सोशल मीडिया डेस्क, “भारत के नास्त्रेदमस” कहे जाने वाले कुशल कुमार की ज्योतिषीय गणनाओं को मानें तो विश्व मैं हर तरफ बढ़ रही अशांति और खगोलीय गणना इस ओर इशारा कर रही हैं कि World War III (WW3) युद्ध अब ज्यादा दूर नहीं और ये कभी भी शुरू हो सकता है।
कौन हैं कुशल कुमार: जानकारी के मुताबिक कुशल कुमार भारत के हरियाणा राज्य में रहते हैं। वह खुद को एक भविष्यवक्ता बताते हैं। एक ब्लॉग के जरिए वह अपनी भविष्यवाणियों के बारे में बताते हैं तथा सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर भी वह काफी लोकप्रिय हैं। उनके लेख कैलिफोर्निया की ‘द माउंटेन एस्ट्रोलॉजी’ और न्यूयॉर्क के ‘होरोस्कोप’ जैसी पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हुए हैं। फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस के नाम पर उन्हें ‘भारत का नास्त्रेदमस’ कहा जाता है। नास्त्रेदमस का जन्म 1503 में हुआ था और उन्होंने कई प्रमुख भविष्यवाणियां की थीं।
क्या कहा: विश्व युद्ध को लेकर उन्होंने एक नई चेतावनी जारी की थी जिसमें कुशल ने कहा था कि तीसरा विश्वयुद्ध 4 अगस्त या 5 अगस्त को शुरू हो सकता है। हालाँकि ये तारीख निकल गयी और ऐसा कुछ नहीं हुआ. इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि 18 जून 2024 को युद्ध शुरू होगापर सब तरफ शांति रही। फिर उन्होंने एक नई तारीख की घोषणा करते हुए का कि 26 जुलाई या 28 जुलाई को युद्ध शुरू होगा, लेकिन इस बार भी उनकी भविष्यवाणी सही साबित नहीं हुई। वह पहले इजरायल-हमास युद्ध और रूस-यूक्रेन युद्ध की भविष्यवाणी कर चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो कोई नयी तारीख कि गणना करते हैं और क्या वो भी पिछली बार गलत साबित होती है। या फिर सच मैं तृतीय विश्व युद्ध आरम्भ हो जायेगा।
ये पहली बार नहीं है कि किसी ने तृतीय विश्व युद्ध कि भविष्यवाणी कि हो। इससे पहले नास्त्रेदमस को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने लंदन की आग और हिटलर के उदय से जुड़ी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की थीं। नास्त्रेदमस के साथ-साथ बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को भी तीसरे विश्वयुद्ध के साथ जोड़ा जाता रहा है।
बाबा वेंगा ने 9/11 के हमले को लेकर भविष्यवाणी की थी। उन्होंने भी कई बड़े युद्ध की भविष्यवाणी कर रखी है। 2025 को लेकर उन्होंने डराने वाली भविष्यवाणी की है, जिसके मुताबिक दुनिया का अंत इसी साल से शुरू होगा। उनका कहना है कि 2025 में यूरोप में बड़ा संघर्ष छिड़ जाएगा।
For more news, please visit us at:
जाट बुलेटिन में, हमारा मिशन अपने पाठकों को समय पर, सटीक और व्यावहारिक समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सूचित रह सकें और शिक्षित निर्णय ले सकें। हम पत्रकारिता के उच्चतम मानकों का पालन करते हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि हमारी सामग्री तथ्यात्मक, अच्छी तरह से शोधित और स्पष्टता के साथ प्रस्तुत की गई है।