By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
JatBulletinJatBulletinJatBulletin
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Automobile
  • Finance
  • Devotional
  • Travel
  • Sports
  • Lifestyle
  • Festival
  • Entertainment
  • Jobs
  • Education
  • Quotes
  • Yojana
  • जाट बुलेटिन चैनल
Reading: एक बार फिर हुआ रेल हादसा (Rail Accident): हावड़ा से मुंबई जा रही रेल पटरी से उतरी, 2 की मौत के साथ 150 लोगों के घायल होने की खबर..
Share
Font ResizerAa
JatBulletinJatBulletin
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home - राष्ट्रीय - एक बार फिर हुआ रेल हादसा (Rail Accident): हावड़ा से मुंबई जा रही रेल पटरी से उतरी, 2 की मौत के साथ 150 लोगों के घायल होने की खबर..

राष्ट्रीय

एक बार फिर हुआ रेल हादसा (Rail Accident): हावड़ा से मुंबई जा रही रेल पटरी से उतरी, 2 की मौत के साथ 150 लोगों के घायल होने की खबर..

Jat Bulletin
Last updated: July 30, 2024 1:49 pm
Jat Bulletin
Published: July 30, 2024
Share
SHARE

देश मैं कम होने का नाम ही ले रहा है रेल हादसा (Rail Accident), जा रही है जानें और दहशत मैं हैं यात्री।

हावड़ा से मुंबई जा रही रेल संख्या 12810 हावड़ा-मुंबई मेल मंगलवार सुबह एक हादसे का शिकार हो गयी, इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत और 150 लोग घायल होने कि खबर आ रही है। यह एक्सप्रेस ट्रेन झारखंड में चक्रधरपुर डिवीजन के बड़ाबम्बो-राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच से गुजर रही थी, तभी पोटोबेड़ा गांव के पास इसके डिब्बे पटरी से उतर गए। अचानक हुए इस हादसे से ट्रेन मैं चीख पुकार मच गई, ट्रेन के अंदर ऊपर की बर्थ पर गहरी नींद में सो रहे कई लोग अचानक बेहद तेज झटके से नीचे गिर गए।

रेलवे के पोल नंबर 219 के पास आई जोरदार आवाज से कई यात्री सहम से गए और ट्रेन के अंदर अफरातफरी मच गई। जब लोगों को कुछ समझ आता तब तक ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर चुके थे। गिनने पर पता चला कि हावड़ा-मुंबई मेल के 18 कोच पटरी से उतर गए हैं। ट्रेन की सिर्फ चार बोगियां ही पटरी पर सही सलामत खड़ी थी। कहा जा रहा है कि यहीं पर दो दिन पहले एक मालगाड़ी डिरेल हुई थी, जिसके वैगन ट्रैक पर ही थे। वहीं, हावड़ा-मुंबई मेल दूसरे ट्रैक से आ रही थी और पहले से ट्रैक पर पड़े डिब्बों से टकरा कई।

रेलवे की ओर से हावड़ा-मुम्बई रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। घायल यात्रियों को रांची के रिम्स हॉस्पिटल और चक्रधरपुर के आसपास के सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

देश में एक के बाद एक होते रेल हादसे ने सभी को हैरान कर के रख दिया है। जिन लोगों ने आने जाने के लिए एडवांस बुकिंग करवा रखी हैं उनमे दहशत है कि कहीं अगला रेल हादसा उनके साथ ना हो जाये।


For more news, please visit us at:

TAGGED:DerailmentIndian RailwayJharkhand NewsRail AccidentTrain Accident
Share This Article
Facebook Email Print
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • May 2024
  • December 2023
  • March 2019
  • January 2019

Categories

  • ES Money
  • U.K News
  • The Escapist
  • Insider
  • Science
  • Technology
  • LifeStyle
  • Marketing

About US

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?