विनोद चौधरी भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त
भाजपा नेता तथा ब्रज के लाल विनोद चौधरी को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि मांट छेत्र के ग्राम डडीसरा निवासी विनोद को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारासिंह चौहान ने पत्र जारी कर यह दायित्व सौंपा है। विनोद चौधरी विगत फरवरी में सम्पन्न हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिवेशन कमेटी के सदस्य भी रहे हैं। इनके राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर मथुरा भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। हर्ष व्यक्त करने वालो में सांसद हेमा मालिनी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, उप्र कॉपरेटिव चेयरमेन चौ. तेजवीर सिंह, जिलाध्यक्ष नगेन्द्र सिकरवार, महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, विद्यायक कारिंदा सिंह, पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, अजय पोइया, श्याम अहेरिया, मेघश्याम सिंह, पदम सिंह शर्मा, बाँके बिहारी माहेश्वरी, डॉ एस के शर्मा, डाक्टर राकेश चतुर्वेदी, राजेश चौधरी, प्रभात चौधरी, लकी कमल, ज्ञानेंद्र राणा, श्याम चतुर्वेदी, रामजी लाल, सुरेंद्र प्रधान, नितिन दिवाकर, सत्यपाल चौधरी, संजय लवानिया, के के गौतम, महापौर मुकेश आर्यबन्धु, के पी सिंग लोधी, भरत राजपूत आदि प्रमुख रहे।