न्यूज डेस्क, आज अप्रैल 2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने एक अहम घोषणा की है जो सभी उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। इसके अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 की एडमिट कार्डें आज, अप्रैल 2024 की तारीख पर, आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध होंगी। इस परीक्षा में लगने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट की जाँच करें और अपनी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए तैयार हों।
यह परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित की जाएगी और इसके माध्यम से कई युवाओं के लिए एक अवसर खुलेगा। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए अनिवार्य दस्तावेज है और इसे परीक्षा के दिन साथ ले जाना आवश्यक है।
आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 हेतु परीक्षा के प्रथम दिवस दिनांक 23/08/2024 को सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक – https://t.co/liTnXEWRtD@Uppolice
उम्मीदवारों को अपनी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
वेबसाइट uppbpb.gov.in अथवा https://ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx पर जाएं।
होमपेज पर, “कैंडिडेट लॉगिन” लिंक पर क्लिक करें।
अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
संबंधित जानकारी भरने के बाद, “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
अपनी एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लें और उसे सुरक्षित जगह पर रखें।
परीक्षा संबंधी अन्य प्रश्नो के जवाब के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अगर किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उसे तुरंत UPPBPB के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सुधार करवाएं।
UPPRPB Helpline (Pic by uppbpb)
इस परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह समय अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित करें कि आपने अपनी तैयारी को अच्छे से पूरा कर लिया है और परीक्षा के दिन आवश्यक सभी दस्तावेज़ अपने साथ रखें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है। किसी भी अप्रत्याशित देरी से बचने के लिए एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
मथुरा न्यूज, महाराज प्रेमानंद के दरबार में आजकल एक के बाद एक कई दिग्गज चेहरे उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने भी बीते दिनों उनके उनके दरबार में हाजिरी लगाई और और महाराज जी से आशीर्वाद लिया। आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज से सिंगर मीका सिंह ने क्या सवाल पूछे और उनके अपने सवालों का क्या जवाब मिला।
प्रेमानंद महाराज के दरबार में उनसे मिलने के लिए देश-दुनिया से लोग पहुंचते हैं. हेमा मलिनी, विराट कोहली, थे ग्रेट खली से लेकर हर क्षेत्र के नमी गिरामी दिग्गज भी उनसे मुलाकात करने जा चुके हैं। इसी कड़ी मैं बीते दिनों प्रेमानंद महाराज के दरबार उनसे मिलने बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह भी पहुंचे।
प्रेमानंद महाराज ने मीका सिंह से पूछा कि क्या राधा नाम कभी गाया है? इस पर मीका सिंह ने कहा कि आज थोड़ा कोशिश कर लेंगे गा लेंगे, इसके बाद मीका ने राधा नाम का एक भजन गाने की कोशिश की जिसको सुनने के बाद महाराज जी कहते हैं, ‘ठीक है.’ आगे महाराज जी बोलते हैं राधा नाम अमूल्य रत्न है।
एक प्रश्न के उपरांत ये पूछने पर कि ऐसे माहौल में रहते हुए जहां भागवतिक क्षेत्र नहीं है, वहां अच्छे विचार धारण कैसे करूं, जिससे आने वाले समय में मेरे अच्छे कर्म हो, इसके लिए क्या उपाय है। इस पर प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि तुम्हें बहुत ही सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी, तब ऐसा हो सकता है। क्योंकि हमारा बाहरी वातावरण जैसा होता है वैसा हम पर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब तक खान-पान अच्छा नहीं होगा, चरित्र पवित्र नहीं होगा, तब तक हमारे कर्म अच्छे कैसे हो सकते हैं।
मीका सिंह प्रेमानंद जी को बताया कि ऐसे तो हम आपके दर्शन हर रोज टीवी पर करते हैं, लेकिन आज साक्षात आपके दर्शन करके बहुत अच्छा लग रहा है बस आप आशीर्वाद अपना बनाए रखें।
पूरी वीडियो देखने के लिए भजन मार्ग चैनल के लिंक पर जाएँ।
न्यूज डेस्क, मथुरा । जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर कान्हा की नगरी मैं बृज दर्शन को मथुरा आ रहे श्रृद्धालुओं के लिए नगर निगम ने सिटी बस सेवा प्रारम्भ की है जिसमे आपको मात्र 200 रुपये में मथुरा वृन्दावन, गोकुल, बरसाना, और गोवर्धन के पवित्र स्थलों के दर्शन करने का आनंद प्राप्त होगा।
सिटी बस स्टेशन के अधिकारी के बताया कि जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर बृज दर्शन के लिए निगम द्वारा श्रृद्धालुओं के लिए हाईटेक सुविधाओं से लेस एयर कंडिशन्ड बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्री मात्र 200 रूपये का किराया देकर बृज के पवित्र स्थलों का दर्शन कर सकते हैं। बस में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, म्यूजिक सिस्टम, पैनिक बटन सहित अन्य हाईटेक उपकरण भी मौजूद हैं. बस मैं लगे कमरे कंट्रोल रूम से मॉनिटर किये जाते हैं।
सिटी बस स्टेशन प्रभारी ने मथुरा-वृंदावन आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नगर निगम की सिटी बस सेवा का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इन बसों में आपकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और किराया भी सबसे कम है। साथ ही डग्गेमार वाहनों से होने वाली परेशानी से भी उनको छुटकारा मिलेगा जो न सिर्फ अधिक किराया वसूलते हैं बल्कि सुविधाओं के नाम पर यात्रियों को भूसे की तरह भरकर चलते हैं।
वृंदावन से चलने वाली बस मथुरा, गोकुल, गोवर्धन और बरसाना के दर्शन कराती है। गोकुल में बस को 2 घंटे और गोवर्धन में 3 घंटे के लिए रोका जाता है, बरसाना में भी श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाते हैं इसके बाद बस उसी रूट से वापस लौटती हुयी अपने यात्रा का समापन करती है।
इन बसों से न केवल यात्रियों को बृज दर्शन यादगार होगा बल्कि जन्माष्टमी (Janmashtami) के अवसर पर होने वाली भीड़ मैं उनकी यात्रा भी सुगम होगी।
तीर्थनगरी मथुरा मैं इस बार धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, होंगे रंगारंग कार्यक्रम जगह जगह पर लगेंगे भंडारे।
लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण जिनको बृजवासी प्यार से कान्हा बुलाते हैं, का जन्मोत्सव उनकी जन्मस्थली मथुरा के साथ बृज क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थलों पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें मथुरा-वृंदावन के तिराहे-चौराहे, घाट और 23 प्रमुख मंदिरों को विधुत प्रकाश से सजाया जाएगा। जगह-जगह सेल्फी पॉइंट और मंच बनाए जाएंगे। मंचों पर ब्रज, राजस्थान, गुजराज, महाराष्ट्र के कलाकार कला सांस्कृतिक छटा बिखेंरेंगे। पूरा बृज मंडल भक्ति और प्रेम मैं सरोबार हो अपने कान्हा का जन्मोस्तव हर घर मैं सजावट कर और पकवान बना कर धूमधाम से मनाएगा।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस बार तीन दिवसीय 25 से 27 अगस्त तक ब्रज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत बड़े स्तर पर मनाएगा। इसे भव्य और दिव्य बनाने के लिए पूरा विचार विमर्श किया जा चुका है। इस बार जन्माष्टमी पर पांच मुख्य मंचन बनाए जाएंगे। इनमें जुबली पार्क, श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीला मंच, वृंदावन में गीता शोध संस्थान, परासौली स्थित चंद्र सरोवर हैं। यहां सांस्कृतिक काय्रक्रमों के साथ भजन गायन, लोक गायन एवं रसिया गायन, रासलीला एवं नृत्य होगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान एवं द्वारिकाधीश मंदिर सहित ब्रज के 23 प्रमुख मंदिरों को झालरों एवं रंगबिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। इन मंदिरों को सजाने का जिम्मेदारी मंदिर प्रबंधन की है। सजने वाले मंदिरों में मथुरा के साथ-साथ वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, दाऊजी, गोवर्धन, महावन, छटीकरा एवं मार्ग के अन्य मंदिर भी शामिल हैं। साथ ही छोटे बड़े सामाजिक समूह भी अपने अपने स्तर पर अपने आसपास के मंदिरों को सजायेंगे और जगह जगह भंडारों का आयोजन भी किया जायेगा जिसमे भांति भांति के पकवान प्रसाद स्वरुप श्रद्धालुओं को खिलाये जायेंगे।
इन स्थानों पर बनेंगे छोटे मंच..
कृष्णपुरी तिराहा, पोतरा कुंड, महाविद्या चौराहा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गेट तीन के सामने, मसानी मुकुंद विहार के पास, डीग गेट सब्जी मंडी, भूतेश्वर तिराहा, रेलवे स्टेशन मालगोदाम रोड, बीएसए कॉलेज रोड पर बैंक के सामने, नया बस अड्डा, गोवर्धन चौराहा, गोवर्धन थाने के पास, जय गुरुदेव मंदिर के पास, धौलीप्याऊ, भांडीर वन, बल्देव में मंदिर के पास, गोकुल में मंदिर पास, महावन चौरासी खंबा मंदिर, नंदगांव रंगीली चौक आदि पर छोटे मंच बनाये जायेंगे जहाँ लीलाधर की लीलाओं का मंचन किया जायेगा।
मथुरा-वृंदावन के इन प्रमुख चौराहों पर होगी भव्य सजावट..
कृष्णापुरी तिराहा, लक्ष्मी नगर तिराहा, स्टेट बैंक चौराहा, भूतेश्वर तिराहा, डीग गेट तिराहा, मसानी चौराहा, पोतरा कुंड तिराहा, भरतपुर गेट चौराहा, डेंपियर नगर चौराहा, गोवर्धन चौराहा, विद्यापीट चौराहा, अटल्ला चुंगी चौराहा, कल्याण करोति तिराहा, होलीगेट चौराहा आदि पर भव्य सजावट की जाएगी।
इन घाटों पर होगी भव्य सजावट..
वृंदावन के केशीघाट, गोकुल के ठकुरानी घाट, मथुरा के विश्राम घाट पर बिजली की लाइटें लगाकर जगमग प्रकाश की सजावट की जाएगी।
बनेंगे सेल्फी पॉइंट..
पोतरा कुंड के पास, महाविद्या चौराहा, श्रीकृ ष्ण जन्मभूमि गेट नं-3, मसानी चौराहा, भरतपुर गेट चौराहा, जन्मभूमि मार्ग पेट्रोल पंप के पास, कल्याण करोति के पास, नए बस स्टैंड पर, स्टेट बैंक चौराहा, माल गोदाम रोड, धौलीप्याऊ, बीएसए कॉलेज के पास, भूतेश्वर तिराहा, फायर स्टेशन के पास जलकल कार्यालय, गोवर्धन चौराह पुल के नीचे, टीएफसी वृंदावन, रसखान समाधि स्थल।
बृज मंडल मैं आने वाले सभी श्रद्धालुओं के साथ ही आम जनमानस को समस्या न हो इसके लिए ट्रैफिक को जगह जगह रोकने और डाइवर्ट करने का पूरा प्रबंध प्रशासन ने कर लिया है, जिससे भक्तजन बिना किसी व्यवधान के कान्हा के जन्मोत्सव की पूरा आनंद उठा पाएं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से सभी कावंड़ियों एवं श्रद्धालुजनों से संयम, शांति व अनुशासन बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव का पावन श्रावण मास प्रारम्भ हो चुका है और सभी शिवभक्त भक्ति मैं लीन हो शिव आराधना करते हैं साथ ही काफी शृद्धालु कावड़ लेने भी जाते हैं, शासन और प्रशासन ने सभी कावड़ियों की सुविधा, सुरक्षा और उनकी सुगम यात्रा के लिए उचित प्रबंध किये हैं. ड्रोन और हेलीकाप्टर से निगरानी और पुष्पवर्षा का भी समुचित प्रबंध किया गया है.
योगी ने कहा कि ”कोई भी पर्व-त्यौहार बिना आत्म अनुशासन के पूरा नहीं होता। शिव बनने के लिए शिव जैसी साधना भी होनी चाहिए”, इसलिए सभी से श्रद्धालुजनों से अनुरोध है कि पूर्ण संयम, शांति और अनुशासन से अपनी यात्रा को पूर्ण करें साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आमजन को इससे किसी भी तरह की परेशानी का सामना नही करना पड़े.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अग्निवीरों के भविष्य को लेकर एक बड़ा फैसला लेते हुए इस मुद्दे पर लगातार हमलावर हो रहे विपक्ष मुहतोड़ जवाब दिया है, आज योगी ने ऐलान किया कि अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे तो उत्तर प्रदेश सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में, पीएसी में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। उनके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा उत्तर प्रदेश पुलिस में उपलब्ध कराएंगे
योगी ने इस बात पर जो दिया कि सेना से लौटने के बाद अग्निवीरों के रूप में देश को ट्रेंड और अनुशासित युवा सैनिक मिलेंगे। सीएम योगी ने अग्निवीर मुद्दे पर विपक्ष की राजनीति को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विरोधियों का काम हर प्रगति और रिफॉर्म वाले कार्य में अड़ंगा लगाने, टांग अड़ाने और अफवाह फैलाने का है।
सीएम योगी ने कहा कि भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और इसके साजो-सामान के मामल में हम आत्मनिर्भरता की ओर से बढ़ रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से पहले शुक्रवार शाम यहां अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश और समाज के लिए प्रगति और समृद्धि के नित नये प्रतिमान स्थापित करने के लिए समय-समय पर होने वाला रिफॉर्म अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। हर फील्ड में पिछले 10 साल में बेहतरीन रिफॉर्म हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अथर्व्यवस्था को एक सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने और दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में लाने के लिए कार्य किये गये हैं। एक तरफ हम समृद्धि के नित नये सोपान छू रहे हैं, तब हमें राष्ट्रीय सुरक्षा को भी उतना ही महत्व देना होगा।
अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे, उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस सेवा में, पीएसी में इन नौजवानों को प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी।
इस ऐलान के बाद अब देखना है कि भाजपा शाषित अन्य राज्य भी क्या इसी तर्ज पर ऐसा ही ऐलान करते हैं और साथ ही मुख्यमंत्री योगी की इस बेहतरीन गूगली को अब विपक्ष क्या प्रतिक्रिया देता है।
पेपर लीक के कारण निरस्त की गई उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) की सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 को फिर से आयोजित करने के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 60244 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार यह परीक्षा शुचिता एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों के दृष्टिगत पुनः आयोजित कराई जाएगी। इस सम्बन्ध मैं आज मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट कर इसकी पुष्टि की।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा 23, 24, 25 अगस्त एवं 30, 31 अगस्त 2024 को कराने का निर्णय लिया गया है। जन्माष्टमी के त्योहार के कारण परीक्षा में अंतराल दिया गया है। #UPCM श्री…
इस बार किसी भी तरह की धांधली करने वाले को सख्ती से निपटा जायेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपने नोटिस में शासन के हालिया उस अधिनियम का भी जिक्र किया है जिसमें परीक्षाओं में नकल रोकने का प्रावधान किया गया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश शासन ने सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों, जैसे प्रश्नपत्र लीक होना, उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ आदि को रोकने के लिए उ०प्र० सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश-2024 (उत्तर प्रदेश अध्यादेश संख्या-6, सन् 2024) को एक जुलाई से लागू किया है. इस अधिनियम में प्रावधान किया गया है कि किसी भी परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करना, नकल करना या नकल कराना, प्रश्न पत्र का प्रतिरूपण करना या प्रकट करना या प्रकट करने का षड्यंत्र करना आदि कृत्य अपराध की श्रेणी में आते हैं, जो इस अधिनियम के अन्तर्गत दण्डनीय है. ऐसे प्रकरणों में एक करोड़ तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा, दोनों ही हो सकती है।
जल्द ही जाट बुलेटिन इस सन्दर्भ मैं सारी जानकारियां, जैसे आवेदन प्रक्रिया , पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियां, नियम व शर्तें आदि अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करेगा जिससे इक्षुक पात्रों को किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े।
संवाददाता, उत्तर प्रदेश। देश मैं होने वाले रेल हादसों का सिलसिला निरंतर जारी है, इसी क्रम मैं आज उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) के कोच पटरी से उतर गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग दहशत मैं चिल्लाने लगे। ट्रेन के रुकते ही यात्री जान बचाने के लिए बहार की तरफ भाग खड़े हुए। इस दुर्घटना में बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है और एक यात्री मौत की सूचना भी मिल रही है।
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस गुरुवार की रात 11:30 बजे के आसपास चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। गुरुवार दोपहर को गोंडा और बस्ती के बीच झिलाही स्टेशन के पास गाड़ी पहुंची तो अचानक तेज आवाज के साथ हिलते हुए ट्रेन पटरी से नीचे उतरने लगी।
गाड़ी के बेपटरी होते ही यात्रियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया, ट्रेन पटरी से उतरने के बाद किनारे में पलट गई। इस दौरान एसी बोगी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना तुरंत रलवे प्रशासन को दी गई है, इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है।
भीषण हादसे को देखते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और इसी बीच यात्रियों का समूह अपने सामान को लेकर बाहर निकलता दिखाई दिया। रेलवे अधिकारियों के पहुंचने के बाद यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक इंतजाम का भरोसा दिलाया।
गोंडा के झिलाही जंक्शन के पास जा रही ट्रेन के हादसे का शिकार होने सूचना मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं और यात्रियों को तत्काल सुविधा देने की बात कही है।
पांच दिवसीय मुड़िया पूर्णिमा (Mudiya Purnima) मेला की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। 17 जुलाई से शुरू होने वाले मेले को आज शाम से ही श्रद्धालु पहुंचने लगेंगे। बुधवार को श्रद्धालु गिर्राज जी के जयकारों संग 21 किमी की गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा शुरू करेंगे।
गौड़ीय संत सनातन गोस्वामी की याद में 17 से 21 जुलाई (गुरु पूर्णिमा) तक चलने वाले इस पांच दिवसीय मेले में करीब 60 से 70 लाख श्रद्धालुओं के जुटने का पूर्वानुमान है।
सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण मेला क्षेत्र को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। गोवर्धन मार्ग पर डग्गामार वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों के साथ ही रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई गई है। परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले कुंडों की बैरिकेडिंग कराई गई है, ताकि श्रद्धालु स्नान के दौरान हादसे का शिकार न हो जाएं।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। व्यापक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। साथ ही परिक्रमार्थियों की सेवा को तमाम सेवाभावी लोगों के द्वारा परिक्रमा मार्ग पर प्याऊ और भंडारे के लिए टेंट लगाने शुरू हो गए हैं। पूरे परिक्रमा मार्ग में सेवाभावी नजर आएंगे।
मुड़िया मेला में श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन निगम एक हजार बसों का संचालन 18 से 22 जुलाई तक करेगा। गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, इटावा, बरेली, मुरादाबाद शहरों से बसें मंगाई जा रही हैं। सोमवार को रोडवेज आगरा परिक्षेत्र के नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने कार्यालय में बैठक की। उन्होंने बसों की जांच पर भी जोर दिया। नोडल अधिकारी ने कहा कि चालकों द्वारा निर्धारित स्टापेज पर बसों को रोका जाए। निर्धारित लेन में चलने से जाम पर अंकुश लगेगा।
मुड़िया मेला को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों का विस्तार किया है। यह विस्तार मंगलवार से लेकर 23 जुलाई तक होगा। नई दिल्ली-आगरा इंटरसिटी मंगलवार से ग्वालियर तक चलेगी। आगरा कैंट-झांसी एक्सप्रेस मथुरा तक चलेगी। आगरा कैंट से मथुरा में मध्य मेला स्पेशल का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन राजा की मंडी, बिल्लोचपुरा सहित अन्य स्टेशनों में रुकेगी। झांसी-आगरा मेमू का विस्तार मथुरा तक किया गया है। मैनपुरी-आगरा कैंट मेमू अब मथुरा तक चलेगी। मथुरा से कासगंज के लिए विशेष मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।