उत्तर प्रदेश सरकार गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक और बड़ा आयोजन करने जा रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2024 के तहत अगला सामूहिक विवाह कार्यक्रम 12 दिसंबर 2024 को आयोजित होगा। इस योजना के तहत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करती है, जिससे उनके जीवन में खुशी और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विषय सूची
क्या है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना?
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक अनूठी पहल है, जिसमें गरीब परिवारों की बेटियों और बेटों का विवाह सामूहिक रूप से संपन्न कराया जाता है। इस योजना का उद्देश्य न केवल आर्थिक सहायता देना है, बल्कि सामाजिक समानता और सामूहिक विवाह की परंपरा को बढ़ावा देना भी है।
अगले आयोजन की तारीख:
तारीख: 12 दिसंबर 2024
स्थान: हर जिले के निर्धारित सामूहिक विवाह स्थल (स्थानीय प्रशासन द्वारा तय किया जाएगा)।
समय: सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।
मुख्य विशेषताएं:
आर्थिक सहायता:
प्रत्येक जोड़े को ₹51,000 की आर्थिक मदद दी जाएगी (इस योजना में दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु कन्या के खाते में रू0 35,000/- की धनराशि का अनुदान एवं विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री रू0 10,000/- की धनराशि से क्रय करते हुए प्रदान किया जाता है तथा प्रत्येक जोड़े के विवाह आयोजन पर रू0 6,000/- की धनराशि व्यय किये जाने की व्यवस्था है)।
यह राशि शादी के आयोजन और नवविवाहित जोड़ों की जरूरतों को पूरा करने के लिए दी जाती है।
सामूहिक आयोजन:
सामूहिक विवाह में सभी धर्मों और जातियों के जोड़े भाग ले सकते हैं।
हर धर्म और समुदाय की परंपराओं का सम्मान करते हुए विवाह संपन्न कराया जाता है।
सरकार की देखरेख में कार्यक्रम:
आयोजन की सारी व्यवस्था जिला प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा की जाएगी।
विवाह स्थल पर वर-वधू के लिए भोजन, आवास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कैसे करें आवेदन?
यदि आप इस योजना में भाग लेना चाहते हैं, तो निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:
“मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के विकल्प पर क्लिक करें।
2. फॉर्म भरें:
वर और वधू की जानकारी के साथ सभी आवश्यक विवरण भरें।
दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
पात्रता:
परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से कम होनी चाहिए।
वर की आयु 21 वर्ष और वधू की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के निवासी होने चाहिए।
योजना का उद्देश्य:
गरीब परिवारों को शादी के भारी खर्च से राहत देना।
सामूहिक विवाह के माध्यम से समाज में दहेज प्रथा और आर्थिक असमानता को खत्म करना।
समाज में सामूहिकता और समरसता की भावना को बढ़ावा देना।
आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड (वर व वधू)
कन्या के परिवार का आय प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग की दशा में)
वर-वधू की फोटो
मोबाइल नंबर
बैंक खाता विवरण
अगर आप या आपका कोई परिचित इस योजना में शामिल होना चाहता है, तो आवेदन प्रक्रिया तुरंत शुरू करें। इस कार्यक्रम में भाग लेकर आप सरकार की इस कल्याणकारी पहल का हिस्सा बन सकते हैं।
योजना की विस्तृत जानकारी के लिए या किसी भी अन्य जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट पर जाएँ अथवा अपने जिले के समाज कल्याण अधिकारी से संपर्क करें या फिर हेल्पलाइन नंबर 0522-3538700 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से सभी कावंड़ियों एवं श्रद्धालुजनों से संयम, शांति व अनुशासन बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव का पावन श्रावण मास प्रारम्भ हो चुका है और सभी शिवभक्त भक्ति मैं लीन हो शिव आराधना करते हैं साथ ही काफी शृद्धालु कावड़ लेने भी जाते हैं, शासन और प्रशासन ने सभी कावड़ियों की सुविधा, सुरक्षा और उनकी सुगम यात्रा के लिए उचित प्रबंध किये हैं. ड्रोन और हेलीकाप्टर से निगरानी और पुष्पवर्षा का भी समुचित प्रबंध किया गया है.
योगी ने कहा कि ”कोई भी पर्व-त्यौहार बिना आत्म अनुशासन के पूरा नहीं होता। शिव बनने के लिए शिव जैसी साधना भी होनी चाहिए”, इसलिए सभी से श्रद्धालुजनों से अनुरोध है कि पूर्ण संयम, शांति और अनुशासन से अपनी यात्रा को पूर्ण करें साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आमजन को इससे किसी भी तरह की परेशानी का सामना नही करना पड़े.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अग्निवीरों के भविष्य को लेकर एक बड़ा फैसला लेते हुए इस मुद्दे पर लगातार हमलावर हो रहे विपक्ष मुहतोड़ जवाब दिया है, आज योगी ने ऐलान किया कि अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे तो उत्तर प्रदेश सरकार इन नौजवानों को पुलिस सेवा में, पीएसी में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। उनके लिए एक निश्चित आरक्षण की सुविधा उत्तर प्रदेश पुलिस में उपलब्ध कराएंगे
योगी ने इस बात पर जो दिया कि सेना से लौटने के बाद अग्निवीरों के रूप में देश को ट्रेंड और अनुशासित युवा सैनिक मिलेंगे। सीएम योगी ने अग्निवीर मुद्दे पर विपक्ष की राजनीति को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विरोधियों का काम हर प्रगति और रिफॉर्म वाले कार्य में अड़ंगा लगाने, टांग अड़ाने और अफवाह फैलाने का है।
सीएम योगी ने कहा कि भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और इसके साजो-सामान के मामल में हम आत्मनिर्भरता की ओर से बढ़ रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से पहले शुक्रवार शाम यहां अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश और समाज के लिए प्रगति और समृद्धि के नित नये प्रतिमान स्थापित करने के लिए समय-समय पर होने वाला रिफॉर्म अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। हर फील्ड में पिछले 10 साल में बेहतरीन रिफॉर्म हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अथर्व्यवस्था को एक सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने और दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में लाने के लिए कार्य किये गये हैं। एक तरफ हम समृद्धि के नित नये सोपान छू रहे हैं, तब हमें राष्ट्रीय सुरक्षा को भी उतना ही महत्व देना होगा।
अग्निवीर जब अपनी सेवा के बाद वापस आएंगे, उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस सेवा में, पीएसी में इन नौजवानों को प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी।
इस ऐलान के बाद अब देखना है कि भाजपा शाषित अन्य राज्य भी क्या इसी तर्ज पर ऐसा ही ऐलान करते हैं और साथ ही मुख्यमंत्री योगी की इस बेहतरीन गूगली को अब विपक्ष क्या प्रतिक्रिया देता है।
उन्नाव में तेज रफ्तार डबलडेकर बस कंटेनर से टकराई, हुआ भीषण सड़क हादसा.
उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह कई घरों के लिए बड़ा ही दुःखद समाचार लेकर आयी, यहाँ हुए भीषण सड़क हादसे मैं कुल 18 यात्रियों की मौत हो गई है. इसमें 14 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. यह हादसा अनियंत्रित डबल डेकर बस के दूध कंटेनर में पीछे से घुसने के कारण हुआ है.
घटना की सूचना पर सम्बंधित थाने की पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर तुरंत ही सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, वहीं हादसे मैं अपनी जान गवां चुके लोगों के पार्थिव शरीर को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही के लिए भिजवाया गया. मौके पर उन्नाव के पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ एवं अन्य थानों का पुलिस बल मौजूद रहा.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर तुरंत संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. योगी आदित्यनाथ ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने और सही कदम उठाएं निर्देश भी जारी किए तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के दो हिस्से हो गये और टैंकर भी पलट गया, दृश्य काफी डरावना था, हर जगह बस लाशें और घायल ही नजर आ रहे थे और वातावरण चीखों से गूंज रहा था
यूपी के परिवहन मंत्री ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, “जनपद उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दे दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं.”
जनपद उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
जिला प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दे दिए गए हैं।
— Dayashankar Singh (Modi Ka Parivar) (@dayashankar4bjp) July 10, 2024