आलिया भट्ट की पिछले साल तीन फिल्में रिलीज हुईं। बीते दिनों उनकी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ रिलीज हुई। अब उनकी अगली फिल्म के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा। दरअसल, अयान मुखर्जी निर्देशित उनकी अगली फिल्म की शूटिंग दिसंबर में आरंभ होगी। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। यह साइंस फिक्शन फिल्म है। उसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
वहीं रणबीर कपूर संजय दत्त की बायोपिक में व्यस्त हैं। उसकी शूटिंग पूरी होने के बाद वह अयान की फिल्म शुरू करेंगे। लिहाजा आलिया इन दिनों ब्रेक पर हैं। बीते दिनों वह लंदन में अपने दोस्तों साथ छुट्टी बिताकर आई हैं। वह अयान के साथ फिल्म की तैयारियों में भी खासी दिलचस्पी ले रही हैं। साथ ही अपने खाली समय का सदुपयोग कर रही हैं। वह उसमें अपने शौक पूरे कर रही हैं।
बकौल आलिया, ‘मैं अपने खाली समय का उपयोग नई चीजों को सीखने में कर रही हूं। मैं पियानो बाजा सीखना चाहती थी। अब उसे खाली समय में सीखूंगी। उसके अलावा कथक और कुकरी क्लास च्वाइन करूंगी। व्यस्तता के चलते मैं बहुत सारी फिल्में नहीं देख पाई थी, अब उनका लुत्फ लूंगी।’