By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
JatBulletinJatBulletinJatBulletin
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Automobile
  • Finance
  • Devotional
  • Travel
  • Sports
  • Lifestyle
  • Festival
  • Entertainment
  • Jobs
  • Education
  • Quotes
  • Yojana
  • जाट बुलेटिन चैनल
Reading: मेघालय (Meghalaya): बादलों में घिरा एक अद्वितीय पर्यटन स्थल.
Share
Font ResizerAa
JatBulletinJatBulletin
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home - पर्यटन - मेघालय (Meghalaya): बादलों में घिरा एक अद्वितीय पर्यटन स्थल.

Trip to Meghalaya, A unique tourist destination surrounded in clouds
पर्यटन

मेघालय (Meghalaya): बादलों में घिरा एक अद्वितीय पर्यटन स्थल.

Jat Bulletin
Last updated: October 11, 2025 9:32 pm
Jat Bulletin
Published: August 29, 2024
Share
SHARE
Trip to Meghalaya, A unique tourist destination surrounded in clouds

हमारे पूर्वोत्तर भारत के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन की कड़ी मैं आज आपको बताएँगे मेघालय (Meghalaya) के बारे मैं जहाँ जाने के बाद आप अपने आप को मंत्रमुग्ध होने से नहीं रोक पाएंगे। मेघालय, जिसका शाब्दिक अर्थ है “बादलों का घर”, भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरी-भरी पहाड़ियों, झरनों और विशिष्ट संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यह यात्रा प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग के समान है जो प्रकृति के साथ घुलने-मिलने का अवसर प्रदान करता है।

विषय सूची

  1. मेघालय (Meghalaya) की संस्कृति
  2. मेघालय के प्रमुख दर्शनीय स्थल
    1. 1. शिलांग (Shillong):
    2. 2. चेरापूंजी (Cherrapunji):
    3. 3. मावलिननोंग (Mawlynnong):
    4. 4. डॉकी (Dawki):
  3. मेघालय के प्रमुख प्रमुख उत्सव और त्योहार
  4. मेघालय से खरीदने योग्य वस्तुएं
  5. मेघालय के मुख्य स्थानीय व्यंजन?
  6. मेघालय कैसे पहुंचे?
  7. मेघालय यात्रा का उचित समय?
  8. मेघालय में ठहरने के उत्तम स्थान
  9. ध्यान देने योग्य बातें

मेघालय (Meghalaya) की संस्कृति

मेघालय की संस्कृति विविध और समृद्ध है। यहाँ के प्रमुख जनजाति समूह खासी, गारो और जयंतिया हैं। प्रत्येक जनजाति की अपनी अनूठी परंपराएँ, रीति-रिवाज और भाषाएँ हैं। खासी लोग मातृसत्तात्मक समाज का पालन करते हैं, जहाँ संपत्ति और उपनाम माताओं से बेटियों को मिलते हैं। यहाँ के लोक नृत्य, संगीत और त्योहार बहुत ही रंग-बिरंगे और जीवंत होते हैं।

मेघालय के प्रमुख दर्शनीय स्थल

1. शिलांग (Shillong):

मेघालय की राजधानी, शिलांग, जिसे “पूर्व का स्कॉटलैंड” भी कहा जाता है। यहाँ की प्रमुख आकर्षण स्थल हैं:

  1. शिलांग पीक: यह शिलांग का सबसे ऊँचा बिंदु है जहाँ से पूरे शहर का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है।
  2. एलिफेंट फॉल्स: यह तीन स्तरों में विभाजित एक खूबसूरत झरना है।
  3. वार्ड्स लेक: यह एक सुंदर झील है जहाँ पर्यटक बोटिंग का आनंद ले सकते हैं।

2. चेरापूंजी (Cherrapunji):

दुनिया के सबसे वृष्टिपूर्ण स्थानों में से एक, चेरापूंजी प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहाँ की प्रमुख आकर्षण स्थल हैं:

  1. नोहकालिकाई फॉल्स: भारत का सबसे ऊँचा झरना।
  2. मावसिनराम: यह स्थान अपनी गुफाओं और शानदार दृश्यों के लिए जाना जाता है।

3. मावलिननोंग (Mawlynnong):

एशिया का सबसे साफ और स्वच्छ गांव, यह गांव अपनी स्वच्छता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की प्रमुख आकर्षण स्थल हैं:

  1. लिविंग रूट ब्रिज: यह जीवित जड़ों से बना हुआ पुल अद्वितीय है।
  2. स्काई वॉक: बाँस से बना यह ऊँचा मंच पर्यटकों को गाँव के सुंदर दृश्यों का आनंद लेने का अवसर प्रदान करता है।

4. डॉकी (Dawki):

डॉकी (Dawki): यह स्थान भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित है और अपनी कांच जैसी साफ उमगोट नदी (जिसे डौकी रिवर भी कहा जाता है) के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ पर्यटक बोटिंग का आनंद ले सकते हैं और नदी के नीचे की सतह को साफ-साफ देख सकते हैं।

Trip to Meghalaya, A unique tourist destination surrounded in clouds
Trip to Meghalaya, A unique tourist destination surrounded in clouds
Trip to Meghalaya, A unique tourist destination surrounded in clouds

मेघालय के प्रमुख प्रमुख उत्सव और त्योहार

यहाँ कई जनजातियाँ निवास करती हैं, जैसे खासी, गारो, और जयंतिया, और प्रत्येक जनजाति का अपना अनोखा सांस्कृतिक विरासत और परंपराएं हैं। इन जनजातियों के त्योहार न केवल उनके रीति-रिवाजों को दर्शाते हैं बल्कि प्रकृति और देवताओं के प्रति श्रद्धा भी प्रकट करते हैं। आइए मेघालय के कुछ प्रमुख त्योहारों के बारे में जानते हैं:

  1. श्याड सुक मैनसिम (Shad Suk Mynsiem)
    खासी जनजाति द्वारा अप्रैल महीने मैं मनाया जाने वाला “श्याड सुक मैनसिम” उत्सव का मतलब होता है “खुशी की नृत्य,” यह खासी जनजाति का प्रमुख फसल त्योहार है। इस अवसर पर पुरुष और महिलाएं पारंपरिक वस्त्र पहनकर सामूहिक नृत्य करते हैं और बांसुरी और ड्रम की धुन पर नृत्य करके अपने खुशियों को प्रकट करते हैं। यह त्यौहार कृषि सत्र की शुरुआत का प्रतीक है और इसमें फसल के लिए भगवान को धन्यवाद दिया जाता है।
  2. बहदेनखलम (Behdienkhlam)
    यह जयंतिया जनजाति का प्रमुख त्योहार है जो जुलाई के महीने मैं बुराई और बीमारी से मुक्ति पाने के लिए मनाया जाता है। बहदेनखलम का अर्थ है “बीमारी को दूर भगाना”। त्योहार के दौरान, लोग एक विशेष लकड़ी के खंभे को तालाब में गिराकर देवताओं को प्रसन्न करते हैं। यह त्यौहार बारिश के मौसम में अच्छी फसल की कामना के लिए भी मनाया जाता है।
  3. वांगला (Wangala)
    अक्टूबर-नवंबर महीने मैं मनाया जाने वाला “वांगला उत्सव” गारो जनजाति का सबसे बड़ा फसल त्यौहार है। इसे “100 ड्रमों का त्यौहार” भी कहा जाता है क्योंकि इस दौरान 100 ड्रम बजाकर देवता सालजोंग (सूर्य देवता) की पूजा की जाती है। वांगला में लोग रंगीन पारंपरिक वस्त्र पहनकर नृत्य और संगीत का आनंद लेते हैं और यह त्यौहार कृषि सत्र के समापन के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
  4. नोंगक्रेम नृत्य महोत्सव (Nongkrem Dance Festival)
    नवंबर के महीने मैं मनाया जाने वाला “नोंगक्रेम नृत्य महोत्सव” खासी जनजाति का प्रमुख पारंपरिक त्यौहार है। यह नृत्य और पूजा का एक विशेष अवसर होता है, जिसमें खासी लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हैं और अपने राजाओं और देवताओं को धन्यवाद देते हैं। यह त्यौहार अच्छे स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए मनाया जाता है।

💡 यह भी देखें: पूर्वोत्तर भारत के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन अरुणाचल प्रदेश के बारे मैं जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

मेघालय से खरीदने योग्य वस्तुएं

मेघालय की संस्कृति और कला में विविधता है, जो यहाँ के हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्त्र और प्राकृतिक उत्पादों में देखने को मिलती है। यदि आप मेघालय की यात्रा पर हैं, तो यहाँ कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जो आपकी खरीदारी सूची में होनी चाहिए:

  1. बांस और बेंत के उत्पाद: मेघालय में बांस और बेंत के बने उत्पाद काफी प्रसिद्ध हैं। इनमें टोकरियाँ, फर्नीचर, टोपी, ट्रे, और घरेलू सजावट की चीजें शामिल हैं। बांस के बने इन उत्पादों की गुणवत्ता और टिकाऊपन इन्हें अनूठा बनाते हैं और ये पर्यावरण के अनुकूल भी होते हैं।
  2. पारंपरिक खासी और गारो वस्त्र: मेघालय के पारंपरिक वस्त्र, जैसे खासी जनजाति की ‘जैनसेम’ और गारो जनजाति की ‘दोकमोंडा’, यहाँ के स्थानीय पहनावे का प्रमुख हिस्सा हैं। ये वस्त्र हाथ से बनाए जाते हैं और इन पर बारीकी से कढ़ाई का काम होता है। इन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में खरीदा जा सकता है।
  3. बांसुरी और अन्य लोक संगीत वाद्ययंत्र: मेघालय का संगीत भी यहां की पहचान है, और यहाँ के स्थानीय कलाकार बांसुरी, ड्रम, और अन्य वाद्ययंत्र बनाते हैं। इन वाद्ययंत्रों को घर की सजावट के लिए या यादगार के रूप में खरीदा जा सकता है।
  4. जड़ी-बूटियाँ और पारंपरिक औषधियाँ: मेघालय में पाई जाने वाली जड़ी-बूटियाँ और पारंपरिक औषधियाँ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती हैं। यहाँ के स्थानीय बाजारों में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाँ, जैसे हल्दी, अदरक, और तुलसी आदि आसानी से उपलब्ध होती हैं।
  5. ऑर्गेनिक चाय और कॉफी: मेघालय की ऑर्गेनिक चाय और कॉफी पूरे देश में प्रसिद्ध है। इनकी खुशबू और स्वाद में प्राकृतिक ताजगी होती है। यहाँ की चाय और कॉफी की खेती में किसी तरह के रसायनों का प्रयोग नहीं किया जाता, जिससे यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।
  6. मेघालय का शहद: मेघालय का शहद यहाँ का एक प्रमुख प्राकृतिक उत्पाद है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसकी मिठास और गुणवत्ता इसे अनोखा बनाती है। शहद को मेघालय की यात्रा की एक विशेष याद के रूप में खरीदा जा सकता है।
  7. डोखा (खासी और जयंतिया आभूषण): खासी और जयंतिया जनजाति के लोग पारंपरिक आभूषण पहनते हैं जिन्हें ‘डोखा’ कहा जाता है। ये आभूषण आमतौर पर चांदी और पीतल से बने होते हैं और इन्हें पारंपरिक शैली में डिजाइन किया जाता है। इन आभूषणों में मेघालय की संस्कृति की झलक मिलती है और इन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में खरीदा जा सकता है।
  8. बांस से बने हैंडीक्राफ्ट उत्पाद: बांस से बने लैंप, बास्केट, ज्वैलरी बॉक्स, और सजावटी वस्तुएं पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ सुंदर और टिकाऊ भी होती हैं। ये हैंडीक्राफ्ट उत्पाद घर की सजावट के लिए आदर्श हैं।
  9. बांस का राइस बीयर: मेघालय का पारंपरिक राइस बीयर भी एक अनूठा अनुभव है। स्थानीय समुदाय इसे खास मौकों पर तैयार करते हैं। यह प्राकृतिक तरीके से बांस में तैयार किया जाता है। हालांकि, इसे केवल वहीं चखा जा सकता है, पर इसे एक अनोखी अनुभव के रूप में जाना जाता है।
  10. लकड़ी के खिलौने और स्मृति चिन्ह: यहाँ के कारीगर लकड़ी से खूबसूरत खिलौने, मूर्तियाँ और अन्य स्मृति चिन्ह बनाते हैं। ये लकड़ी के उत्पाद मेघालय के लोक संस्कृति को दर्शाते हैं और ये यात्रा की यादगार के रूप में काफी लोकप्रिय हैं।
मेघालय (Meghalaya): बादलों में घिरा एक अद्वितीय पर्यटन स्थल..

मेघालय के मुख्य स्थानीय व्यंजन?

मेघालय के स्थानीय व्यंजन यहाँ की जनजातीय संस्कृति और परंपराओं से गहरे जुड़े हुए हैं। यहाँ के व्यंजन प्राकृतिक सामग्री और अद्वितीय स्वाद के लिए जाने जाते हैं। मेघालय के मुख्य व्यंजनों में मुख्य रूप से चावल, मांस, मछली, और बांस के अंकुर का उपयोग होता है। अगर आप सर्वाहारी हैं तो स्थानीय खाने का आनंद लेना चाहते है तो, आइए जानते हैं कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में:

  • पुमालोई (Pumaloi): यह एक प्रकार का भाप में पकाया गया चावल का केक है, जो खासी समुदाय में बहुत पसंद किया जाता है। पुमालोई को मुख्य रूप से त्योहारों और विशेष अवसरों पर बनाया जाता है। इसे बिना तेल के भाप में पकाया जाता है और यह बहुत हल्का और स्वादिष्ट होता है।
  • तुंग-रायबाई (Tung-rymbai): तुंग-रायबाई एक प्रकार की सोया बीन से बनी डिश है जो फर्मेन्टेड होती है। इसमें सोया बीन, प्याज, अदरक और लहसुन का उपयोग किया जाता है। यह व्यंजन स्वाद में तीखा और मसालेदार होता है और मेघालय के स्थानीय लोग इसे बहुत पसंद करते हैं।
  • जैइ (Jai): यह चावल, सब्जियाँ, मिर्च, और बांस के अंकुर के साथ तैयार किया गया एक पौष्टिक व्यंजन है। जैइ एक प्रकार की खिचड़ी की तरह होता है, जिसे बहुत ही हल्का और पौष्टिक माना जाता है। यह गारो जनजाति का मुख्य भोजन है।
  • बैंबू शूट्स का अचार (Pickled Bamboo Shoots): बांस के अंकुर का अचार मेघालय में बहुत प्रसिद्ध है। इसे मिर्च और मसालों के साथ मिलाकर खाया जाता है। यह तीखा और स्वादिष्ट होता है और इसे भोजन के साथ साइड डिश के रूप में सर्व किया जाता है।
  • मासि मुरो (Masi Muro): यह एक पारंपरिक गारो व्यंजन है जिसमें मछली को बांस के साथ पकाया जाता है। इसे सादे चावल के साथ खाया जाता है।
  • जादोह (Jadoh): यह खासी जनजाति का एक लोकप्रिय व्यंजन है। इसमें चावल और सूअर का मांस मुख्य सामग्री होते हैं। इसे मसालों और अदरक-लहसुन के साथ पकाया जाता है। यह शिलॉन्ग के विभिन्न बाजारों में आसानी से मिल जाता है।
  • नकहम बिची (Nakham Bitchi): यह गारो जनजाति का पारंपरिक सूप है, जो सूखी मछली और मसालों से तैयार किया जाता है। नकहम बिची एक तीखा सूप है जो आमतौर पर भोजन से पहले पाचन के लिए लिया जाता है। इसे मुख्य रूप से मिर्च, अदरक और हल्दी के साथ तैयार किया जाता है।

💡 यह भी देखें: पूर्वोत्तर भारत के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन सिक्किम के बारे मैं जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

मेघालय कैसे पहुंचे?

  • हवाई मार्ग: शिलांग में एक छोटा हवाई अड्डा है लेकिन मुख्य हवाई अड्डा गुवाहाटी (असम) में है जो मेघालय के करीब है। गुवाहाटी से शिलांग तक टैक्सी या बस द्वारा पहुँच सकते हैं।
  • रेल मार्ग: मेघालय में कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। निकटतम रेलवे स्टेशन गुवाहाटी है, जहाँ से शिलांग के लिए नियमित बस और टैक्सी सेवाएँ उपलब्ध हैं।
  • सड़क मार्ग: गुवाहाटी से शिलांग के लिए सीधी सड़क मार्ग उपलब्ध है और यह यात्रा बहुत ही सुखद होती है।

मेघालय यात्रा का उचित समय?

  • अक्टूबर से मार्च: अगर आप पहाड़ों की सर्दियों, वहां के पारम्परिक उत्सव जैसे (नोंगक्रेम डांस एवं शाद सुक मैनसिम), ट्रेकिंग और झरनों का आनंद लेना चाहते हैं। तो आपके लिए अक्टूबर से मार्च के बीच का समय उपर्युक्त है। पर अपने साथ गर्म कपडे लाना न भूलें, क्योंकि इस समय यहाँ का तापमान 4°C से 15°C के बीच रहता है।
  • अप्रैल से जून: वहीं दूसरी ओर अगर आप पहाड़ों की हरियाली और धुप के शौक़ीन हैं तो फिर अप्रैल से जून का महीना भी घूमने के लिए अच्छा है, क्योंकि इस समय तापमान 15°C से 25°C के बीच रहता है।
  • जुलाई से सितंबर: मानसून सीजन (जुलाई से सितंबर) में मेघालय में भारी वर्षा होती है, इसलिए यह समय यात्रा के लिए आदर्श नहीं माना जाता। हालांकि मानसून में मेघालय के झरने और भी अद्भुत हो जाते हैं। रोमांच और वर्षा को पसंद करने वाले पर्यटक, मानसून के अद्भुत नजारों को देखने के लिए खिंचे चले आते हैं।

मेघालय में ठहरने के उत्तम स्थान

मेघालय के शिलॉन्ग में काफी गेस्ट हाउस और होटल उपलब्ध हैं, जो आपके बजट और सुविधा के अनुसार विकल्प प्रदान करते हैं। साथ ही आस-पास के टूरिस्ट डेस्टिनेशन मैं भी आपको अच्छे होटल्स मिल जाते हैं। यहां पर आपको लक्ज़री से लेकर बजट होटल्स, होमस्टे, डोरमेट्री और कैंपिंग तक के कई विकल्प आसानी से मिलेंगे। पर अगर आप पीक सीजन मैं आने का प्लान बना रहे हैं तो एडवांस बुकिंग करवाना अधिक सुविधाजनक रहेगा।

ध्यान देने योग्य बातें

  1. मेघालय की यात्रा करते समय स्थानीय संस्कृति और रीति-रिवाजों का सम्मान करें।
  2. पर्यावरण को साफ-सुथरा रखें और कचरा इधर-उधर न फेंके।
  3. मॉनसून के समय यात्रा करते समय सावधान रहें क्योंकि भारी बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन हो सकती है।
  4. अपने साथ ऊनी कपड़े रखें क्योंकि यहाँ का मौसम ठंडा हो सकता है।
  5. स्थानीय भोजन का स्वाद लें, जो बेहद स्वादिष्ट और विशिष्ट होता है।
  6. यहाँ के स्थानों का अवलोकन करते समय सुरक्षा का ध्यान रखें।
  7. अगर आप किसी गाइड की सेवाएँ ले रहे हैं तो वह स्थानीय और अनुभवी होना चाहिए।
  8. नकद राशि साथ रखें क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में एटीएम की सुविधा सीमित हो सकती है।
  9. स्थानीय बाजारों से हस्तशिल्प और स्मृति चिन्ह खरीदें, जो यहाँ की संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं।

मेघालय (Meghalaya) एक अद्वितीय पर्यटन स्थल है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विशिष्ट संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की यात्रा आपके जीवन को न केवल रोमांचक बनाएगी बल्कि आपको प्रकृति के करीब लाने का अवसर भी प्रदान करेगी। तो अगर आप एक अनोखे और अविस्मरणीय यात्रा अनुभव की तलाश में हैं, तो मेघालय आपकी अगली यात्रा की मंजिल हो सकती है।

💡 यह भी देखें: पूर्वोत्तर भारत के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन नागालैंड के बारे मैं जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।


For more travel related news, please visit us at:

Contents
  • विषय सूची
  • मेघालय (Meghalaya) की संस्कृति
  • मेघालय के प्रमुख दर्शनीय स्थल
    • 1. शिलांग (Shillong):
    • 2. चेरापूंजी (Cherrapunji):
    • 3. मावलिननोंग (Mawlynnong):
    • 4. डॉकी (Dawki):
  • मेघालय के प्रमुख प्रमुख उत्सव और त्योहार
  • मेघालय से खरीदने योग्य वस्तुएं
  • मेघालय के मुख्य स्थानीय व्यंजन?
  • मेघालय कैसे पहुंचे?
  • मेघालय यात्रा का उचित समय?
  • मेघालय में ठहरने के उत्तम स्थान
  • ध्यान देने योग्य बातें
TAGGED:Bamboo CraftsBehdienkhlam FestivalCherrapunji TourDawki RiverElephant Falls MeghalayaGaro TribeHotel MeghalayaIndiaJadohJayantia TribeKhasi TribeMawlynnongMeghalaya HotelMeghalaya TourismMeghalaya TravelNatureNongkrem Dance FestivalNorth EastNorth-East IndiaPumaloiScotland of EastShad Suk MynsiemShad Suk Mynsiem FestivalShillongShillong TourismTourismTrip to MeghalayaWangala Festival
Share This Article
Facebook Email Print
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • May 2024
  • December 2023
  • March 2019
  • January 2019

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?