे ही उनका कैंटर नवादा स्थित शिव कॉलेज के पास पहुंचा, तो उसी दौरान उनका कैंटर 11 हजार हाई वोल्टेज लाइन की बिजली के तार की चपेट में आ गया। कैंटर में सवार लगभग 14 कांवरिये बुरी तरह झुलस गए और कई तो कैंटर से नीचे गिर गए।

इस घटना के बाद सभी को जल्द ही वहां के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन यहां पर नितिन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने किसी बड़े अस्पताल में ले जाने के रेफर किया और जब परिजन उसे लेकर फरीदाबाद के निजी अस्पताल में पहुंचे तो वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


अग्निवीरों पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिलेगी पुलिस सेवा और पीएसी में प्राथमिकता..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अग्निवीरों के भविष्य को लेकर एक बड़ा फैसला लेते हुए इस मुद्दे पर लगातार हमलावर हो रहे विपक्ष मुहतोड़ जवाब दिया है, आज योगी ने ऐलान किया कि अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे तो उत्तर प्रदेश सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में, पीएसी में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। उनके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा उत्तर प्रदेश पुलिस में उपलब्ध कराएंगे

योगी ने इस बात पर जो दिया कि सेना से लौटने के बाद अग्निवीरों के रूप में देश को ट्रेंड और अनुशासित युवा सैनिक मिलेंगे। सीएम योगी ने अग्निवीर मुद्दे पर विपक्ष की राजनीति को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विरोधियों का काम हर प्रगति और रिफॉर्म वाले कार्य में अड़ंगा लगाने, टांग अड़ाने और अफवाह फैलाने का है।

सीएम योगी ने कहा कि भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और इसके साजो-सामान के मामल में हम आत्मनिर्भरता की ओर से बढ़ रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से पहले शुक्रवार शाम यहां अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश और समाज के लिए प्रगति और समृद्धि के नित नये प्रतिमान स्थापित करने के लिए समय-समय पर होने वाला रिफॉर्म अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। हर फील्ड में पिछले 10 साल में बेहतरीन रिफॉर्म हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अथर्व्यवस्था को एक सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने और दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में लाने के लिए कार्य किये गये हैं। एक तरफ हम समृद्धि के नित नये सोपान छू रहे हैं, तब हमें राष्ट्रीय सुरक्षा को भी उतना ही महत्व देना होगा।

इस ऐलान के बाद अब देखना है कि भाजपा शाषित अन्य राज्य भी क्या इसी तर्ज पर ऐसा ही ऐलान करते हैं और साथ ही मुख्यमंत्री योगी की इस बेहतरीन गूगली को अब विपक्ष क्या प्रतिक्रिया देता है।


उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) सिपाही भर्ती परीक्षा: आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर होगी सीधी भर्ती, परीक्षा की तारीख घोषित..

पेपर लीक के कारण निरस्त की गई उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) की सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 को फिर से आयोजित करने के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 60244 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार यह परीक्षा शुचिता एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों के दृष्टिगत पुनः आयोजित कराई जाएगी। इस सम्बन्ध मैं आज मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर इसकी पुष्टि की।

इस बार किसी भी तरह की धांधली करने वाले को सख्ती से निपटा जायेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपने नोटिस में शासन के हालिया उस अधिनियम का भी जिक्र किया है जिसमें परीक्षाओं में नकल रोकने का प्रावधान किया गया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन ने सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों, जैसे प्रश्नपत्र लीक होना, उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ आदि को रोकने के लिए उ०प्र० सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश-2024 (उत्तर प्रदेश अध्यादेश संख्या-6, सन् 2024) को एक जुलाई से लागू किया है. इस अधिनियम में प्रावधान किया गया है कि किसी भी परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करना या नकल कराना, प्रश्न पत्र का प्रतिरूपण करना या प्रकट करना या प्रकट करने का षड्यंत्र करना आदि कृत्य अपराध की श्रेणी में आते हैं, जो इस अधिनियम के अन्तर्गत दण्डनीय है. ऐसे प्रकरणों में एक करोड़ तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा, दोनों ही हो सकती है।

जल्द ही जाट बुलेटिन इस सन्दर्भ मैं सारी जानकारियां, जैसे आवेदन प्रक्रिया , पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां, नियम व शर्तें आदि अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करेगा जिससे इक्षुक पात्रों को किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े