संवाददाता फरीदाबाद। तिगांव से आयी खबर के अनुसार, हाईटेंशन लाइन की चपेट आने से 14 कावंड़िये बुरी तरह झुलस गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान एक कांवड़िये की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब तिगांव से सटे नवादा में कावंड़िये डाक कांवड़ ले जाने की तैयारी कर रहे थे। मृतक नितिन के जानकर ने बताया कि गांव के लगभग 14 कांवड़िये आज रविवार शाम को डाक कावड़ लेने के लिए हरिद्वार जाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने एक कैंटर बुक किया था। कैंटर को कांवड़िये आज सुबह बल्लभगढ़ से डीजे लगवा कर तिगांव की और आ रहे थे और यहां से उन्हें आज शाम को हरिद्वार के लिए निकलना था।
बताया गया कि जैसे ही उनका कैंटर नवादा स्थित शिव कॉलेज के पास पहुंचा, तो उसी दौरान उनका कैंटर 11 हजार हाई वोल्टेज लाइन की बिजली के तार की चपेट में आ गया। कैंटर में सवार लगभग 14 कांवरिये बुरी तरह झुलस गए और कई तो कैंटर से नीचे गिर गए।
इस घटना के बाद सभी को जल्द ही वहां के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन यहां पर नितिन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने किसी बड़े अस्पताल में ले जाने के रेफर किया और जब परिजन उसे लेकर फरीदाबाद के निजी अस्पताल में पहुंचे तो वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अग्निवीरों के भविष्य को लेकर एक बड़ा फैसला लेते हुए इस मुद्दे पर लगातार हमलावर हो रहे विपक्ष मुहतोड़ जवाब दिया है, आज योगी ने ऐलान किया कि अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे तो उत्तर प्रदेश सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में, पीएसी में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। उनके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा उत्तर प्रदेश पुलिस में उपलब्ध कराएंगे
योगी ने इस बात पर जो दिया कि सेना से लौटने के बाद अग्निवीरों के रूप में देश को ट्रेंड और अनुशासित युवा सैनिक मिलेंगे। सीएम योगी ने अग्निवीर मुद्दे पर विपक्ष की राजनीति को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विरोधियों का काम हर प्रगति और रिफॉर्म वाले कार्य में अड़ंगा लगाने, टांग अड़ाने और अफवाह फैलाने का है।
सीएम योगी ने कहा कि भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और इसके साजो-सामान के मामल में हम आत्मनिर्भरता की ओर से बढ़ रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से पहले शुक्रवार शाम यहां अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश और समाज के लिए प्रगति और समृद्धि के नित नये प्रतिमान स्थापित करने के लिए समय-समय पर होने वाला रिफॉर्म अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। हर फील्ड में पिछले 10 साल में बेहतरीन रिफॉर्म हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अथर्व्यवस्था को एक सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने और दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में लाने के लिए कार्य किये गये हैं। एक तरफ हम समृद्धि के नित नये सोपान छू रहे हैं, तब हमें राष्ट्रीय सुरक्षा को भी उतना ही महत्व देना होगा।
अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे, उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस सेवा में, पीएसी में इन नौजवानों को प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी।
इस ऐलान के बाद अब देखना है कि भाजपा शाषित अन्य राज्य भी क्या इसी तर्ज पर ऐसा ही ऐलान करते हैं और साथ ही मुख्यमंत्री योगी की इस बेहतरीन गूगली को अब विपक्ष क्या प्रतिक्रिया देता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा एक विमान क्रैश हो गया है। प्लेन में क्रू समेत 19 लोग सवार थे जिसमे से 18 लोगों की मृत्यु की खबर आ रही है। वहीं घायल पायलट कैप्टन मनीष शाक्य को अस्पताल पहुंचाया गया है।
आज सुबह 11 बजे के आसपास प्लेन ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी मगर उड़ते ही विमान रनवे पर फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें आग लग गयी। ये विमान शौर्य एयरलाइन्स का था जिसके पायलट कैप्टन मनीष शाक्य थे। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
मीडिया को जानकारी देते हुए हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने बतया कि क्रैश के तुरंत बाद विमान में आग लग गई थी। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने काठमांडू पोस्ट से बात करते हुए बताया कि प्लेन ने रनवे के दक्षिणी छोर से टेकऑफ किया था। अचानक से प्लेन में झटका लगा और इसका विंग जमीन से टकरा गया। इसके बाद विमान में आग लग गई। इसके बाद यह रनवे के पूर्वी हिस्से में बुद्धा एयर हैंगर और रडार स्टेशन के बीच गिर गया।
खबर लिखे जाने तक त्रिभुवन एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
नैन्सी मेस ने किम्बर्ली चीटल (Kimberly Cheatle) की तीव्र आलोचना, जेम्स कॉमर और जेमी रस्किन ने की इस्तीफे की मांग।
यूएस सीक्रेट सर्विस के निदेशक किम्बर्ली चीटल (Kimberly Cheatle) ने सोमवार को पेंसिल्वेनिया रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए हत्या के प्रयास को रोकने में एजेंसी की विफलता को स्वीकार किया।
हाउस कमेटी के समक्ष गवाही के दौरान चीटल ने कहा, “सीक्रेट सर्विस का एकमात्र मिशन हमारे देश के नेताओं की रक्षा करना है पर 13 जुलाई को हम विफल रहे और संयुक्त राज्य अमेरिका गुप्त सेवा के निदेशक के रूप में, मैं किसी भी सुरक्षा चूक के लिए पूरी जिम्मेदारी लेती हूं।”
अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य नैन्सी मेस ने हाउस ओवरसाइट कमेटी में सुनवाई के दौरान सीक्रेट सर्विस निदेशक किम्बर्ली चीटल पर जोरदार हमला बोलते हुए उनकी तीव्र आलोचना की और विश्वासघाती करार दिया। साथ ही कानूनविदों ने घटना के बारे में पर्याप्त विवरण उपलब्ध नहीं कराने के लिए भी चीटल को घेरा। सांसदों ने रैली में सुरक्षा खामियों पर सवाल उठाया और पुछा कि कैसे एक बंदूकधारी छत पर चढ़ सकता है।
रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों के सांसदों द्वारा की जा रही इस्तीफे की मांग को खारिज करते हुए चीटल ने पद छोड़ने के दबाव का विरोध करते हुए जोर देकर कहा, “मुझे लगता है कि मैं इस समय गुप्त सेवा का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त हूं।”
इस पर अपनी समापन टिप्पणियों में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की निगरानी समिति के रिपब्लिकन अध्यक्ष, जेम्स कॉमर और शीर्ष डेमोक्रेट, जेमी रस्किन, जो आमतौर पर अधिकांश मामलों पर विभाजित होते हैं, पर इस मुद्दे पर दोनों ने एक राय होकर गुप्त सेवा प्रमुख को पद छोड़ने के लिए दवाब बनाया।
संवाददाता, उत्तर प्रदेश। देश मैं होने वाले रेल हादसों का सिलसिला निरंतर जारी है, इसी क्रम मैं आज उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) के कोच पटरी से उतर गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग दहशत मैं चिल्लाने लगे। ट्रेन के रुकते ही यात्री जान बचाने के लिए बहार की तरफ भाग खड़े हुए। इस दुर्घटना में बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है और एक यात्री मौत की सूचना भी मिल रही है।
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस गुरुवार की रात 11:30 बजे के आसपास चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। गुरुवार दोपहर को गोंडा और बस्ती के बीच झिलाही स्टेशन के पास गाड़ी पहुंची तो अचानक तेज आवाज के साथ हिलते हुए ट्रेन पटरी से नीचे उतरने लगी।
गाड़ी के बेपटरी होते ही यात्रियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया, ट्रेन पटरी से उतरने के बाद किनारे में पलट गई। इस दौरान एसी बोगी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना तुरंत रलवे प्रशासन को दी गई है, इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है।
भीषण हादसे को देखते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और इसी बीच यात्रियों का समूह अपने सामान को लेकर बाहर निकलता दिखाई दिया। रेलवे अधिकारियों के पहुंचने के बाद यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक इंतजाम का भरोसा दिलाया।
गोंडा के झिलाही जंक्शन के पास जा रही ट्रेन के हादसे का शिकार होने सूचना मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं और यात्रियों को तत्काल सुविधा देने की बात कही है।
RGHS के अंतर्गत अब सफाई कर्मियों को फेफड़े, किडनी एवं त्वचा सम्बंधित बीमारियों के लिए राज्य सरकार से मिलेगा निशुल्क पैकेज।
राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य के परिवर्तित बजट 2024-25 पर सामान्य वाद-विवाद के बाद राज्य सरकार की ओर से उत्तर प्रस्तुत करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य से जुड़ी नवीन घोषणा की।
इस बारे मैं राजस्थान सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ये जानकारी साझा की गयी जिसमे अन्य घोषणाओं के बारे मैं भी बताया गया।
राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य के परिवर्तित बजट 2024-25 पर सामान्य वाद-विवाद के बाद राज्य सरकार की ओर से उत्तर प्रस्तुत करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य से जुड़ी नवीन घोषणा की।… pic.twitter.com/rJ8eAqKwuN
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) July 17, 2024
संवाददाता हरियाणा। राजकीय विद्यालय में दूर-दराज से पढ़ने आने वाले छात्रों के लिए प्रदेश सरकार एक अनोखी पहल लेकर आयी है जिससे अब छात्रों को पैदल नहीं चलना पड़ेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने निशुल्क हरियाणा रोडवेज की बस सुविधा शुरू की है। जिसका शुभारंभ राजकीय वरिष्ठ मध्यमिक विद्यालय, फतेहपुर तगा से किया गया।
राजकीय विद्यालयों में दूर दराज से पढ़ने आने वाले छात्रों को कई-कई किलोमीटर की दूरी तय करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण क्षेत्र में इसका अधिक प्रभाव पड़ रहा है। जिसको को देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रशंसनीय फैसला लेते हुए दूर दराज से आने वाले छात्रों के लिए ये रोडवेज की निशुल्क परिवहन सुविधा शुरू की है।
अभी इस परिवहन सेवा का शुभारंभ विद्यालय के आसपास गांव सिकरौना, फिरोजपुर कलां, टिकरी खेड़ा, धौज, मादलपुर, कुरैशीपुर ,सरूरपुर, नेकपुर, सिरोही, लदियापुर से आने वाले छात्रों के लिए किया है।
मुकेश सहनी नेपिता को दी मुखाग्निहुए पंचतत्व मैं विलीन, नम आँखों से दी विदाई।
संवाददाता, बिहार। दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की नृशंस हत्या के मामले में कई बातें सामने आ रही हैं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत मैं लिया है और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। इन चारों के मोबाइल फ़ोन के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं जिससे कुछ सुराग मिल पाएं।
अब तक की जांच में सुई लेनदेन और वसूली के चलते हुयी रंजिशन हत्या की तरफ घूम रही है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर न पहुँचने के कारण कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। हिरासत में लिए गए चारों अभियुक्तों को सोमवार की रात जीतन सहनी के घर के अंदर आते और जाते देखा गया।
हिरासत में लिए गए लोगों में से एक ने स्वीकार किया है कि लोन की जमानत के तौर पर अपनी बाइक जीतन के यहां रखी थी, जिसे छुड़ाने गए थे। वहीं, एक ने जीतन से उधार में रुपये लेने की बात कही है। चर्चा है कि दो दिन पहले सबक दोनों पक्षों इस बात पर कुछ विवाद भी हुआ था और देख लेने की धमकी भी दी गयी थी।
बताते चलें की मंगलवार रात को मुकेश सहनी ने नम आँखों से पिता को मुखाग्नि दी, इसके साथ ही मुकेश सहनी ने एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया मैं लिखा “पिताजी के अंतिम संस्कार में कंधा देकर मुखाग्नि दिया। यह क्षण मेरे लिए अत्यंत दुःखद, भावनात्मक और हृदय विदारक है। उनकी विदाई ने मेरे हृदय में एक गहरा घाव छोड़ दिया है, जो कभी भर नहीं पाएगा। पिताजी की यादें, स्नेह व मार्गदर्शन हमेशा मेरे साथ रहेंगी। उनकी क्षति अपूरणीय है और उनके बिना जीवन अधूरा सा लग रहा है।”
पिताजी के अंतिम संस्कार में कंधा देकर मुखाग्नि दिया। यह क्षण मेरे लिए अत्यंत दुःखद, भावनात्मक और हृदय विदारक है। उनकी विदाई ने मेरे हृदय में एक गहरा घाव छोड़ दिया है, जो कभी भर नहीं पाएगा।
पिताजी की यादें, स्नेह व मार्गदर्शन हमेशा मेरे साथ रहेंगी। उनकी क्षति अपूरणीय है और उनके… pic.twitter.com/bBr4Ac70Xs
मुकेश सहनी से मिलने और सांत्वना देने वालों मैं सत्ता पक्ष और विपक्ष के साथ ही तमाम लोगों के आने का ताँता लगा हुआ है, साथ ही विपक्ष की तरफ से सरकार को इस मुद्दे पर घेरने का प्रयास जारी है।
कोयला मंत्रालय (Coal Ministry) ने आज 7वें दौर के दूसरे प्रयास के अंतर्गत नीलाम की गई तीन कोयला खदानों के लिए कोयला खनन विकास और उत्पादन समझौतों को सफलतापूर्वक निष्पादित किया। यह वाणिज्यिक कोयला खनन की सफलता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। तीन खदानों में से दो आंशिक रूप से खोजी गई हैं, जबकि एक पूरी तरह अन्वेषित है।
समझौते किए गए खदानों हैं मच्छकटा (संशोधित) कोयला खदान, कुडनाली लुबरी कोयला खदान और सखीगोपाल-बी काकुरही कोयला खदान। सफल बोलीकर्ता क्रमशः एनएलसी इंडिया लिमिटेड, गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और तमिलनाडु जेनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड हैं।
इन तीन खदानों से वाणिज्यिक नीलामी के अंतर्गत अनुमानित वार्षिक राजस्व सृजन लगभग 2,991.20 करोड़ रुपए है, जो लगभग 30.00 एमटीपीए की कुल पीक रेट क्षमता उत्पादन पर आधारित है। इन खदानों के चालू होने पर लगभग 40,560 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। इसके अतिरिक्त, इन कोयला खदानों को चालू करने के लिए लगभग 4,500 करोड़ रुपए का कुल निवेश आवंटित किया जाएगा।
यह पहल कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, आर्थिक विकास, रोजगार सृजन में योगदान देने और राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुंबई में 11-07-2014 को महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करते हुए चिंता व्यक्त की और कहा कि “हाल के संसद सत्र में जिस तरह का आचरण देखा गया वह वास्तव में दुखद है, क्योंकि यह हमारे विधायी प्रवचन में महत्वपूर्ण नैतिक क्षरण को प्रदर्शित करता है।” उपराष्ट्रपति महोदय ने कहा, “बुद्धि, हास्य, व्यंग्य और कटाक्ष, जो कभी विधानमंडलों में प्रवचन का अमृत थे, हमसे दूर होते जा रहे हैं। अब हम अक्सर टकराव और प्रतिकूल स्थिति देखते हैं, लोकतांत्रिक राजनीति एक नई गिरावट देख रही है और तनाव तथा खिंचाव का माहौल है।
उपराष्ट्रपति महोदय ने टिप्पणी की कि संसद के कामकाज को रोककर राजनीति को हथियार बनाना हमारी राजनीति के लिए गंभीर परिणाम देने वाला है, संसद के कामकाज को रोककर राजनीति को हथियार बनाना भविष्य के लिए गंभीर परिणाम देने वाला है। उन्होंने ऐसे विस्फोटक और चिंताजनक परिदृश्य में सभी स्तरों पर, विशेष रूप से राजनीतिक दलों द्वारा आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि नैतिकता प्राचीन काल से भारत में सार्वजनिक जीवन की पहचान रही है। नैतिकता और सदाचार मानव व्यवहार का अमृत और सार है और संसदीय लोकतंत्र के लिए सर्वोत्कृष्ट है।
उपराष्ट्रपति महोदय ने कहा कि राष्ट्र तब प्रगति करता है जब उसके तीन अंग- विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका अपने-अपने क्षेत्र के भीतर प्रदर्शन करते हैं एक संस्था द्वारा दूसरी संस्था के क्षेत्र में घुसपैठ संभावित रूप से परेशान कर सकती है।
उक्त बात कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी ने 11-07-2024 को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) के लिए एक क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
जयंत चौधरी ने कहा कि मंत्रालय युवाओं के लिए बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कुशल कार्यबल के अंतर को पहचानने और प्रतिभा को अवसर से जोड़ने के लिए पुल निर्माता के रूप में कार्य करने के लिए जन शिक्षण संस्थान की सराहना करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्तिगत और आर्थिक विकास के लिए कौशल, पुन: कौशल और अपस्किलिंग की प्रक्रिया आवश्यक है।
जयंत चौधरी ने यह भी बताया कि पीएमकेवीवाई योजना पहले ही भारत में 1.4 करोड़ लोगों को लाभान्वित कर चुकी है। साथ ही नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस) अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम कर्मचारियों को लगातार विकसित हो रही उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
जयंत चौधरी ने दिल्ली और यूपी के जेएसएस उम्मीदवारों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया और लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की।
नेपाल में शुक्रवार कि सुबह बड़ी ही दुखद समाचार लेकर आयी। भारी बारिश के बीच शुक्रवार सुबह एक हाईवे पर भूस्खलन होने से 2 बसें त्रिशुली नदी में गिर गईं। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक, दोनों बसों में चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे। हादसे के बाद से करीब 60 लोग लापता हैं।
ये हादसा नारायणघाट-काठमांडू सड़क खंड पर हुआ, इस हादसे में 7 भारतीयों की मौत हो गई है और हादसे की भयावहता को देखते हुए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। लगातार बारिश और पानी के तेज बहाव के चलते सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।
इस हादसे पर नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल ने खेद प्रकट करते हुए एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा “मैं देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण लगभग पांच दर्जन यात्रियों की मौत और संपत्ति के नुकसान से बहुत दुखी हूं, जब नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन से एक बस बह गई। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज करने और उन्हें प्रभावी ढंग से बचाने का निर्देश देता हूं।“
नारायणगढ-मुग्लिन सडकखण्डको सिमतालमा पहिरोले बस बगाउँदा झण्डै पाँच दर्जन यात्रु बेपत्ता एवं देशका विभिन्न भागमा बाढी पहिरोका कारण भएको धनजनको क्षतिप्रति गहिरो दुख व्यक्त गर्दछु। यात्रुहरूको खोजी एवं प्रभावकारी उद्धारका लागि गृह प्रशासन लगायत सरकारका सबै निकायलाई निर्देशित गर्दछु।
उन्नाव में तेज रफ्तार डबलडेकर बस कंटेनर से टकराई, हुआ भीषण सड़क हादसा.
उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह कई घरों के लिए बड़ा ही दुःखद समाचार लेकर आयी, यहाँ हुए भीषण सड़क हादसे मैं कुल 18 यात्रियों की मौत हो गई है. इसमें 14 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. यह हादसा अनियंत्रित डबल डेकर बस के दूध कंटेनर में पीछे से घुसने के कारण हुआ है.
घटना की सूचना पर सम्बंधित थाने की पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर तुरंत ही सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, वहीं हादसे मैं अपनी जान गवां चुके लोगों के पार्थिव शरीर को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही के लिए भिजवाया गया. मौके पर उन्नाव के पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ एवं अन्य थानों का पुलिस बल मौजूद रहा.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर तुरंत संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. योगी आदित्यनाथ ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और सही कदम उठाएं निर्देश भी जारी किए तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के दो हिस्से हो गये और टैंकर भी पलट गया, दृश्य काफी डरावना था, हर जगह बस लाशें और घायल ही नजर आ रहे थे और वातावरण चीखों से गूंज रहा था
यूपी के परिवहन मंत्री ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, “जनपद उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दे दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.”
जनपद उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
जिला प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दे दिए गए हैं।
— Dayashankar Singh (Modi Ka Parivar) (@dayashankar4bjp) July 10, 2024
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की है, जिसमें सीज गाडिया छुड़ाने के फर्जीवाड़े का पर्दाफ़ाश किया गया है।
अपनी पोस्ट में अखिलेश ने प्रदेश सरकार के लिए लिखा “यूपी में भाजपा सरकार के तहत जालसाज़ी का एक और ‘महाकाण्ड, जिसमें बेख़ौफ़ अपराधियों ने जज और आरटीओ तक के फ़र्ज़ी दस्तावेज बनवाकर सीज की हुई गाड़ियों को छुड़वाने का गोरखधंधा चला रखा है। गृह मंत्री जी और परिवहन मंत्री जी की कोई जवाबदेही है कि नहीं?
जनता पूछ रही है , कोई है ?”
यूपी में भाजपा सरकार के तहत जालसाज़ी का एक और ‘महाकाण्ड’, जिसमें बेख़ौफ़ अपराधियों ने जज और आरटीओ तक के फ़र्ज़ी दस्तावेज बनवाकर सीज की हुई गाड़ियों को छुड़वाने का गोरखधंधा चला रखा है। गृह मंत्री जी और परिवहन मंत्री जी की कोई जवाबदेही है कि नहीं?
इस पोस्ट के बाद लोगों की मिश्रित प्रतिक्रिया आ रही है, अखिलेश समर्थक जहां इसे बीजेपी का घोटाला बता रहे हैं वहीं इसके विपरीत काफी सोशल मीडिया यूजर्स ने समाजवादी पार्टी से कुछ पुरानी खबरों की कटिंग के माध्यम से तीखे प्रश्न पूछ रहे हैं । कोई थाने की ज़मीन मजार के नाम करने वाले सेवा निवृत्त लेखपाल की गिरफ़्तारी के बारे में प्रश्न पूछ रहा है तो कोई अन्य विचार रख रहा है ।
किएर स्टार्मर के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाएं प्रबल
अगर एग्जिट पोल की माने तो ब्रिटेन में 14 साल बाद फिर से लेबर पार्टी की सत्ता वापसी संभव होती दिख रही है, किएर स्टार्मर के नेतृत्व में लेबर पार्टी बड़ी जीत की तरफ़ बढ़ रही है और शुरुआती नतीजों में लेबर पार्टी मौजूदा प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी से बहुत आगे चल रही है। लेबर पार्टी की जीत के साथ ही किएर स्टार्मर का ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनना तय है. स्टार्मर 2020 में जर्मी कोर्बिन की जगह लेबर पार्टी के नए नेता चुने गए थे।
एग्ज़िट पोल्स की मानें तो लेबर पार्टी को इस बार 410 सीटें मिल रही हैं यानी 1997 की तुलना में महज़ नौ सीटें ही कम हैं, चुनावी नतीजे में लेबर पार्टी अगर 419 का अंकड़ा पार करती है तो ये लेबर पार्टी के ही टोनी ब्लेयर की जीत के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देगी जो उन्हें 1997 में बनाया था।
चुनाव में ख़राब प्रदर्शन को लेकर कंजर्वेटिव पार्टी के नेता अपने पार्टी की खुलकर आलोचना कर रहे हैं.
बताते चलें कि 44 साल के भारतीय मूल के ऋषि सुनक अक्टूबर 2022 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने थे. ऋषि के माता-पिता भारतीय मूल के हैं और वह ब्रिटेन के पहले ग़ैर-गोरे प्रधानमंत्री बने थे.
उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव फुलराई मैं 02 जुलाई 2024 को आज प्रवचक भोले बाबा के प्रवचन के दौरान हुई भगदड़ मैं 100 से ज्यादा लोगो ने दबने, कुचलने व सांस घुटने के कारण दम तोड़ दिया तथा असंख्य लोग हताहत हुए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवचन समाप्त होने के उपरांत जब लाखों की संख्या मे पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़ जब वापस लौटने लगी तभी प्रवचक भोले बाबा के काफिले के लिए जाने का रास्ता बनाने के दौरान चरण रज लेने को उत्साहित भीड़ में अचानक भगदड़ मच गई और सारी व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए भीड़ बेकाबू हो गयी जिसकी वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ.
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत मैं आ गया और लोगों के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल और मृतकों को शवगृह भिजवाने का कार्य शुरू हुआ। इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए तथा प्रदेश के 03 मंत्री, मुख्य सचिव व डीजीपी को तुरंत वहां पहुंच कर हालात का जायजा लेने को भेजा साथ ही घायलों के उपचार व मृतकों को उचित मुआवजा देने का निर्देश दिया वहीं घटना की जांच के लिये कमेटी का गठन कर शीघ्रता से गहन जांच के आदेश दिए, योगी ने कहा कि किसी भी सूरत में दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा.
योगी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाथरस पहुंचे हैं और घायलों से भी मुलाकात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि मृतकों और घायलों को समय पर मुआवजा मिले.
घटना के दौरान प्रशासन के हाथ पैर फूले नजर आए, जहां एक ओर अस्पतालों मैं स्ट्रेचर का अभाव नजर आया वहीं एम्बुलेंस की कमी होने के कारण घायलों को टेम्पो और ऑटो का सहारा लेना पड़ा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार त्रासदी इतनी भीषण थी कि हर जगह बस लाशें और घायल ही नजर आ रहे थे और वातावरण चीखों से गूंज रहा था. देर रात तक लोग अपने परिवारीजनों को तलाशते नजर आए.
सवाल ये भी उठता है कि इतने बड़े स्तर पर जुटने वाली भीड़ के लिए प्रबंधको ने क्या इंतजाम कर रखे थे ? और क्या इतनी भीड़ के लिए प्रशासन से जरूरी परमिट आदि लिए गए थे या नही? क्या किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के कोई प्रबंध पहले से किये गए थे या फिर सिर्फ खानापूरी करके इतिश्री कर कर दी गयी. साथ ही क्या प्रशासन की तरह से कोई एडवाइजरी जारी की गई थी या नही और अगर हां तो उसपर क्या एक्शन लिया गया, इस बाबत जानकारी करने पर अभी जांच होने बाद का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया गया है.
खबर लिखे जाने तक आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है.
स्मार्टफोन चलाने वाले (स्मार्टफोन यूजर्स) जागरूक जाट युवक-युवतियों के लिए जाट समाज की सेवा का भाव और उनको अतिरिक्त आय में प्रदान करने के लिए जाट बुलेटिन लाया है ‘जाट हेल्पलाइन’
जाट समाज के प्रथम एप “जाट बुलेटिन” द्वारा जाट युवक एवं युवतियों के सहयोग से जाट समाज के आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र/छात्राओं की * शिक्षा * कैरियर/रोजगार * उपचार/चिकित्सा * शादी-विवाह * कानूनी मदद * और सरकारी मदद दिलाने के उद्देश्य को पूर्ण करने का बीड़ा उठाया है।
जाट बुलेटिन के साथ स्वेच्छाभाव से जुड़ने वाले स्मार्टफ़ोनधारी अपनी सुविधानुसार ग्राम, ब्लॉक, तहसील या जिलास्तर पर कार्य कर सकते हैं। इस बारे में जाट बुलेटिन के संपादक विजय चौधरी ने बताया कि हमारे साथ जुड़ने वाले सभी युवक/युवती अपने सामान्य कार्य, नौकरी या अध्ययन करते हुए भी जाट समाज की भलाई, जाट समाज के कार्यक्रमों की कवरेज, अपने आसपास के शिक्षा, खेल, सरकारी नौकरी अथवा अन्य क्षेत्रों में मेधावी जाट पाल्यों की सूची आदि के माध्यम से समाज सेवा कर सकते हैं। इस समाज सेवा के बदले में इन सभी स्वेच्छाभावियों को जाट बुलेटिन अपनी विज्ञापन से होने वाली आय में से उनकी सेवाओं के अनुसार भुगतान भी करेगा।
श्री चौधरी ने समाज के सभी जागरूक जाट भाई बहनों से अनुरोध भी किया कि आप अपने स्मार्टफोन और इंटरनेट डेटा का 1प्रतिशत भी अपनी कौम की सेवा में खर्च करेंगे तो आपको तीन फायदे होंगे।
पहला आपके द्वारा भेजी गई खबर, वीडियो या जानकारी आपके नाम/ फोटो के साथ प्रकाशित और प्रसारित की जाएगी। जिससे आपको अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। दूसरा आपके स्थानीय जाट समाज मे आपको अतिरिक्त सम्मान मिलना शुरू होगा और तीसरा आप बिना अतिरिक्त मेहनत किये समाज सेवा भी कर लेंगे। इसलिए में आपका आव्हान करता हूँ कि समाज हित मे शुरू किए गए इस यज्ञ में हमारे साथ जुड़कर कुछ आहुतियां दें। जुड़ने के लिए निम्न व्हाट्सएप्प नंबर पर अपनी डिटेल भेजें-
9410083046 अथवा हमारी वेबसाइट पर लॉगिन करें।