टीम से बाहर फिर भी जड़ा शानदार शतक, इंग्लैंड में लहराया बल्ला अब टीम इंडिया में वापसी की आस मैं अजिंक्य रहाणे..

Still out of the team, scored a brilliant century in England, now Ajinkya Rahane is hopeful of returning to Team India
Ajinkya Rahane is hopeful of returning to Team India (Pic by Mid-day)

न्यूज डेस्क, भारतीय क्रिकेट टीम से चल रहे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का बल्ला इंग्लैंड में जमकर कहर बरपा रहा है। रहाणे का फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का यह 40वां शतक है। उन्हें लीस्टरशायर की ओर से खेलते हुए ग्लेमोर्गन के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली और कार्डिफ के सोफिया गार्डन में खेले जा रहे मैच में शतक जड़कर लीस्टरशायर की वापसी कराई। साथ ही लगभग 13 महीने से टेस्ट टीम से दूर और टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे रहाणे का इस सेंचुरी से आत्मविश्वास दोगुना हो जायेगा।

अजिंक्य रहाणेशानदार लीस्टरशायर के लिए ग्लेमोर्गन के खिलाफ मैच ने 190 गेंदों पर 102 रन की पारी खेली। लीस्टरशायर टीम एक समय 74 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी थी, पहली पारी में 251 रन पर ढेर होने लीस्टरशायर के बल्लेबाज रहाणे ने हैंड्सकॉम्ब के साथ मिलकर पारी का संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी की। रहाणे को पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर किरन कार्लसन ने लंच ब्रेक से पहले आउट किया। रहाणे जब आउट हुए उस समय हैंड्सकॉम्ब 90 रन बनाकर खेल रहे थे।

ग्लेमोर्गन ने पहली पारी में 9 विकेट पर 550 रन बनाए थे। रहाणे की इस पारी से लीस्टरशायर की थोड़ी उम्मीद जगी है। इसके साथ ही रहाणे ने लगभग दो साल से चले आ रहे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सेंचुरी के सूखे को खत्म किया, उन्होंने अपना 39वां शतक जनवरी 2023 में असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में लगाया था।

अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार जुलाई 2023 में खेला था। इसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। एक ओर जहां भारत में घरेलू क्रिकेट की शुरुआत होने जा रही है वहीं दूसरी ओर रहाणे ने शतक जड़कर खुद को फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। भारत में 5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी का आयोजन होगा, हालाँकि इस टूर्नामेंट के लिए उनको अभी टीम में जगह नहीं मिली है।


JatBulletin

विनेश फोगाट लौटी स्वदेश, चैपियंस की तरह हुआ स्वागत देख हुयी भावुक, नहीं रोक पायी अपने आंसू..

न्यूज डेस्क, भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस से भारत लौट आई हैं। विनेश शुक्रवार सुबह आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचीं, जहां ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत हुआ। विनेश की एक चैंपियन खिलाड़ी की तरह वेलकम किया गया जिसे देख वो अपनी भावनाओं को काबू न रख पायी और रोने लगी।

विनेश के स्वागत मैं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई राजनीतिक दलों के नेता भी उनका स्वागत करने पहुंचे। दीपेंद्र हुड्डा ने विनेश का स्वागत किया और उनके साथ कार में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इसी के साथ कयास लगने लगे हैं कि दीपेंद्र हुड्डा ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव एक अक्टूबर को होने हैं। इस बार कांग्रेस का लक्ष्य विनेश फोगट के मुद्दे को केंद्र में रखकर भाजपा को चुनौती देना है।

वहीं हरियाणा भाजपा सरकार ने घोषणा की है कि विनेश को कांस्य पदक विजेता के बराबर सम्मान दिया जाएगा और उनके लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भले ही विनेश फाइनल मैच में हिस्सा नहीं ले पाईं, लेकिन वह सभी की नजर में चैंपियन हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें कांस्य पदक विजेताओं को दिए जाने वाले सभी पुरस्कार और सुविधाएं प्रदान करेगी।

इससे पहले विनेश ने भारत लौटने से पहले सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने बचपन के दिनों को याद करते हुए पेरिस ओलंपिक तक पहुंचने का जिक्र किया। इसमें उन्होंने कई लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस दौरान उनका सपोर्ट किया और मुश्किल समय में वे उनके साथ खड़े रहे। लेकिन विनेश ने कहीं भी अपने ताऊ महावीर फोगाट के बारे में कुछ भी नहीं लिखा जिन्होंने उन्हें बचपन से कुश्ती का दांव पेच सिखाया है।

जिसे देख विनेश की चचेरी बहन गीता फोगाट और उनके पति पवन सरोहा ने अपनी आपत्ति दर्ज की, उन्होंने लिखा कि “विनेश आपने बहुत ही बढ़िया लिखा है। लेकिन शायद आज आप अपने ताऊ जी महावीर फोगाट को भूल गए हैं। जिन्होनें आपकी कुश्ती जीवन को शुरू किया था भगवान आपको शुद्ध बुद्धि दे।”


रंगारंग कार्यक्रमों और खट्टी मीठी यादों के साथ हुआ Paris Olympics 2024 का समापन, पदकों के मामले में अमेरिका ने बाजी मारी..

फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से शुरू हुए खेलों के ‘महाकुंभ’ का रविवार को समापन हो गया। Paris Olympics 2024 का समापन समारोह आधी रात को 12.30 बजे पेरिस के स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस समापन समारोह में अमेरिकन आर्टिस्ट बिली इलिश, स्नूप डॉग और रेड हॉट चिली पेपर्स ने परफॉर्म किया।

तीन घंटे तक चले समापन समारोह की शुरुवात फ्रांस के नेशनल एंथम के साथ हुई और अमेरिका के नेशनल एंथम के साथ खत्म हुई। 2028 ओलिंपिक की मेजबानी अमेरिका करेगा, इसलिए हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज और अमेरिकन रैपर स्नूप डॉग अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हुए परफॉर्म करते नजर आए। समारोह के दौरान सभी विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया और ओलंपिक का झंडा लॉस एंजेलिस को सौंपा गया जो साल 2028 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का अगला मेज़बान है।

पेरिस ओलंपिक के पदक तालिका में अमेरिका 126 मेडल (40 गोल्ड, 44 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज़) के साथ शीर्ष पर रहा। जबकि चीन 91 मेडल (40 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज़) के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पदक तालिका में तीसरे स्थान पर जापान रहा, जिसे कुल 45 पदक मिले जिसमें 20 गोल्ड शामिल हैं।

इस बार के ओलंपिक खेलों में भारतीय कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने, मुक्केबाज़ ईमान ख़लीफ़ और लिन यू तिंग के साथ जेंडर विवाद और अर्मीनिया की जिम्नास्ट जॉर्डन चाइल्स से कांस्य पदक छिन जाने के कुछ विवाद सुर्खियों में रहे।

भारत इस बार के ओलंपिक की पदक तालिका में 71वें स्थान पर रहा। पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारत की ओर से ध्वजवाहक निशानेबाज़ मनु भाकर और हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश रहे।


Paris Olympics 2024: जाटों का दबदबा कायम, बढ़ा रहे हैं देश का मान सम्मान, अब अमन सेहरावत ने जीता कांस्य..

खेल डेस्क, देश की आन बान शान की खातिर हमेशा से ही तत्पर रहने वाला समाज जहाँ मेहनत से खेती करके देश के लिए अनाज उत्पन्न करता है वहीं सीमा पर दुश्मनो को करारा जवाब देने के लिए अपने प्राण भी न्योछावर करने से पीछे नहीं हटता।

इस बार भी Paris Olympics 2024 मैं भी जाटों ने अपना पूरा दबदबा कायम कर रखा है, देश के लिए पदक जीतने मैं इस बार भी जाटों ने पूरा दबदबा बना रखा है। मनु भाकर, सबरजोत सिंह के बाद अमन सेहरावत ने कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने का एक और मौका दे दिया।

अमन सेहरावत ने कुश्ती मैं अपना मुकाबला 13-5 से जीतकर जीतकर देश को छठा कांस्य पदक दिलाया। विनेश फोगट की ही तरह अमन पर भी डिसक्वालीफाई होने खतरा मंडरा रहा था मगर उन्होंने पूरी रात मेहनत कर अपना वजन संतुलित किया और पदक लाने मैं सफल रहे। उन्होंने इस मेडल के लिए काफी कड़ी मेहनत की, एक रिपोर्ट के मुताबिक अमन ने करीब 10 घंटे में 4.6 किलोग्राम वजन घटा लिया।

इसी के साथ एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज से साथ भारत के Paris Olympics 2024 मैं कुल 6 पदक हो गए हैं जो मुख्य रूप से मनु भाकर, सरबजोत सिंह, स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग मैं, हॉकी टीम ने, नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक मैं और अमन सेहरावत ने कुश्ती मैं जीते हैं।

बताते चलें की अगर विनेश फोगट डिसक्वालीफाई नहीं होती तो गोल्ड या सिल्वर के साथ भारत को 7 पदक मिलने के साथ ही रैंकिंग मैं भी अच्छी उछाल मिलती।


Ind vs Sl 3rd ODI: श्रीलंका ने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर 2-0 जीती सीरीज, टीम इंडिया को दी 110 रन की करारी हार, भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह ढही..

स्पोर्ट्स डेस्क, एक बार फिर अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने Ind vs Sl के बीच खेली गए तीसरे एकदिवसीय मैच मैं टीम इंडिया के सूरमाओं को धूल चटाते हुए एक दिवसीय मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर भारत के खिलाफ 27 साल बाद किसी एकदिवसीय सीरीज पर कब्ज़ा किया।

श्रीलंकाई टीम की ओर से दुनिथ वेल्लालागे ने एक बार फिर अपने कहर बरपाती गेंदबाजी से 5.1 ओवर मैं 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए, वहीँ पिछले मैच के खेवनहार जेफ्री वेंडरसे ने 2 विकेट और महेश दीक्षाना ने 2 विकेट लेकर टीम इंडिया की मैच मैं किसी भी वापसी को असंभव कर दिया.

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने अविष्का फर्नांडो के ताबड़तोड़ 96 रन की पारी के साथ पथुम निसांका (45 रन) और कुसल मेंडिस (59 रन) की अनमोल पारियों की मदद से 50 ओवर मैं 7 विकेट ने नुकसान पर 248 रन बनाये.

जवाब मैं उतरी टीम इंडिया ताश के पत्तों की तरह ढह गयी और सिर्फ 138 रन के स्कोर पर मात्र 26.1 ओवर मैं ही आल टीम आउट होकर खेल से बहार हो गयी.

हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश दिखे, उन्होंने बिना कोई बहाना बनाये ये स्वीकार किया किया कि श्रीलंकाई टीम हमसे बेहतर खेली। कुल मिलाकर हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली है और इसलिए हम हार गए।

बताते चलें कि इससे पहले हुयी T20 सीरीज मैं भारत ने 3-0 से क्लेन स्वीप कर सीरीज अपने नाम कि थी पर वनडे सीरीज मैं टीम इंडिया के लचर प्रदर्शन के कारण 27 साल बाद श्रीलंका को सीरीज जीतने का मौका आखिरकार दे ही दिया। विराट कोहली पूरी सीरीज मैं जूझते नजर आये और बाकी खिलाडियों ने भी अपनी इस मैच मैं आशानुरूप नहीं किया।

इस प्रदर्शन से टीम के नए मुख्या कोच गौतम गंभीर भी काफी निराश दिखे क्योंकि मुख्य कोच कि भूमिका मैं ये उनकी पहली सीरीज थी। जिसको हरने के बाद उनके चयन पर भी सवालिया निशान लग गया है। हालांकि सिर्फ एक सीरीज के दम पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी और आने वाला समय ही बताएगा कि उनके मार्गदर्शन टीम किस तरह का प्रदर्शन करती है।


Ind vs SL: करिश्माई प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने टीम इंडिया को दी पटखनी, सीरीज मैं मिली 1-0 कि बढ़त..

न्यूज़ डेस्क, प्रेमदासा स्टेडियम में हुए Ind vs SL के दूसरे एकदिवसीय मैच मैं आज फिर से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम ने बिना कोई गलती किये टीम इंडिया को 32 रनों से हराकर 3 मैचों की सीरीज मैं 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

श्रीलंकाई टीम की ओर से गेंदबाज जेफरी वेंडरसे ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए और टीम इंडिया के आधा दर्जन बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेज दिया। रही सही कसर चरिथ असलंका के 3 विकेट लेकर भारतीय टीम उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 50 ओवर मैं 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन का स्कोर बनाया। टीम इंडिया की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट और कुदीप यादव ने दो विकेट लिए।

जवाब मैं टीम इंडिया ने सधी हुई शुरुआत के साथ पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े, कप्तान रोहित शर्मा ने 64 रन और शुभमन गिल ने 35 रन बनाए। इसके अलावा सिर्फ अक्षर पटेल ही 44 रन का योगदान दे सके, बाकी की सारी टीम वेंडरसे और असलंका की आंधी मैं ताश के पत्तों की तरह ढह गई। विराट कोहली ने फिर एक बार निराशाजनक प्रदर्शन कर क्रिकेट प्रशंसकों को निराश किया।

श्रीलंकाई टीम ने जहां अपने खेल के स्तर मैं सुधार करते हुऐ टीम परफॉर्मेंस दी वहीं टीम इंडिया ने अपने आशा के विपरीत प्रदर्शन कर दूसरा मैच गवां दिया। इससे पहले भी पिछले मैच मैं जीत के करीब पहुंच टीम इंडिया को ड्रा पर संतोष करना पड़ा।

टीम की हार से निराश क्रिकेट प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली और टीम इंडिया को अच्छा प्रदर्शन करने की नसीहत दी। टीम का आखिरी मैच 7 तारीख को खेला जाएगा जिसको जीतने की भरसक कोशिश टीम इंडिया को करनी पड़ेगी वरना सीरीज हाथ से फिसलते देर नही लगेगी।


Ind vs SL: रोमांचक मुकाबले मैं श्रीलंका ने किया शानदार प्रदर्शन फिर भी जीत से चूके, मैच हुआ ड्रा..

T20 मैं अपने आलराउंड प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका को 3-0 से करारी शिकस्त देकर सीरीज अपने नाम करने वाली टीम इंडिया ने आज से शरू हुई Ind vs SL एक दिवसीय सीरीज के पहले मैच मैं ही हार के कगार पर पहुंच कर बड़ी मुश्किल से मैच ड्रा करवाने मैं कामयाब हुई।

वहीं श्रीलंका ने आने बेहतरीन खेल से टीम इंडिया को नाकों चने चबाने को मजबूर कर दिया। पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर मैं 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। जिसके जवाब में टीम इंडिया 47.5 ओवर मैं 230 के स्कोर पर आल आउट हो गयी, जिससे मैच ड्रा हो गया।

श्रीलंका की ओर से पथुम निसंका ने 56 रन का योगदान दिया वहीं दुनित वेल्लालागे ने 67 रन की शानदार पारी साथ 02 विकेट चटकाकर अपने आलराउंड प्रदर्शन से टीम इंडिया के लिए परेशानी खड़ी की। दुनित के अलावा वनिन्दू हरसंघा (3 विकेट) और चरिथ असलंका (3 विकेट) के बॉलिंग अटैक ने टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह (2 विकेट), अक्सर पटेल (2 विकेट) के साथ कप्तान रोहित शर्मा (58 रन) ही ठीक ठाक प्रदर्शन कर सके।

ज्ञात रहे कि T20 प्रारूप से सन्यास लेने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का ये पहला एक दिवसीय मैच था। इस मैच के ड्रा हो जाने से कप्तान रोहित काफी दुखी नजर आए। हालाँकि इस मैच मैं 234 छक्कों के साथ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

अब आने वाले अगले मैचों मैं टीम इंडिया के लिए जीत दर्ज करना कितना आसान होगा ये तो अगला मैच ही बताएगा पर आगे के मैचों के लिए टीम इंडिया को अभी से कमर कसनी पड़ेगी नही तो श्रीलंका को हल्के मैं लेने की भूल टीम को भारी भी पड़ सकती है।


Paris Olympics 2024: भारत को शूटिंग मैं तीसरा पदक, स्वप्निल कुसाले ने दिलाया कांस्य..

जीत के घोड़े पर सवार भारतीय शूटिंग दल ने Paris Olympics 2024 मैं एक बार फिर से बेहतरीन प्रदर्शन को दोहराते हुए भारत की झोली मैं तीसरा कांस्य पदक डालकर देश को ख़ुशी से झूमने का मौका दे दिया।

स्वप्निल कुसाले के बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन की मेंस कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। मनु भाकर, सरबजोत सिंह के बाद स्वप्निल कुसाले पदक जीतने वाले तीसरे खिलाडी बन गए हैं।

ओलिंपिक में इसी साल डेब्यू करने वाले स्वप्निल का ये पहला ही ओलम्पिक है तथा 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन की कैटेगरी मैं पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय हैं। फाइनल में 451.4 पॉइंट हासिल कर तीसरी पोजीशन हासिल करने वाले स्वप्निल ने कहा कि “मुझे काफी खुशी हो रही है कि मैं देश के लिए मेडल जीता। फाइनल के दौरान काफी नर्वस था, धड़कनें तेज हो गई थीं।”

स्वप्निल के रोल मॉडल एमएस धोनी हैं। धोनी की तरह स्वप्निल भी सेंट्रल रेलवे में टिकट कलेक्टर का काम करते हैं। स्वप्निल भी धोनी की तरह ही शूटिंग एरिना में शांत रहते हैं। स्वप्निल ने एक इंटरव्यू में कहा था, मैं शूटिंग जगत में किसी विशेष एथलीट को फॉलो नहीं करता। मैं शूटिंग से बाहरी दुनिया में धोनी को आदर्श मानता हूं। जैसे धोनी क्रिकेट फील्ड पर शांत रहते हैं, वैसे ही मेरे खेल में भी शांत और धैर्यपूर्ण स्वभाव की जरूरत होती है। मैं खुद को उनकी कहानी से जोड़ पाता हूं क्योंकि मैं भी उनकी तरह टिकट कलेक्टर हूं।

इस पदक से फिर एक बार देशवासियों मैं ख़ुशी कि लहर दौड़ गयी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से स्वप्निल को शुभकामना सन्देश भी भेजा।

Ind vs SL T20: रोमांचकारी मुकाबले मैं टीम इंडिया ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया, 3-0 से क्लीन स्वीप कर सीरीज अपने नाम की..

Ind vs SL T20 Series: श्रीलंका और भारत के बीच 3 मैच की T20 सीरीज का अंतिम मुकाबल पल्लीकेल में खेला गया। इस मैच में टॉस गंवाकर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर सिर्फ 137 रन बनाए। जिसके जवाब मैं श्रीलंका ने मैच को रोमांचक बनाते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन बनाकर मैच को टाई करा लिया। जिसका फैसला फिर सुपर ओवर मैं जाकर हुआ जिसमे टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच अपनी झोली मैं डाल लिया।

कप्तान सूर्यकुमार यादव (5 रन पर 2 विकेट) और रिंकू सिंह (3 रन पर 2 विकेट) ने हार की कगार पर पहुंचने के बाद अंतिम दो ओवर में शानदार गेंदबाजी करके मैच टाई कराया और फिर वाशिंगटन सुंदर ने सुपर ओवर में सिर्फ एक रन दिया, जिससे टीम इंडिया ने तीसरे और अंतिम T20 मैच को जीतकर 3-0 से क्लीन स्वीप कर सीरीज अपने नाम की।

जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव जो साथी खिलाडियों मैं SKY के नाम से प्रसिद्द हैं, ने कहा कि जब मैं बल्लेबाजी करने जाता हूं तो मुझ पर कोई दबाव नहीं होता, मैं बस आनंद लेता हूं। मैंने सीरीज से पहले कहा था कि मैं कप्तान नहीं बनना चाहता, मैं एक नेता बनना चाहता हूं।

टीम इंडिया के इस बेहतरीन प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों मैं गजब का उत्साह देखने को मिला और सोशल मीडिया मैं टीम को बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा।