मथुरा, 25 सितंबर 2025: महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रथम बार बृजमंडल में आगमन और मथुरा-वृंदावन का एकदिवसीय भ्रमण ब्रजवासियों के लिए खुशी का अवसर बन गया। महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से प्रस्थान कर राष्ट्रपति मुर्मु ने बांके बिहारी मंदिर, कृष्ण जन्मभूमि और कृष्ण कुब्जा मंदिर का दर्शन किया। इस भ्रमण के दौरान ब्रजवासी उत्साह से झूम उठे, और कुब्जा मंदिर को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली।
वृन्दावन रोड रेलवे स्टेशन, छटीकरा
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु लगभग प्रातः 10 बजे वृन्दावन रोड रेलवे स्टेशन पहुँची। वृन्दावन रोड रेलवे स्टेशन पर महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, लै0 जनरल वी0 हरिहरन (अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, 1 कोर मथुरा), महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद नरेश पाल सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, एफ (पी) टीएसी, सीडीआर, 8 टीएसी कैप्टन शिवम मनचंदा, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा किया गया। वृन्दावन रोड रेलवे स्टेशन से महामहिम श्री बांके बिहारी जी मंदिर के दर्शन करने हेतु रवाना हुई। महामहिम श्री बांके बिहारी जी मंदिर के निकट बनी पार्किंग पहुंची, जहाँ से गोल्फ कार्ट के माध्यम से श्री बांके बिहारी जी मन्दिर को प्रस्थान किया।
श्री बांके बिहारी जी मंदिर वृन्दावन
श्री बांके बिहारी जी मन्दिर में राष्ट्रपति ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने ठा० श्री बांके बिहारी जी का आर्शीवाद प्राप्त किया। श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ठॉ० श्री बांके बिहारी जी मन्दिर में चन्दन कोठरी की देहरी पर इत्र सेवा की। उन्होंने सम्मान कुंज बिहारी अष्टक एवं दीप प्रज्जवलन किया।
श्री निधिवन, वृन्दावन
श्री बांके बिहारी जी के दर्शन के उपरान्त सभी लोग गोल्फ कार्ट के माध्यम से श्री निधिवन पहुँचे। जहां पर तुलसी वन के हरे भरे वृक्षों का दर्शन किया। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ललिता कुण्ड के दर्शन किए, श्री बांके बिहारी जी के प्राकट्य स्थल पर कमल की माला एवं पुष्प अर्पण किये। उन्होंने रंग महल में राधारानी को श्रृंगार अर्पण किया, जिसमें चादर, साड़ी, 16 श्रृंगार, लडडू, पान, इत्र आदि था। उन्होंने रास मण्डल में इत्र व पुष्प अर्पण किये। वंशीचोरी राधारानी में चुनरी अर्पण तथा चरण पादुका पर इत्र व पुष्प अर्पण किया। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को वंशी प्रसादी के रूप में प्रदान किया गया। स्वामी हरिदास समाधि पर इत्र सेवा, चुनरी व हरिदासी अर्पण किया। निधिवन के मुख्य सेवायत ने महामहिम को ललिता कुण्ड से लेकर स्वामी हरिदास समाधि तक सभी स्थलों का महत्व, निधिवन की प्राचीनता एवं पौराणिकता से अवगत कराया।
श्री सुदामा कुटी, वृन्दावन
श्री निधिवन दर्शन के पश्चात महामहिम श्री सुदामा कुटी पहुँची। महामहिम के मन्दिर में प्रवेश करते ही वेद पाठकों द्वारा स्वस्तिवाचन एवं मंगलाचरण किया गया। 16 ब्राहमणों द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया। उन्होंने एक पेड मां के नाम के अन्तर्गत परिसर में पारिजात का वृक्ष लगाया। कार्यक्रम में महामहिम ने सुदामा दास जी महाराज की भजनकुटी का लोकार्पण किया। सुदामा कुटी में महामहिम द्वारा गौ पूजन किया गया। महामहिम ने बछिया को चुनरी व माला पहनायी एवं टीका किया। उन्होंने बछिया को गुड खिलाया। महामहिम ने मन्दिर में कौशल किशोर भगवान जी के दर्शन किये।
श्री कुब्जा कृष्ण मन्दिर, मथुरा
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी ने होलीगेट क्षेत्र स्थित श्री कुब्जा कृष्ण मन्दिर के दर्शन किये। महामहिम ने श्री कुब्जा कृष्ण मन्दिर में विधिविधान से पूजा अर्चना की। आशीष चतुर्वेदी एवं बालकृष्ण चतुर्वेदी द्वारा मन्दिर में पूजा अर्चना कराई गई। कुब्जा कृष्ण मन्दिर के मुख्य सेवायत ने महामहिम को श्री कुब्जा कृष्ण मन्दिर की पौराणिकता एवं इतिहास से अवगत कराया गया।
श्री कृष्ण जन्मस्थान मन्दिर, मथुरा
श्रीमती द्रौपदी मुर्मु दर्शन हेतु श्रीकृष्ण जन्मस्थान मन्दिर पहुँची। महामहिम राने श्री केशव देव जी मन्दिर के दर्शन किये तथा विधिविधान से पूजा अर्चना की। उन्होंने श्री योग माया जी मन्दिर तथा गर्भगृह मन्दिर में पूजा की और आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके उपरान्त महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भागवत मन्दिर के दर्शन किये। भागवत मन्दिर में मंत्रोच्चारण के साथ महामहिम जी ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके साथ ही श्री जगन्नाथ मन्दिर जी के दर्शन किये। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मन्दिर के दर्शन के उपरान्त महामहिम मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुँची, जहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।
विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जाट समाज की विभूति एवं मेधावी सम्मान के साथ विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया..
मथुरा। महाराजा सूरजमल स्मृति न्यास द्वारा डैंपियर नगर स्थित किसान भवन में हिंदू हृदय सम्राट, भरतपुर के संस्थापक अजेय महाराजा सूरजमल का 261 वां बलिदान दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य सत्यप्रिय आर्य द्वारा वैदिक हवन करवाकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा.मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि सांसद तेजवीर सिंह चौधरी रहे। कार्यक्रम में मा. मंत्री द्वारा महाराजा सूरजमल के आदर्शों पर चलने, संगठित रहने तथा महापुरुषों के जीवन चरित्र से बच्चों को संस्कारित करने पर जोर दिया। तथा जाट केसरी की उपाधि से हास्य कवि सबरस मुरसानी, अरविंद चौधरी, एथलीट मोहन सिंह आर्य तथा एड.राजप्रकाश चिकारा को सम्मानित किया। वहीं सांसद तेजवीर सिंह ने वर्तमान समय में जाट समाज की उन्नति पर संतोष व्यक्त करते हुए एकजुटता की कमी पर कठोर शब्दों में डांट भी पिलाई। श्री सिंह द्वारा राष्ट्रीय एयर राइफल शूटर मीनेश जुरैल, कथा वाचक रिया फौजदार, शिक्षिका प्रदीपिका फौजदार तथा ज्योति चौधरी को जाट गरिमा तथा रामप्रकाश कुंतल, रामवीर, शांतनु छौंकर, शैलेन्द्र सिंह नरवार, डॉ दीपू चौधरी, फ्लाइंग अफसर रजत सिंह, बॉक्सर विष्णु चौधरी, सचिव चिंटू कुमार कुंतल, हॉकी प्लेयर यश चौधरी, तनुज चौधरी, मोहित चौधरी, जनार्दन पहलवान, डॉ दुष्यंत चौधरी तथा शुभम चौधरी को जाट रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया।
उपस्थित जनसमूह को किसान नेता व न्यास के कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह तोमर, महेंद्र चौधरी, योगेन्द्र फौजदार, चौ गुलवीर सिंह, हरिपाल सिंह, कृष्ण जन्मभूमि न्यास के एड. महेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया और महाराजा सूरजमल के विचार और संस्कार अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन न्यास के ट्रस्टी व महासचिव चौधरी विजय आर्य ने तथा धन्यवाद न्यास के अध्यक्ष आर बी चौधरी ने दिया।
इस अवसर पर डॉ परमिंदर सिंह के संयोजन में आयोजित स्वास्थ्य कैंप में चिकित्सकों द्वारा लगभग दो सैकड़ा से अधिक लोगों को निशुल्क परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया। वहीं सत्तर वर्ष से अधिक आयु वाले आधा सैकड़ा वृद्धों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
कार्यक्रम में जगवीर चौधरी, हितेंद्र सिंह चौधरी, सूरजपाल सिंह, हरेश कुमार सिंह, अमित सिकरवार, पुष्पेंद्र सिंह भरऊ, पवन चौधरी, इंजी. सुरेन्द्र सिंह, सचिव हरेंद्र चौधरी, ज्वाला सिंह, रामकुमार सिंह, राजेश सोलंकी, दीवान सिह, विनीता वर्मा, डॉ जयकुमार, उमाशंकर सिंह, रेनू सिंह, भाजपा नेत्री डॉ मेघना चौधरी, सुजाता चौधरी, हेमलता चौधरी आदि का सहयोग रहा। उपस्थित जनों में किसान नेता बुद्धासिंह, प्रधान सूरज सिंह, मानवेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार, सुभाष चौधरी, कर्मवीर छौंकर, मौनी ताऊ, अरविंद चौधरी, पुनीत चौधरी, भानुप्रताप सिंह, शिवकुमार चौधरी, एड.विजयेंद्र वैदिक, बार के पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह, एड. हाकिम सिंह, महावीर सिंह, रनवीर सिंह, जयवीर सिंह, रघुनाथ सिंह, एड. विक्रम सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
💡 आज के कार्यक्रम से संबंधित फोटो डाउनलोड करने के लिए लिंक पर जाएं और अपने फोटो डाउनलोड करें।
मथुरा। भारतीय इतिहास में वीरता, साहस और देशभक्ति की अद्वितीय मिसाल, भरतपुर के संस्थापक और हिन्दू शिरोमणि महाराजा सूरजमल की स्मृति में कल यानी 25 दिसंबर 2024 को महाराजा सूरजमल स्मृति न्यास द्वारा डेम्पियर नगर स्थित किसान भवन मैं हवन एवं विचार गोष्टी का आयोजन किया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने विशेष वार्ता मैं बताया कि महाराजा सूरजमल, जिन्हें जाट समाज के गौरव के रूप में जाना जाता है, ने अपनी अद्वितीय नीतियों और पराक्रम से मुगलों और विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ हिंदू स्वाभिमान की रक्षा की।
उनके 261वें बलिदान दिवस पर हर साल कि तरह इस बार भी समिति महापुरुषों के जीवन से नयी पीड़ी को अवगत करवाने, जाट समाज कि प्रतिभाओं का सम्मान कर प्रोत्साहित करने और समाज मैं जागरूकता जगाने के लिए विचार गोष्ठी के साथ साथ इस बार निशुल्क जाँच शिविर का आयोजन भी कर रही है।
पदाधिकारियों ने बताया कि महाराजा सूरजमल का जीवन आज भी हमें साहस, स्वाभिमान और न्याय के लिए खड़े होने की प्रेरणा देता है। उनके बलिदान दिवस को मनाना न केवल उनके प्रति श्रद्धांजलि है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से प्रेरित करने का एक प्रयास भी है। कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप मैं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि संसद तेजवीर सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह होंगे।
महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों मैं कई सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें महाराजा सूरजमल के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां, कवि सम्मेलन, और उनके योगदान पर व्याख्यान शामिल हैं।
मथुरा न्यूज, महाराज प्रेमानंद के दरबार में आजकल एक के बाद एक कई दिग्गज चेहरे उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने भी बीते दिनों उनके उनके दरबार में हाजिरी लगाई और और महाराज जी से आशीर्वाद लिया। आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज से सिंगर मीका सिंह ने क्या सवाल पूछे और उनके अपने सवालों का क्या जवाब मिला।
प्रेमानंद महाराज के दरबार में उनसे मिलने के लिए देश-दुनिया से लोग पहुंचते हैं. हेमा मलिनी, विराट कोहली, थे ग्रेट खली से लेकर हर क्षेत्र के नमी गिरामी दिग्गज भी उनसे मुलाकात करने जा चुके हैं। इसी कड़ी मैं बीते दिनों प्रेमानंद महाराज के दरबार उनसे मिलने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह भी पहुंचे।
प्रेमानंद महाराज ने मीका सिंह से पूछा कि क्या राधा नाम कभी गाया है? इस पर मीका सिंह ने कहा कि आज थोड़ा कोशिश कर लेंगे गा लेंगे, इसके बाद मीका ने राधा नाम का एक भजन गाने की कोशिश की जिसको सुनने के बाद महाराज जी कहते हैं, ‘ठीक है.’ आगे महाराज जी बोलते हैं राधा नाम अमूल्य रत्न है।
एक प्रश्न के उपरांत ये पूछने पर कि ऐसे माहौल में रहते हुए जहां भागवतिक क्षेत्र नहीं है, वहां अच्छे विचार धारण कैसे करूं, जिससे आने वाले समय में मेरे अच्छे कर्म हो, इसके लिए क्या उपाय है। इस पर प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि तुम्हें बहुत ही सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी, तब ऐसा हो सकता है। क्योंकि हमारा बाहरी वातावरण जैसा होता है वैसा हम पर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब तक खान-पान अच्छा नहीं होगा, चरित्र पवित्र नहीं होगा, तब तक हमारे कर्म अच्छे कैसे हो सकते हैं।
मीका सिंह प्रेमानंद जी को बताया कि ऐसे तो हम आपके दर्शन हर रोज टीवी पर करते हैं, लेकिन आज साक्षात आपके दर्शन करके बहुत अच्छा लग रहा है बस आप आशीर्वाद अपना बनाए रखें।
पूरी वीडियो देखने के लिए भजन मार्ग चैनल के लिंक पर जाएँ।
न्यूज डेस्क, मथुरा । जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर कान्हा की नगरी मैं बृज दर्शन को मथुरा आ रहे श्रृद्धालुओं के लिए नगर निगम ने सिटी बस सेवा प्रारम्भ की है जिसमे आपको मात्र 200 रुपये में मथुरा वृन्दावन, गोकुल, बरसाना, और गोवर्धन के पवित्र स्थलों के दर्शन करने का आनंद प्राप्त होगा।
सिटी बस स्टेशन के अधिकारी के बताया कि जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर बृज दर्शन के लिए निगम द्वारा श्रृद्धालुओं के लिए हाईटेक सुविधाओं से लेस एयर कंडिशन्ड बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्री मात्र 200 रूपये का किराया देकर बृज के पवित्र स्थलों का दर्शन कर सकते हैं। बस में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, म्यूजिक सिस्टम, पैनिक बटन सहित अन्य हाईटेक उपकरण भी मौजूद हैं. बस मैं लगे कमरे कंट्रोल रूम से मॉनिटर किये जाते हैं।
सिटी बस स्टेशन प्रभारी ने मथुरा-वृंदावन आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नगर निगम की सिटी बस सेवा का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इन बसों में आपकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और किराया भी सबसे कम है। साथ ही डग्गेमार वाहनों से होने वाली परेशानी से भी उनको छुटकारा मिलेगा जो न सिर्फ अधिक किराया वसूलते हैं बल्कि सुविधाओं के नाम पर यात्रियों को भूसे की तरह भरकर चलते हैं।
वृंदावन से चलने वाली बस मथुरा, गोकुल, गोवर्धन और बरसाना के दर्शन कराती है। गोकुल में बस को 2 घंटे और गोवर्धन में 3 घंटे के लिए रोका जाता है, बरसाना में भी श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाते हैं इसके बाद बस उसी रूट से वापस लौटती हुयी अपने यात्रा का समापन करती है।
इन बसों से न केवल यात्रियों को बृज दर्शन यादगार होगा बल्कि जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर होने वाली भीड़ मैं उनकी यात्रा भी सुगम होगी।
तीर्थनगरी मथुरा मैं इस बार धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, होंगे रंगारंग कार्यक्रम जगह जगह पर लगेंगे भंडारे।
लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण जिनको बृजवासी प्यार से कान्हा बुलाते हैं, का जन्मोत्सव उनकी जन्मस्थली मथुरा के साथ बृज क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थलों पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें मथुरा-वृंदावन के तिराहे-चौराहे, घाट और 23 प्रमुख मंदिरों को विधुत प्रकाश से सजाया जाएगा। जगह-जगह सेल्फी पॉइंट और मंच बनाए जाएंगे। मंचों पर ब्रज, राजस्थान, गुजराज, महाराष्ट्र के कलाकार कला सांस्कृतिक छटा बिखेंरेंगे। पूरा बृज मंडल भक्ति और प्रेम मैं सरोबार हो अपने कान्हा का जन्मोस्तव हर घर मैं सजावट कर और पकवान बना कर धूमधाम से मनाएगा।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस बार तीन दिवसीय 25 से 27 अगस्त तक ब्रज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत बड़े स्तर पर मनाएगा। इसे भव्य और दिव्य बनाने के लिए पूरा विचार विमर्श किया जा चुका है। इस बार जन्माष्टमी पर पांच मुख्य मंचन बनाए जाएंगे। इनमें जुबली पार्क, श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच, वृंदावन में गीता शोध संस्थान, परासौली स्थित चंद्र सरोवर हैं। यहां सांस्कृतिक काय्रक्रमों के साथ भजन गायन, लोक गायन एवं रसिया गायन, रासलीला एवं नृत्य होगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं द्वारिकाधीश मंदिर सहित ब्रज के 23 प्रमुख मंदिरों को झालरों एवं रंगबिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इन मंदिरों को सजाने का जिम्मेदारी मंदिर प्रबंधन की है। सजने वाले मंदिरों में मथुरा के साथ-साथ वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, दाऊजी, गोवर्धन, महावन, छटीकरा एवं मार्ग के अन्य मंदिर भी शामिल हैं। साथ ही छोटे बड़े सामाजिक समूह भी अपने अपने स्तर पर अपने आसपास के मंदिरों को सजायेंगे और जगह जगह भंडारों का आयोजन भी किया जायेगा जिसमे भांति भांति के पकवान प्रसाद स्वरुप श्रद्धालुओं को खिलाये जायेंगे।
इन स्थानों पर बनेंगे छोटे मंच..
कृष्णपुरी तिराहा, पोतरा कुंड, महाविद्या चौराहा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गेट तीन के सामने, मसानी मुकुंद विहार के पास, डीग गेट सब्जी मंडी, भूतेश्वर तिराहा, रेलवे स्टेशन मालगोदाम रोड, बीएसए कॉलेज रोड पर बैंक के सामने, नया बस अड्डा, गोवर्धन चौराहा, गोवर्धन थाने के पास, जय गुरुदेव मंदिर के पास, धौलीप्याऊ, भांडीर वन, बल्देव में मंदिर के पास, गोकुल में मंदिर पास, महावन चौरासी खंबा मंदिर, नंदगांव रंगीली चौक आदि पर छोटे मंच बनाये जायेंगे जहाँ लीलाधर की लीलाओं का मंचन किया जायेगा।
मथुरा-वृंदावन के इन प्रमुख चौराहों पर होगी भव्य सजावट..
कृष्णापुरी तिराहा, लक्ष्मी नगर तिराहा, स्टेट बैंक चौराहा, भूतेश्वर तिराहा, डीग गेट तिराहा, मसानी चौराहा, पोतरा कुंड तिराहा, भरतपुर गेट चौराहा, डेंपियर नगर चौराहा, गोवर्धन चौराहा, विद्यापीट चौराहा, अटल्ला चुंगी चौराहा, कल्याण करोति तिराहा, होलीगेट चौराहा आदि पर भव्य सजावट की जाएगी।
इन घाटों पर होगी भव्य सजावट..
वृंदावन के केशीघाट, गोकुल के ठकुरानी घाट, मथुरा के विश्राम घाट पर बिजली की लाइटें लगाकर जगमग प्रकाश की सजावट की जाएगी।
बनेंगे सेल्फी पॉइंट..
पोतरा कुंड के पास, महाविद्या चौराहा, श्रीकृ ष्ण जन्मभूमि गेट नं-3, मसानी चौराहा, भरतपुर गेट चौराहा, जन्मभूमि मार्ग पेट्रोल पंप के पास, कल्याण करोति के पास, नए बस स्टैंड पर, स्टेट बैंक चौराहा, माल गोदाम रोड, धौलीप्याऊ, बीएसए कॉलेज के पास, भूतेश्वर तिराहा, फायर स्टेशन के पास जलकल कार्यालय, गोवर्धन चौराह पुल के नीचे, टीएफसी वृंदावन, रसखान समाधि स्थल।
बृज मंडल मैं आने वाले सभी श्रद्धालुओं के साथ ही आम जनमानस को समस्या न हो इसके लिए ट्रैफिक को जगह जगह रोकने और डाइवर्ट करने का पूरा प्रबंध प्रशासन ने कर लिया है, जिससे भक्तजन बिना किसी व्यवधान के कान्हा के जन्मोत्सव की पूरा आनंद उठा पाएं।
पांच दिवसीय मुड़िया पूर्णिमा (Mudiya Purnima) मेला की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। 17 जुलाई से शुरू होने वाले मेले को आज शाम से ही श्रद्धालु पहुंचने लगेंगे। बुधवार को श्रद्धालु गिर्राज जी के जयकारों संग 21 किमी की गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा शुरू करेंगे।
गौड़ीय संत सनातन गोस्वामी की याद में 17 से 21 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) तक चलने वाले इस पांच दिवसीय मेले में करीब 60 से 70 लाख श्रद्धालुओं के जुटने का पूर्वानुमान है।
सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण मेला क्षेत्र को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। गोवर्धन मार्ग पर डग्गामार वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों के साथ ही रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई गई है। परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले कुंडों की बैरिकेडिंग कराई गई है, ताकि श्रद्धालु स्नान के दौरान हादसे का शिकार न हो जाएं।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। व्यापक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। साथ ही परिक्रमार्थियों की सेवा को तमाम सेवाभावी लोगों के द्वारा परिक्रमा मार्ग पर प्याऊ और भंडारे के लिए टेंट लगाने शुरू हो गए हैं। पूरे परिक्रमा मार्ग में सेवाभावी नजर आएंगे।
मुड़िया मेला में श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन निगम एक हजार बसों का संचालन 18 से 22 जुलाई तक करेगा। गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, इटावा, बरेली, मुरादाबाद शहरों से बसें मंगाई जा रही हैं। सोमवार को रोडवेज आगरा परिक्षेत्र के नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने कार्यालय में बैठक की। उन्होंने बसों की जांच पर भी जोर दिया। नोडल अधिकारी ने कहा कि चालकों द्वारा निर्धारित स्टापेज पर बसों को रोका जाए। निर्धारित लेन में चलने से जाम पर अंकुश लगेगा।
मुड़िया मेला को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों का विस्तार किया है। यह विस्तार मंगलवार से लेकर 23 जुलाई तक होगा। नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी मंगलवार से ग्वालियर तक चलेगी। आगरा कैंट-झांसी एक्सप्रेस मथुरा तक चलेगी। आगरा कैंट से मथुरा में मध्य मेला स्पेशल का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन राजा की मंडी, बिल्लोचपुरा सहित अन्य स्टेशनों में रुकेगी। झांसी-आगरा मेमू का विस्तार मथुरा तक किया गया है। मैनपुरी-आगरा कैंट मेमू अब मथुरा तक चलेगी। मथुरा से कासगंज के लिए विशेष मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।