मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रति माह ₹1,250 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने परिवार की वित्तीय सहायता करने में मदद मिलती है।

महत्वपूर्ण लिंक
योजना का आधिकारिक पेजअंतिम सूची देखें हेल्प डेस्क नं.

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का विस्तृत विवरण

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मुख्य रूप से मध्य प्रदेश की गरीब और निम्न आय वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने और उन्हें वित्तीय आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने के लिए बनाई गई है। इसमें महिलाओं को हर महीने ₹1,250 की सहायता राशि प्रदान की जाती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में जमा होती है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के मुख्य बिंदु

नाममुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
उद्देश्यआर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता
शुरुआत2023
सेक्टरमहिला सशक्तिकरण
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
वर्तमान स्थितिसक्रिय
आवेदन मोडऑनलाइन/ऑफलाइन

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लाभ

  • हर महीने आर्थिक सहायता: महिलाओं को प्रति माह ₹1,250 की आर्थिक सहायता।
  • आत्मनिर्भरता: महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें परिवार में वित्तीय स्थिरता प्राप्त करने में मदद मिलती है।
  • सीधा बैंक ट्रांसफर: सहायता राशि सीधे बैंक खाते में जमा होती है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत की जाने वाली आवेदन प्रक्रिया को सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है, ताकि आवेदक इसमें अपना आवेदन आसानी से कर सकें। निम्नलिखित चरणों का पालन करके आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • Step 1: सबसे पहले ‘Samagra Portal’ पर जाकर आवेदक अपनी E-KYC पूरी करें। उसके पश्चात अपनी समग्र आईडी बना ले जिसका उपयोग आवेदन फॉर्म के भरने मे किया जाएगा।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल
  • Step 2: इसके पश्चात आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / कैंप स्थल पर उपलब्ध होंगे, वहाँ जाकर आवेदन फॉर्म लेकर उसकी सभी डिटेल्स को भरना होगा।
  • Step 3: आवेदन करने के लिए आपको अपना आवश्यक दस्तावेज वहाँ के कार्यकर्ता को देने होंगे।
  • Step 4: उसके बाद आप भरा हुआ आवेदन फॉर्म कैंप स्थल / ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय पर जमा कर दे। वहाँ के कार्यकर्ता आपके फॉर्म को लाड़ली बहना पोर्टल/एप में सबमिट कर देंगे। आवेदन फॉर्म के सबमिट के समय महिला का फोटो लिया जाएगा।
  • Step 5: इसके बाद आपका आवेदन ऑनलाइन सबमिट कर दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद आपको अधिकारी द्वारा फॉर्म की रसीद दी जाएगी। जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • Step 6: ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक की जानकारी एसएमएस/ व्हाटसअप द्वारा भी आवेदक को प्राप्त होगी।
  • Step 7: फॉर्म की रसीद मे आवेदक को एक ‘Registration No.’ मिलेगा, इस No. के द्वारा आवेदक लाड़ली बहना पोर्टल पर जाकर आवेदन की स्थिति Tab पर क्लिक करके फॉर्म Status Check कर सकते हैं।
  • Step 8: आवेदक की Application Form Approved होने के बाद हर महीने 1,250/- रूपए आपके बैंक अकाउंट मे आया करेंगे।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पात्रता

  • मध्य प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार की आय गरीबी रेखा के नीचे (BPL) या निम्न आय वर्ग में होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • समग्र पोर्टल द्वारा जारी परिवार आईडी अथवा सदस्य आईडी
  • समग्र पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत ऋण/सहायता

इस योजना के तहत ऋण की सुविधा नहीं है, लेकिन हर महीने नियमित वित्तीय सहायता दी जाती है। इसका उद्देश्य महिलाओं को सीधी आर्थिक मदद प्रदान करना है।

संबंधित प्रश्न (FAQ)

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 के क्या उद्देश्य हैं?
उत्तर – महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करना।
योजना अंतर्गत हितग्राहियों की पात्रता क्या निर्धारित की गयी है ?
उत्तर – योजना में उल्लेखित अपात्रता की श्रेणी में नहीं आने वाली, 01 जनवरी 1961 के पश्चात् परन्तु 01 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला सहित) वर्ष 2023 में आवेदन हेतु पात्र होंगीं।
क्या योजना अंतर्गत परिवार की आय की कोई भी सीमा है ?
उत्तर – हाँ, योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाऐं अपात्र होंगी, जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से वार्षिक आय रुपये 2.5 लाख से अधिक हो।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: उत्तर प्रदेश के पारंपरिक शिल्पकारों के लिए एक नई दिशा.

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना: उत्तर प्रदेश के पारंपरिक शिल्पकारों के लिए एक नई दिशा

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के पारंपरिक कारीगरों और श्रमिकों को आर्थिक सहायता, आधुनिक उपकरण, और प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से पारंपरिक उद्योगों जैसे कुम्हार, बढ़ई, लोहार, दर्जी आदि में काम करने वाले श्रमिकों की आय को बढ़ाना और उनके व्यवसाय को आधुनिक बनाना है।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य के पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक तकनीक और उपकरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें। इस योजना के तहत सरकार कारीगरों को निःशुल्क प्रशिक्षण और उपकरण मुहैया कराती है, ताकि उनकी कला और कौशल को बढ़ावा मिले और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो पारंपरिक रूप से लकड़ी का काम, कपड़ा बुनाई, लोहार का काम, मिट्टी के बर्तन बनाना जैसे पारंपरिक कार्यों में संलग्न हैं। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे अपने व्यवसाय को आधुनिक मांग के अनुसार ढाल सकें।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के मुख्य बिंदु

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभ

  • निःशुल्क प्रशिक्षण: योजना के तहत कारीगरों को आधुनिक तकनीक में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।
  • उपकरण सहायता: कारीगरों को सरकार द्वारा निःशुल्क आधुनिक उपकरण दिए जाते हैं, ताकि वे अपने कार्य को और बेहतर कर सकें।
  • आर्थिक सहायता: कारीगरों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता भी दी जाती है, जिसमें कच्चे माल की खरीद और कार्यशालाएं स्थापित करना शामिल है।
  • स्वरोजगार को बढ़ावा: योजना के माध्यम से कारीगरों को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलता है, जिससे वे स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आवेदन प्रक्रिया

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत की जाने वाली आवेदन प्रक्रिया को सरल और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया गया है, ताकि आवेदक इसमें अपना आवेदन आसानी से कर सकें। निम्नलिखित चरणों का पालन करके आप इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • Step-1: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर इंटरनेट ब्राउज़र खोलें और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के आवेदन हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://diupmsme.upsdc.gov.in पर जाएं।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना
  • Step-2: हेडर सेक्शन मैं “Login” पर क्लिक करें: होमपेज पर आपको हेडर सेक्शन मैं “Login” का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करके के बाद आपको “Applicant Login” पर भी क्लिक करना है।
  • स्टेप 3: नया रजिस्ट्रेशन करें: आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको “New Registration” विकल्प को चुनना है, जिसके पश्चात् आपको स्कीम सेलेक्ट करके अपना नाम, जन्म की तारीख, पिता का नाम, मोबाइल नंबर आदि महत्वपूर्ण जानकारी भरकर “Submit” का बटन पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 4: Username तथा Password सुरक्षित करें: प्रक्रिया पूर्ण होने पर आपको आपका “Username तथा Password” मिलेगा जिसे कहीं नोट करके सुरक्षित रखें और किसी से साझा न करें।
  • Step-5: आवेदन के लिए लॉगिन करें: अब आपको “Registered User” पर लॉगिन करना है जिसके बाद आपके सामने योजना के लिए प्रार्थना पत्र खुल जायेगा, जिसमे आपको मांगी गयी सभी जानकारियां (व्यक्तिगत व बैंक सम्बन्धी) सही से भरनी हैं। साथ ही आपको विभाग द्वारा मांगे गए दस्तावेज भी प्रार्थना पत्र के साथ अपलोड करने हैं।
  • Step-6: Applicant Number: अब प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात् आपको एक “Applicant Number” मिलेगा जो आपको सुरक्षित रखना है साथ ही प्रार्थना पत्र की एक प्रति भी सुरक्षित कर लें, जो भविष्य मैं आपको अपने आवेदन की स्थिति जानने मैं मदद करेगा।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

योजना के लिए पात्रता

योजना के तहत लाभ पाने के लिए कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं:

  1. आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  3. आवेदक पारंपरिक शिल्प कार्यों में संलग्न होना चाहिए, जैसे कि लकड़ी का काम, बुनाई, लोहार का काम, इत्यादि।
  4. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग या गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड (पहचान प्रमाण के लिए)
  2. निवास प्रमाण पत्र (स्थायी निवासी प्रमाणित करने के लिए)
  3. आय प्रमाण पत्र (आर्थिक योग्यता के लिए)
  4. व्यवसाय प्रमाण पत्र (पारंपरिक शिल्प कार्य में संलग्न होने का प्रमाण)
  5. बैंक खाता विवरण (आर्थिक सहायता के हस्तांतरण के लिए)
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

ऋण/सहायता

योजना के तहत निम्नलिखित सहायता प्रदान की जाती है:

  • उपकरण अनुदान: कारीगरों को नए उपकरण मुफ्त या सब्सिडी दरों पर उपलब्ध कराए जाते हैं।
  • आर्थिक सहायता: कच्चे माल की खरीद और व्यवसाय के विस्तार के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है।
  • प्रशिक्षण सहायता: कारीगरों को मुफ्त में कौशल विकास और आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाता है।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQs)

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए कौन पात्र है?
उत्तर प्रदेश के पारंपरिक कारीगर, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आते हैं, इस योजना के लिए पात्र हैं।
इस योजना के तहत कारीगरों को क्या लाभ मिलते हैं?
मुफ्त प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण, और व्यवसाय के विस्तार के लिए वित्तीय सहायता मिलती है।
इस योजना में आवेदन कैसे करें?
आप ऑनलाइन सरकारी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार की एक ऐसी पहल है, जो पारंपरिक कारीगरों और श्रमिकों को न सिर्फ आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है, बल्कि उनके हुनर को नई पहचान भी दिलाती है। इस योजना के माध्यम से कारीगर न सिर्फ अपनी आय बढ़ा सकते हैं, बल्कि अपने व्यवसाय को भी आधुनिक और प्रतिस्पर्धात्मक बना सकते हैं। यह योजना आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण योगदान देती है और प्रदेश के श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार करती है।


JatBulletin

यूपी पत्रकार पेंशन योजना: वरिष्ठ पत्रकारों के लिए आर्थिक सुरक्षा का बेहतरीन कदम..

UP Patrakar Pension Yojana

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों के लिए “यूपी पत्रकार पेंशन योजना” के अंतर्गत पेंशन देने का फैसला किया है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिससे वे अपने जीवन के अंतिम चरण में आर्थिक दृष्टि से सशक्त हो सकें। सरकार की इस पहल के तहत पात्र पत्रकारों को मासिक पेंशन दी जाएगी। योजना का उद्देश्य उन पत्रकारों को सम्मान देना है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अब वृद्धावस्था में किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। योजना का संचालन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जायेगा।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, यूपी ने योजना को जल्द से जल्द लागू करने के लिए 60 साल या इससे अधिक आयु के पत्रकारों का विवरण एक सप्ताह के अंदर देने को कहा है। इसके अलावा उन राज्यों से भी योजना का विवरण माँगा है जहाँ इस तरह की योजनायें चल रही हैं।

यूपी पत्रकार पेंशन योजना का उद्देश्य और महत्व

यूपी पत्रकार पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। पत्रकारों का काम सिर्फ खबरों को प्रसारित करना नहीं होता, बल्कि वे समाज के लिए एक अहम भूमिका निभाते हैं। कई पत्रकार आर्थिक तंगी के कारण अपने जीवन के अंतिम चरण में कठिनाईयों का सामना करते हैं। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर न हों और उन्हें वृद्धावस्था में सम्मानजनक जीवन मिल सके।

यूपी पत्रकार पेंशन योजना के प्रमुख बिंदु

यूपी पत्रकार पेंशन योजना के तहत पेंशन पाने के लिए पात्रता:

  • आवेदक पत्रकार की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • पत्रकारिता के क्षेत्र में कम से कम 20 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
  • आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल मीडिया में कार्यरत रहे पत्रकार ही योजना के लिए पात्र होंगे।

यूपी पत्रकार पेंशन योजना के तहत मिलने वाली पेंशन राशि ?

यूपी सरकार ने यूपी पत्रकार पेंशन योजना के तहत पत्रकार को मिलने वाली पेंशन राशि की घोषणा सर्कार द्वारा योजना के विस्तार के साथ जल्द ही की जाएगी। यह राशि लाभार्थी के बैंक खाते में हर महीने ट्रांसफर की जाएगी। पेंशन की यह राशि पत्रकार की आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी और उन्हें वृद्धावस्था में किसी भी प्रकार की आर्थिक दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यूपी पत्रकार पेंशन योजना की आवेदन प्रक्रिया

यूपी पत्रकार पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक पत्रकारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा या ऑफलाइन इसकी जानकारी जल्द ही उपलब्ध होगी। आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया जायेगा ताकि कोई भी पत्रकार आसानी से आवेदन कर सके।

  1. ऑनलाइन आवेदन: ऑनलाइन आवेदन की स्थिति मैं योजना के लिए आवेदन उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकेगा।
  2. आवश्यक दस्तावेज़: आवेदन पत्र के साथ पहचान पत्र, पत्रकारिता का अनुभव प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, और बैंक खाता विवरण जैसे आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
  3. आवेदन की समीक्षा: सभी दस्तावेजों की समीक्षा होने के बाद पात्र पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

यूपी पत्रकार पेंशन योजना की खासियत

  1. आर्थिक सुरक्षा: यह योजना उन वरिष्ठ पत्रकारों के लिए एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है जो अपनी सेवाओं के बाद आर्थिक रूप से कमजोर हैं।
  2. सरल आवेदन प्रक्रिया: योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और बेहद सरल रखी गई है, जिससे कोई भी पत्रकार आसानी से आवेदन कर सकता है।
  3. समाज में पत्रकारों का सम्मान: यह योजना पत्रकारों के सम्मान और उनकी सेवाओं को सराहने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

यूपी पत्रकार पेंशन योजना के लाभ

  • इस योजना से वरिष्ठ पत्रकारों को वृद्धावस्था में राहत मिलेगी।
  • जिन पत्रकारों के पास नियमित आय का साधन नहीं है, उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होगी।
  • राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रेरित करेगा और उनके भविष्य के प्रति चिंताओं को कम करेगा।

इस योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के पत्रकारों को न केवल आर्थिक मदद प्रदान करना है, बल्कि उन्हें समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी करना है।

यूपी पत्रकार पेंशन योजना पत्रकारिता के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल है, जो राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों को उनके योगदान के लिए सम्मान और आर्थिक स्थिरता प्रदान करेगी। यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो योजना के शुरू होते ही ऑनलाइन आवेदन करें और इस योजना का हिस्सा बनें।

नोट: उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी इस योजना को शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना का प्रारूप जल्द ही तैयार हो जायेगा और इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा। फ़िलहाल इसे लागू नहीं किया गया है, इस योजना के लागू होते ही आपको योजना से सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट तथा आवेदन करने के सभी आवश्यक लिंक और प्रक्रिया इसी आर्टिकल के माध्यम से उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। सभी अपडेट पाने के लिए आप हमारी वेबसाइट jatbulletin.com को आज ही बुकमार्क करके रख सकते हैं।


JatBulletin

Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan Yojana: अब 8वीं पास युवाओं को भी मिलेगा 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन..

Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan Yojana

Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan Yojana एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य युवाओं को स्व-रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने और राज्य के आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। इस योजना के तहत युवाओं को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है ताकि वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें और उसे सफलतापूर्वक चला सकें। इस योजना का उद्देश्य अगले 10 वर्षों में 10 लाख सूक्ष्म इकाइयां स्थापित करना है, जिससे हर साल 1 लाख शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को वित्तीय सहायता मिलेगी.

योजना का महत्व

Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan Yojana का महत्व आर्थिक और सामाजिक दोनों ही स्तरों पर बहुत बड़ा है। यह योजना न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करती है, बल्कि देश की आर्थिक व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। इस योजना के माध्यम से निम्नलिखित लाभ होते हैं:

  • रोजगार सृजन: युवा उद्यमी अपने व्यवसाय में नए रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं, जिससे बेरोजगारी की समस्या कम हो सकती है।
  • ग्रामीण और शहरी विकास: योजना के तहत युवा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जिससे इन क्षेत्रों का समग्र विकास हो सकता है।
  • आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम: यह योजना प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर भारत योजना का हिस्सा है, जो देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

योजना के लाभ

इस योजना के अंतर्गत युवाओं को निम्नलिखित प्रकार के लाभ दिए जाते हैं:

  1. वित्तीय सहायता: योजना के अंतर्गत चयनित आवेदक व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
  2. अनुदान: जब एक व्यक्ति पहले वाले ऋण को सफलतापूर्वक पुनर्भुगत कर देता है, तो उसे दूसरे ऋण की भी अवधारणा की जा सकती है, जिसकी राशि 7.5 लाख रुपये तक हो सकती है।
  3. व्यवसायिक मार्गदर्शन और प्रशिक्षण: युवाओं को व्यवसाय संचालन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे वे व्यवसायिक कठिनाइयों का सामना आसानी से कर सकें।
  4. अन्य सुविधाएं: युवा उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी और समर्थन प्रदान किया जाता है।

पात्रता (Eligibility Criteria)

Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan Yojana के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता शर्तों का पालन करना आवश्यक है:

  1. आयु सीमा: योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  2. शैक्षणिक योग्यता: आवेदक को न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  3. निवास प्रमाण पत्र: आवेदक को उस राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए जहां यह योजना लागू है।
  4. व्यवसाय प्रकार: आवेदक को किसी भी प्रकार का उत्पादन, सेवा, या व्यापार आधारित व्यवसाय शुरू करना होगा।
  5. अन्य योजनाओं का लाभ नहीं लिया हो: यदि आवेदक पहले किसी अन्य सरकारी योजना के तहत उद्यम शुरू करने के लिए अनुदान या ऋण प्राप्त कर चुका है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan Yojana के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को बहुत सरल और सुलभ बनाया गया है। आवेदन की प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होती है:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: योजना के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (जो जल्द ही उपलब्ध होगी) पर जाना होगा। इसके अलावा, आप नजदीकी जिला उद्योग केंद्र या MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) विभाग के कार्यालय में भी जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  2. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें: ऑनलाइन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, आयु, मोबाइल नंबर, पता, व्यवसाय से संबंधित जानकारी, और बैंक खाता विवरण भरें। ध्यान रखें कि सभी जानकारी सही और प्रमाणित होनी चाहिए।
  3. दस्तावेज़ अपलोड करें: आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज़ जैसे:
    • निवास प्रमाण पत्र,
    • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र,
    • व्यवसाय योजना,
    • बैंक खाता विवरण,
    • आधार कार्ड,
    • मोबाइल नंबर
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • अन्य कोई भी दस्तावेज जो मांगे जाएँ
  4. फॉर्म सबमिट करें: सभी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद आवेदन फॉर्म को सबमिट करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक आवेदन संख्या मिलेगी, जिसे आप भविष्य में आवेदन की स्थिति जांचने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
  5. आवेदन की स्थिति जांचें: आवेदन जमा करने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। आवेदन स्वीकृत होने पर आपको संबंधित अधिकारी द्वारा संपर्क किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।

योजना के नियम और शर्तें (Terms and Conditions)

Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan Yojana के तहत कुछ नियम और शर्तें लागू होती हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है:

  1. ऋण की वापसी: योजना के अंतर्गत प्राप्त ऋण को एक निश्चित समयावधि में वापस करना होता है।
  2. अनुदान की वापसी: यदि आवेदक योजना की शर्तों का उल्लंघन करता है या व्यवसाय बंद कर देता है, तो उसे अनुदान राशि वापस करनी होगी।
  3. ऋण का उपयोग: योजना के तहत प्राप्त ऋण का उपयोग केवल व्यवसाय संचालन के लिए किया जा सकता है, अन्य उद्देश्यों के लिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकता।
  4. बिजनेस की निगरानी: सरकार या संबंधित विभाग द्वारा आवेदक के व्यवसाय की निगरानी की जा सकती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऋण का सही उपयोग हो रहा है।
  5. नियमित रिपोर्टिंग: लाभार्थी को अपने व्यवसाय की प्रगति के बारे में समय-समय पर संबंधित विभाग को जानकारी देनी होगी।

Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan Yojana मुख्य रूप से युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गयी है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करना और उन्हें एक सफल उद्यमी बनने में मदद करना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक ऋण, अनुदान और अन्य संसाधन उपलब्ध कराती है ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें।


JatBulletin

बरसाना यात्रा: एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव, बरसाना के बारे मैं और जानें..

Barsana: A Spiritual and Cultural Experience
Barsana: A Spiritual and Cultural Experience (Image Credits: Banarasi Toli)

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित और भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा से लगभग 50 किलोमीटर दूर बसा बरसाना, श्री राधारानी जिनको बृजवासी लाड़ली जी के नाम से भी सम्बोधित करते हैं की नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। यह धार्मिक स्थल भगवान श्रीकृष्ण और राधा के अप्रतिम प्रेम से जुड़ा हुआ है। बरसाना, विशेष रूप से राधाष्टमी तथा होली के दौरान, रंगों और संस्कृति के जश्न का अनोखा अनुभव प्रदान करता है। यहां यात्रा करने से न केवल आध्यात्मिक शांति मिलती है, बल्कि यहां की सुंदरता और लोक कला भी मन को मोह लेती है। अगर आप भी श्री लाड़ली जी के अनन्य भक्त हैं तो आपको बरसाने आकर श्रीजी का आशीर्वाद जरूर प्राप्त करना चाहिए। आइए जानते हैं कि बरसाना में आपको क्या देखना चाहिए, ठहरने के क्या स्थान हैं, यहां का प्रसिद्ध खान-पान क्या है और यहाँ से आप क्या खरीद सकते हैं।

बरसाना के प्रमुख दर्शनीय स्थल

1. श्रीराधारानी मंदिर, बरसाना

श्रीराधारानी मंदिर, जिसे श्रीलाडलीजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, इसे बरसाना का मुख्य आकर्षण माना जाता है। शानदार वास्तुकला और खूबसूरत नक्काशी से बना यह मंदिर राधारानी के जन्मस्थान पर स्थित है और भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। यह मंदिर वैष्णव धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है और हर साल लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं, खासकर राधाष्टमी और होली के अवसरों पर।

राधारानी मंदिर की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता अत्यधिक है क्योंकि इसे राधा रानी के निवास स्थान के रूप में जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, राधा जी का जन्म यहीं हुआ था, और यह स्थान राधा और कृष्ण की प्रेम लीलाओं का केंद्र भी रहा है। बरसाना स्वयं राधारानी की भूमि मानी जाती है, और यहां की हर चीज़ राधा के साथ जुड़ी हुई मानी जाती है। मंदिर में प्रवेश के लिए एक विशाल सीढ़ीदार रास्ता है, जिसमें लगभग 200 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। यह रास्ता श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाता है। सीढ़ियों के दोनों ओर खूबसूरत दृश्य दिखाई देते हैं, और आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य लोगों का मन मोह लेता है।

2. कीर्ति मंदिर, बरसाना

कीर्ति मंदिर बरसाने का एक खास मंदिर है जो श्री राधारानी जी की मां माता कीर्ति को समर्पित है, वैसे ब्रज में आपको राधा रानी के कई मंदिर मिल जाएंगे। लेकिन, रंगीली महल के पास कीर्ति मंदिर लोगों को कई कारणों से अपनी तरफ आकर्षित करता है। कीर्ति मंदिर दुनिया का ऐसा एकलौता मंदिर है जहां राधा रानी मां की गोद में है। मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे के दोनों तरफ अष्ट सखियां लाडलीजी को निहारती नजर आएंगी। यहां आपको विभिन्न झांकियां भी देखने को मिलेंगी। श्री लाडलीजी को झूला झुलाते भगवान श्रीकृष्ण की झांकी बरबस ही पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। सखियों के साथ रासलीला करते राधा कृष्ण की झांकी पर्यटकों का मन मोह लेती है।

जगदगुरु कृपालु महाराज द्वारा बनवाया गए कीर्ति मंदिर की वास्तुकला अत्यधिक सुंदर और शिल्प कला का अद्भुत उदाहरण है। मंदिर की ऊंचाई और इसके निर्माण की शैली इसे दूर से ही एक भव्य रूप प्रदान करती है।

3. रंगीली गली, बरसाना

रंगीली गली बरसाना का एक प्रमुख और प्रसिद्ध स्थल है, जो राधारानी और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ा हुआ है। यह गली विशेष रूप से अपने सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के लिए जानी जाती है और बरसाना आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण आकर्षण का केंद्र है। रंगीली गली का नाम सुनते ही बरसाना की होली की परंपरा और यहां के अद्वितीय त्योहारों का चित्रण मन में उभर आता है।

इस गली में हर साल होली के समय विशेष रूप से उत्सव का माहौल रहता है। लट्ठमार होली यहां की सबसे प्रसिद्ध परंपरा है, जो विशेष रूप से रंगीली गली में मनाई जाती है। बरसाना की इस होली में पुरुष नंदगांव से आते हैं, जिन्हें गोप कहा जाता है, और वे रंगीली गली में राधा रानी की गली में प्रवेश करते हैं। इसके बाद, बरसाना की महिलाएं, जिन्हें गोपियों के रूप में माना जाता है, इन पुरुषों पर लाठियों से वार करती हैं, जबकि पुरुष खुद को ढालों से बचाते हैं। यह लीलामय होली राधा और कृष्ण की नोकझोंक और प्रेम की अभिव्यक्ति है। यह दृश्य देखने लायक होता है और लाखों श्रद्धालु और पर्यटक इसे देखने आते हैं।

4. मान मंदिर, बरसाना

मान मंदिर, बरसाना के चार प्रमुख पहाड़ी मंदिरों में से एक है, जो अपने धार्मिक और पौराणिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर राधारानी और भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि से जुड़ा हुआ है और राधा-कृष्ण की नोकझोंक और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। बरसाना, जो राधारानी का जन्मस्थान है, यहां की धार्मिक परंपराओं और उत्सवों के लिए प्रसिद्ध है, और मान मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षणों में से एक है।

मान मंदिर का धार्मिक महत्त्व राधा और कृष्ण की पौराणिक कथा से जुड़ा हुआ है। कथा के अनुसार, एक दिन राधारानी श्रीकृष्ण से नाराज होकर इस पहाड़ी पर आ गईं और कृष्ण से दूर होकर यहाँ आकर बैठ गईं। भगवान श्रीकृष्ण राधा को मनाने के लिए यहां आए, और तब से यह स्थान ‘मान मंदिर’ के नाम से प्रसिद्ध हो गया। मान मंदिर की वास्तुकला अत्यधिक सुंदर और साधारण है, लेकिन इसका वातावरण बहुत ही शांत और दिव्य होता है। यह मंदिर एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, जहां से पूरे बरसाना का अद्भुत दृश्य देखा जा सकता है।

5. प्रेम सरोवर, बरसाना

लाडलीजी के अश्रुओं से बना यह पवित्र सरोवर अत्यंत शांत और सौम्य है, इसको लेकर कई धारणाएं प्रचलित हैं, पर निश्चित ही यहाँ आकर हर भक्त को आंतरिक शांति मिलती है। प्रेम सरोवर के चारों ओर हरी-भरी वनस्पति और पानी में गिरते पेड़ों का प्रतिबिंब इसे एक जादुई अनुभव बनाते हैं। यह स्थल विशेष रूप से राधा-कृष्ण के भक्तों के लिए एक आस्था का प्रतीक है, जहां वे भगवान की लीलाओं को स्मरण करते हैं और अपने जीवन में प्रेम, भक्ति और समर्पण का अनुभव करते हैं।

6. मोहन सरोवर, बरसाना

मोहन सरोवर का धार्मिक महत्त्व राधा और कृष्ण की पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है। यह पवित्र सरोवर भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कई लीलाओं को साक्षी रहा है। यह सरोवर भगवान कृष्ण के नाम पर बना है, जिन्हें प्रेम और भक्ति के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। मोहन सरोवर के आसपास की मान्यता है कि राधा और कृष्ण की दिव्य लीलाओं के दौरान, यह स्थान विश्राम और ध्यान का केंद्र रहा है। यह स्थल विशेष रूप से राधा-कृष्ण के भक्तों के लिए एक आस्था का प्रतीक है, जहां वे भगवान की लीलाओं को स्मरण करते हैं और अपने जीवन में प्रेम, भक्ति और समर्पण का अनुभव करते हैं।

बरसाने के प्रमुख स्थानीय त्यौहार

वैसे तो बृजमण्डल मैं समस्त हिन्दू त्योहारों को धूमधाम से मानाने की परंपरा रही है पर जब बात बरसाने की आती है तो, यहाँ के स्थानीय लोग राधाष्टमी और होली को पूरे मनोयोग से मनाते हैं

1. राधाष्टमी उत्सव

राधारानी मंदिर में राधाष्टमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह राधा रानी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है और इस दिन यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। मंदिर में विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया जाता है, और भव्य झांकियां सजाई जाती हैं।

2. होली का उत्सव

बरसाना की होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, जिसे “लट्ठमार होली” के नाम से जाना जाता है। होली के समय यहां राधारानी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ होती है। यह त्योहार राधा और कृष्ण की लीला को समर्पित होता है, और यहां की होली की परंपरा बेहद अद्वितीय और रंग-बिरंगी होती है।

मथुरा-वृंदावन से खरीदने योग्य वस्तुएं

मथुरा और वृंदावन, भगवान कृष्ण की जन्मभूमि और बाल्यकाल की लीला स्थली, अपने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां की कुछ विशेष वस्तुएं हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं:

1. राधा-कृष्ण की मूर्तियाँ:

मथुरा और वृंदावन में भगवान कृष्ण की विविध प्रकार की मूर्तियाँ मिलती हैं। आप लकड़ी, पत्थर या धातु की बनी मूर्तियाँ खरीद सकते हैं। ये मूर्तियाँ घर की पूजा के लिए विशेष रूप से लोकप्रिय हैं।

2. पेंटिंग और चित्र

मथुरा और वृंदावन की कला में लघु चित्रण का बड़ा महत्व है। यहां के कलाकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स, विशेष रूप से राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित, बहुत सुंदर होती हैं। ये कला के प्रेमियों के लिए बेहतरीन उपहार हो सकती हैं।

3. ठाकुरजी की पोशाक एवं श्रृंगार

पूरे बृजमण्डल मैं आपको ठाकुरजी (भगवान श्रीकृष्ण) की और राधारानी की खूबसूरत और मनोहारी पोशाकें तथा उनके श्रृंगार के लिए एक से बढ़कर एक वस्तुएं मिल जाएँगी, जिन्हे सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक से शृद्धालु बड़े ही प्रेमपूर्वक ले जाते हैं।

4. कंठी-माला और पूजा सामग्री

बृजमण्डल मैं आपको कंठी-माला और पूजा सामग्री भी हर जगह मिल जाएगी। यहाँ की तुलसी माला तो वैष्णवजनों मैं अत्यंत लोकप्रिय है, साथ ही पूजा के लिए विशेष सामग्री भी बृज मैं आने वाले लाखों भक्तजन बड़े चाव से खरीदकर ले जाते हैं।

बरसाने के मुख्य स्थानीय व्यंजन?

अब बृजमण्डल की बात हो और खानपान पर चर्चा न की जाये, ये तो असंभव हैं क्योंकि बृज के लोग खानपान के बड़े प्रेमी माने जाते हैं और उस पर भी मिठाइएं के लिए तो हर बृजवासी आपको दीवाना मिलेगा। बरसाना की यात्रा के दौरान यहां के पारंपरिक व्यंजन और मिठाइयाँ ज़रूर चखनी चाहिए। वैसे तो आपको खाने के लिए पारम्परिक नार्थ इंडियन और साउथ इंडियन भोजन बहुतायत मैं उपलब्ध है, पर जब यहां के स्थानीय भोजन की बात की जाती है तो आप निम्न व्यंजन का स्वाद लेना न भूलें

1. देसी घी के लड्डू

बरसाना के राधा रानीमंदिर के प्रसाद के रूप में मिलने वाले लड्डू बहुत प्रसिद्ध हैं। इन लड्डुओं का स्वाद बेहद खास होता है और यह यहां की एक विशिष्ट मिठाई है।

2. जलेबी, कचौड़ी और आलू का झोल (सब्जी)

यह बृज का प्रमुख नाश्ता है जिसके बिना बृजवासी दिन की शुरुवात की कल्पना भी नहीं करना चाहेंगे, यह बरसाने और पूरे बृजमण्डल मैं आपको स्थानीय दुकानों और खाने की जगहों पर बड़ी ही आसानी से मिलता है। गरमागरम कचौड़ी के साथ आलू का झोल (सब्जी) और साथ मैं गरम जलेबी की मिठास का स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा।

3. दही की मीठी लस्सी

जलेबी, कचौड़ी के साथ अगर दही की ठंडी और मीठी लस्सी और पी ली जाये तो मानो सोने पर सुहागा। लस्सी खासतौर पर गर्मियों के दौरान बहुत पसंद की जाती है। यहाँ की मोटी मलाई वाली लस्सी का स्वाद आपको बरसाना और बृजमण्डल की यात्रा के दौरान एक अलग ताजगी का अनुभव देगा।

4. मक्खन और मिश्री

राधा और कृष्ण के प्रतीक के रूप में मक्खन और मिश्री का सेवन यहां की धार्मिक यात्रा का एक हिस्सा है। कई मंदिरों के पास यह आपको आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

5. मथुरा के पेड़े

बृज मैं आये और पेड़े नहीं खाये तो क्या ही खाया, वैसे तो बृज मैं इतने प्रकार की मिठाइयां मिलती हैं की आप सोच भी नहीं सकते पर इनमे सबसे प्रमुख हैं, मथुरा के पेड़े जो देश ही नहीं विदेशों तक मशहूर हैं और इनका स्वाद आपको इन्हे भूलने नहीं देगा। तो जब भी बृजमण्डल मैं आएं तो यहाँ के पेड़े खाना न भूलें।

यात्रा का सर्वश्रेष्ठ समय

बरसाना की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय होली का होता है जो मार्च मैं आती है, जब यहां चहुंओर होली की धूम रहती हैं और विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली होती है। यह होली का त्योहार न केवल भारत, बल्कि दुनियाभर में एक अलग पहचान रखता है। इसके अलावा राधाष्टमी के साथ ही अक्टूबर से मार्च के बीच का समय भी अच्छा माना जाता है, पर इस समय आते समय गर्म कपडे लाना न भूलें क्योंकि इस दौरान मौसम अत्यधिक ठंडा रहता है।

कैसे पहुंचे?

  1. हवाई मार्ग: बरसाना के निकटतम हवाई अड्डा दिल्ली (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) है, जो लगभग 150 किलोमीटर दूर है। वहां से आप टैक्सी या बस के माध्यम से बरसाना पहुंच सकते हैं।
  2. रेल मार्ग: निकटतम रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन है, जो लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मथुरा से आप टैक्सी या बस लेकर आसानी से बरसाना पहुँच सकते हैं।
  3. सड़क मार्ग: मथुरा और दिल्ली से बरसाना के लिए नियमित बसें और टैक्सी सेवाएं उपलब्ध हैं। निजी वाहन से भी आप आराम से यहां पहुँच सकते हैं।

ठहरने के उत्तम स्थान

बरसाना में कई धर्मशालाएं, गेस्ट हाउस और होटल उपलब्ध हैं, जो आपके बजट और सुविधा के अनुसार विकल्प प्रदान करते हैं। साथ ही आस-पास स्थित मथुरा और वृंदावन में भी अच्छे होटल्स मिल जाते हैं। यहां पर आपको लक्ज़री से लेकर बजट होटल्स तक कई विकल्प मिलेंगे।

ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

  1. स्थानीय संस्कृति का सम्मान करें: धार्मिक नगरी होने के कारन यहाँ के लोग रीति-रिवाजों के प्रति बहुत आस्थावान हैं। इसलिए स्थानीय संस्कृति का सम्मान करना महत्वपूर्ण है।
  2. पर्यावरण की सुरक्षा: यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए पर्यावरण का ध्यान रखें। प्लास्टिक का उपयोग न करें और कचरा सही स्थान पर फेंकें।
  3. धैर्य रखें: धार्मिक स्थलों पर भीड़ हो सकती है। धैर्य बनाए रखें और सब कुछ आराम से करें।
  4. स्थानीय लोगों के साथ संवाद करें: उनकी मदद से आप बरसाना के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में जान सकते हैं।
  5. उचित वस्त्र पहनें: धार्मिक स्थलों पर जाने के दौरान आपको साधारण और पारंपरिक वस्त्र पहनने चाहिए। महिलाओं को साड़ी या सलवार-कुर्ता पहनना उचित होता है, जबकि पुरुषों को कुर्ता या टी-शर्ट और पैंट पहनना चाहिए।

बरसाना यात्रा न केवल एक धार्मिक अनुभव है, बल्कि यह आपको उत्तर प्रदेश की पारंपरिक संस्कृति, बृजमंडल के स्वादिष्ट भोजन और ऐतिहासिक महत्व से परिचित कराती है। यहां की यात्रा करने पर आप भारतीय धर्म और कृष्ण भक्ति के एक अनोखे अनुभव को महसूस करेंगे। ये यात्रा आपको न सिर्फ भौतिक वरन आत्मिक रूप से भी अध्यात्म से ओतप्रोत कर देगी, जो आपके जीवन मैं यकीनन एक यात्रा एक समृद्ध और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगी।


JatBulletin

राधाष्टमी पर बरसाने मैं लगा भक्तगणों का ताँता, राधे राधे की गूँज के साथ झूम रहा पूरा बृज, क्या है खास?

ब्रज की अधिष्ठात्री देवी व लीलाधर श्रीकृष्ण की आध्यात्मिक शक्ति श्रीराधारानी जी का प्राक्टोत्सव ‘राधाष्टमी’ आज यानी बुधवार, 11 सितंबर को मनाई जा रही है। आज समूचा बृज क्षेत्र ‘राधा राधा’ नाम से गुंजायमान है, यहाँ लाखों की संख्या मैं भक्तगण पहुँच चुके हैं और हर कोई राधा रानी के दर्शन को बेताब नजर आ रहा है।

जगह जगह भंडारे व लोक गायन का प्रबंध

श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न समाजसेवी संगठनों द्वारा भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे बृज क्षेत्र मैं आने वाले समस्त श्रद्धालुगण राधाष्टमी के इस पवन अवसर पर प्रसाद से वंचित न रह जाएँ। साथ ही यहाँ सांस्कृतिक काय्रक्रमों के साथ भजन गायन, लोक गायन एवं रसिया गायन आदि की भी व्यवथा की गयी है, जिससे भक्तगण राधाकृष्ण की लीलाओं का मंचन भी देख पा रहे हैं।

झालरों एवं रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया बरसाना

पूरा बरसाना झालरों एवं रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है, इसके साथ ही बृज क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों को सजाने का जिम्मेदारी मंदिर प्रबंधन को दी गयी है। सजने वाले मंदिरों में बरसाना के साथ-साथ मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, दाऊजी, गोवर्धन, महावन, छटीकरा एवं मार्ग के अन्य मंदिर भी शामिल हैं। साथ ही छोटे बड़े सामाजिक समूहों ने भी अपने अपने स्तर पर अपने आसपास के मंदिरों को सजाया है।

बनाये गए हैं सेफी पॉइंट

साथ ही बरसाने व आसपास के क्षेत्रों मैं विभिन्न जगह सेल्फी पॉइंट की व्यवस्था भी की गयी है जिससे आने वाले श्रद्धालुगण इस खास मौके पर अपनी फोटो खींचकर अपनी यात्रा को यादगार बना सकें।

ट्रैफिक की है उचित व्यवस्था

बृज मंडल मैं आने वाले सभी श्रद्धालुओं के साथ ही आम जनमानस को समस्या न हो इसके लिए ट्रैफिक को जगह जगह रोकने और डाइवर्ट करने का पूरा प्रबंध प्रशासन ने किया है, जिससे भक्तजन बिना किसी व्यवधान के राधाष्टमी का पूरा आनंद उठा पाएं।

क्या है पूजा का विधान

इस दिन भक्त राधाष्टमी का व्रत रखते हैं और श्रीराधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना करते हैं। राधा अष्टमी व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पूजा स्थल की अच्छे से सफाई करें। अब एक लकड़ी की चौकी लें और उस पर पीला कपड़ा बिछाएं, अब राधा रानी की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद जल से स्नान कराएं और प्रतिमा को चौकी पर स्थापित करें। अब धूप और दीपक जलाकर राधा रानी को फूल, फल, चंदन और वस्त्र अर्पित करें। फिर राधा रानी का श्रृंगार करें। राधा रानी के साथ साथ भगवान श्रीकृष्ण की भी पूजा अर्चना करें, पूजा के दौरान राधा रानी के मंत्र जाप या उनके स्तोत्र का पाठ करें। पूजा का समापन श्री राधा जी और भगवान श्रीकृष्ण की आरती करें और राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित करें। इसके बाद सभी को प्रसाद बांटे और स्वयं भी ग्रहण करें।


JatBulletin

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया हुए कांग्रेस मैं शामिल, विनेश लड़ेंगी जुलाना से चुनाव..

Vinesh Phogat and Bajrang Punia join Congress, Vinesh will contest elections from Julana.
Vinesh Phogat and Bajrang Punia join Congress, Vinesh will contest elections from Julana (Image Credits: Aaj Tak).

न्यूज डेस्क, बीते दिनों राहुल गाँधी से हुई मुलाक़ात और हरियाणा मैं चुनाव के मद्देनजर, इतने दिनों से जो अटकलों का बाजार गर्म था उसको और विभिन्न कयासबाजियों को आज विराम देते हुए पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आखिरकार कांग्रेस का दामन थाम कर आज आधिकारिक रूप से पार्टी मैं शामिल हो गए।

पार्टी के नेता केसी वेणुगोपाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया, कांग्रेस में शामिल होने के बादविनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कहा कि जब कोई हमारे साथ नहीं था, तब कांग्रेस ने हमारा साथ दिया और बुरे वक़्त मैं ही अपने और पराये का पता चलता है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है और हम इसको आगे तक लेकर भी जायेंगे और जीतेंगे भी।

सूत्रों के अनुसार चुनाव लड़ने को लेकर जहाँ बजरंग पूनिया ने अभी मना कर दिया वहीं विनेश अपने सुसराल क्षेत्र मैं आने वाली जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी रहेंगी। अब आने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव मैं बजरंग और विनेश का गठजोड़ क्या रंग लाएगा, दोनों के जाट होने का फायदा और इससे कांग्रेस को कितना नफा नुक्सान होता है ये देखना दिलचस्प होगा


JatBulletin

सरकारी जॉब (Sarkari Job): उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), प्रयागराज में “सहायक रजिस्ट्रार” रिक्ति 2024 की भर्ती (Last Date: 28-09-2024)

जॉब डेस्क, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपीपीएससी, प्रयागराज में सहायक रजिस्ट्रार रिक्ति 2024 की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। सभी पात्रता मानदंड पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले कृपया पूर्ण अधिसूचना पढ़ें।

महत्वपूर्ण सूचना:

1. ऑनलाइन आवेदन से पूर्व आवेदकों को OTR पंजीकरण कर OTR नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है।
2. जिन आवेदकों ने OTR नंबर प्राप्त नहीं किया है, वो ऑनलाइन आवेदन से 72 घंटे पूर्व विभाग की वेबसाइट से OTR नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
3. OTR नंबर प्राप्त करने के बाद ही आवेदक अपना आवेदन विभाग की वेबसाइट पर सबमिट कर सकता है।

पद का विवरण:

  • पद का नाम: Assistant Registrar
  • कुल पदों की संख्या: 38 Nos.
  • विज्ञापन संख्या: Advt. No. A-5/E-1/2024
  • वेतनमान: रु. 9300/- से रु. 34800/- (लेवल-8)

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

ऑनलाइन आवेदन/ शुल्क जमा प्रारंभ तिथि: 28-08-2024
ऑनलाइन आवेदन/ शुल्क जमा/ की अंतिम तिथि:28-09-2024
ऑनलाइन सुधार करने की अंतिम तिथि:05-10-2024

परीक्षा की तारीख

परीक्षा की तारीखAvailable Soon….

आयु सीमा :

  • न्यूनतम आयु: 30 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 45 वर्ष
  • आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में छूट नियमों के अनुसार दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया:

आवेदन का प्रकार:ऑनलाइन (ONLINE)
आवेदन शुल्क: General / OBC Rs. 225/-
SC / ST Rs. 105/-
PH CandidatesRs. 25/-

रिक्तियों का विवरण

पद का नाम कुल पद संख्यापद की पात्रता
Assistant Registrar38Bachelor Degree in Any Stream in Any Recognized University in India.
07 Year Experience.
For more details, read the notification carefully.

चयन प्रक्रिया:

  1. लिखित परीक्षा:
    • चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल होगी। परीक्षा का पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
  2. अंतिम चयन:
    • लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक्स:

  1. अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  2. अपना OTR पंजीकरण कर OTR नंबर प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
  3. ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
  4. आवेदन प्रक्रिया सम्बन्धी निर्देश या इससे सम्बंधित समस्त जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

JatBulletin

बड़ी खबर! यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 की एडमिट कार्ड आज होंगे जारी: अभ्यर्थियों को इस पोर्टल पर करनी चाहिए जाँच..

न्यूज डेस्क, आज अप्रैल 2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने एक अहम घोषणा की है जो सभी उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। इसके अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 की एडमिट कार्डें आज, अप्रैल 2024 की तारीख पर, आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध होंगी। इस परीक्षा में लगने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट की जाँच करें और अपनी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए तैयार हों।

यह परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित की जाएगी और इसके माध्यम से कई युवाओं के लिए एक अवसर खुलेगा। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए अनिवार्य दस्तावेज है और इसे परीक्षा के दिन साथ ले जाना आवश्यक है।

उम्मीदवारों को अपनी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

  1. वेबसाइट uppbpb.gov.in अथवा https://ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx पर जाएं।
  2. होमपेज पर, “कैंडिडेट लॉगिन” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. संबंधित जानकारी भरने के बाद, “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  5. अपनी एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लें और उसे सुरक्षित जगह पर रखें।
  6. परीक्षा संबंधी अन्य प्रश्नो के जवाब के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अगर किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उसे तुरंत UPPBPB के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सुधार करवाएं।

UPPRPB Helpline
UPPRPB Helpline (Pic by uppbpb)

इस परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह समय अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित करें कि आपने अपनी तैयारी को अच्छे से पूरा कर लिया है और परीक्षा के दिन आवश्यक सभी दस्तावेज़ अपने साथ रखें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है। किसी भी अप्रत्याशित देरी से बचने के लिए एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।


JatBulletin