Russia-Ukraine War

न्यूज डेस्क, रूस और यूक्रेन मैं जारी युद्ध (Russia-Ukraine War) में अब लड़ाई ने एक नया मोड़ ले लिया है। यूक्रेन की सेना के रूस के अंदर करीब 10 किमी तक घुसपैठ करने और 1000 क‍िमी के इलाके में कब्‍जा करने के बाद क्या युद्ध मैं दोनों देश धीरे धीरे बढ़ रहे हैं परमाणु हमले की तरफ। रूस मैं उठ रही परमाणु हमले की मांग से तो यही प्रतीत हो रहा है।

दूसरे व‍िश्‍वयुद्ध के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी दुश्मन देश ने रूस के इलाके पर कब्‍जा किया हो, इस वजह से रूसी सेना काफी दबाव में है और वह अब भीषण जवाबी कार्यवाही कर रही है। इसी बीच रूसी रक्षा विशेषज्ञ स्‍टानिस्‍लाव क्रापिवनिक ने हाल ही में कहा कि मास्‍को पहले से ही उत्‍तर अटलांटिक संधि संगठन या नाटो से युद्ध कर रहा है और उसे इसका जवाब पश्चिमी देशों के लंदन और न्‍यूयॉर्क जैसे शहरों पर परमाणु बम गिराकर देना चाहिए।

अमेरिकी सेना में अधिकारी रह चुके रूसी-अमेरिकी मूल के क्रापिवनिक ने एक मीडिया कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका रूस का दुश्‍मन है और रूसी जनता को नष्‍ट करना चाहता है। क्रापिवनिक अब अमेरिका छोड़कर रूस में रहते हैं। क्रापिवनिक ने कहा, ‘अमेरिकी इंसान नहीं बल्कि पशु हैं।’ उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है जब रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन यूक्रेन में युद्ध छेड़े हुए हैं।

बीते दिनों, वॉचडॉग ग्रुप रशियन मीडिया मॉनिटर की संस्थापक जूलिया डेविस ने क्रैपिवनिक के साक्षात्कार की एक क्लिप एक्स, पूर्व में ट्विटर पर साझा की, जिसमें उन्होंने बार-बार अमेरिकियों को अमानवीय बताया और कहा, “ये लोग नहीं हैं, ये जानवर हैं।” रूसी मीडिया मॉनिटर ने रूसी भाषा साक्षात्कार के अंग्रेजी कैप्शन प्रदान किए।

फरवरी 2022 में शुरू हुई लड़ाई अब खतरनाक मोड़ पर आ गई है। इस लड़ाई की वजह से यूरोप में दूसरे विश्‍वयुद्ध के बाद का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट शुरू हो गया है। रूस से निपटने के लिए नाटो देशों अमेरिका, ब्र‍िटेन आदि ने कई अरब डॉलर के हथियार और राजनयिक समर्थन यूक्रेन को दिया है।

अब अगर ये युद्ध इसी दिशा मैं आगे बढ़ता है तो कहीं ऐसा न हो कि दोनों देशों मैं से कोई एक, कहीं विनाशकारी परमाणु हमले की शुरुवात न कर दे। अगर ऐसा होता है तो ये पूरे विश्व के लिए गंभीर मसला बन जायेगा


JatBulletin